Israel US Iran War Update LIVE: इस्फ़हान में हवाई हमले में 15 लोग मारे गए; ईरान ने कहा हमले बंद होने तक युद्धविराम नहीं होगा
Israel US Iran War Update LIVE: ईरानी सेना ने UAE के नागरिकों को अमेरिका से जुड़े पोर्टों, डॉकिंग क्षेत्रों और अमेरिकी बेसों से तत्काल हट जाने की चेतावनी जारी की है।

Israel US Iran War Update LIVE: ईरान की सेना ने UAE के नागरिकों को अमेरिका से जुड़े पोर्टों, डॉकिंग क्षेत्रों और अमेरिकी बेसों से तत्काल दूर होने की चेतावनी जारी की है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि जहां-जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, वहां से आम नागरिक दूर हो जाएं।
ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जंग के बीच बड़ा दावा किया है। ईरान का कहना है कि युद्ध का अंत हमारे हाथों में है। मगर हम हम युद्ध समाप्त करने पर तभी विचार करेंगे जब हमें संयुक्त राज्य अमेरिका से हमारे सभी नुकसानों का पूर्ण मुआवजा प्राप्त हो, और दूसरा हमें भविष्य के लिए शत प्रतिशत गारंटी मिले, जो फारस की खाड़ी से अमेरिका की वापसी के बिना संभव नहीं है। इसलिए, दूसरी शर्त फारस की खाड़ी से अमेरिका की वापसी है।
ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल शेखरची ने मुस्लिम देशों के नेताओं से कहा, इस्लामी गणराज्य और उसके मुस्लिम लोगों पर भरोसा रखें। आइए हम सब मिलकर अमेरिका और ज़ायोनी ताकतों के नेतृत्व में फैले कुफ़्र, बहुदेववाद और पाखंड के खिलाफ इस्लामी दुनिया की एकजुटता के लिए खड़े हों।
इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। आज युद्ध का 15वां दिन है और अभी भी युद्ध की समाप्ति के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान के नेताओं को बिल में घुसने वाला चूहा करार दिया है। हेगसेथ ने कहा कि ईरान के नेता चूहे की बिल में घुसे हैं। अगर वह शेर हैं तो मुज्तबा खामेनेई बाहर क्यों नहीं आ रहे हैं?
ट्रंप का कहना है कि मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया। वहीं ईरान का कहना है कि वह अमेरिका और इजरायल से हर मौत का बदला लेंगे। इसके बाद ईरान ने बंदर अब्बास में अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया।
बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 नेताओं से कहा कि ईरान "सरेंडर करने वाला है" और उन्होंने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में सफलता का दावा भी किया। 'एक्सियोस' की खबर के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध के आर्थिक नतीजों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, ट्रंप ने बुधवार को जी-7 नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान यह दावा किया। ट्रंप ने नेताओं से कहा, "मैंने एक ऐसे कैंसर से छुटकारा दिलाया है जो हम सभी के लिए खतरा था।"
जी-7 के नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप से युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से आग्रह किया कि वह रूस को युद्ध का फायदा उठाने या प्रतिबंधों में राहत प्राप्त करने की अनुमति न दें। यूरोपीय नेताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के बावजूद, अमेरिका ने अन्य देशों को रूसी तेल को खरीदने के लिए अस्थायी रूप से अनुमति देने की घोषणा की।
Live updates : Israel US Iran War Update
-
March 14, 2026 10:53 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
अमेरिका-इजरायल के हमले बंद होने तक ईरान ने युद्धविराम की मांग खारिज की
मीडिया सूत्रों द्वारा उद्धृत अधिकारियों के अनुसार, ईरान ने मौजूदा संघर्ष में तब तक किसी भी प्रकार के युद्धविराम की संभावना को खारिज कर दिया है जब तक कि अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले समाप्त नहीं हो जाते।
-
March 14, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी हमले में ईरान में मारी गईं 223 महिलाएं, सरकार ने दी जानकारी
अमेरिकी हमले में ईरान में223 महिलाएं शहीद हुईं और 2,729 महिलाएं घायल हुईं। ईरान के सरकारी प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी गई है। 16 अस्पताल और आपातकालीन कर्मचारी शहीद हुए हैं। 43 आपातकालीन इकाइयां, 32 एम्बुलेंस, 35 चिकित्सा केंद्र और 152 स्वास्थ्य इकाइयां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
-
March 14, 2026 6:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी कैदी अजमी नादेर अबू हलील के घर को उड़ाया
इजरायली सेना ने शनिवार को वेस्ट बैंक के दुरा कस्बे में फिलिस्तीनी कैदी अजमी नादेर अबू हलील के घर को उड़ा दिया।
-
March 14, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका से जंग के लिए ईरान में महिलाओं ने उठाए हथियार, देखें VIDEO
इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए ईरान में अब महिलाओं ने भी हथियार उठा लिया है। ईरान की प्रेस टीवी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बुर्काधारी महिलाओं को हाथ में हथियार लिए जिहादी मुद्रा में दिखाया गया है।
-
March 14, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर किया भीषण मिसाइल हमला
IRGC ने मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला करना जारी रखा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईरानी मिसाइलें मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाया गया है।
-
March 14, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक पोर्ट के पास हिट हुआ अमेरिका का तेल टैंकर
ईरान ने इराक के बंदरगाह के पास अमेरिकी टैंकर पर हमला किया है। हमले के बाद अमेरिकी टैंकर में आग लग गई और धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
March 14, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल से जंग में हिजबुल्लाह को हुआ भारी नुकसान
इजरायल के साथ जंग में हिजबुल्लाह को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हिजबुल्लाह ईरान के समर्थन में इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है, जिसके जवाब में आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार घातक हमले किए हैं।
-
March 14, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"जंग में इजरायल के साथ हुआ यूक्रेन", ईरान ने लगाया ड्रोन सहायता देने का आरोप
ईरान ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन भी इजरायल के साथ जंग में शामिल हो गया है। ईरान का आरोप है कि यूक्रेन इजरायल को ड्रोन सहायता दे रहा है। ईरान के वरिष्ठ सांसद इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा-इजरायली शासन को ड्रोन सहायता प्रदान करके, विफल यूक्रेन प्रभावी रूप से युद्ध में शामिल हो गया है और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत, उसने अपने पूरे क्षेत्र को ईरान के लिए एक वैध लक्ष्य बना दिया है।
-
March 14, 2026 5:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान के प्रमुख तेल केंद्र खार्ग द्वीप पर 90 ठिकानों पर किया हमला
अमेरिका ने ईरान के प्रमुख तेल केंद्र खार्ग द्वीप पर स्थित '90 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों' पर हमला करने का ब्यौरा जारी किया है। अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान में 'तेल अवसंरचना को सुरक्षित रखते हुए' ये हमले किया, जिसमें ईरान के सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
-
March 14, 2026 5:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से 2 जहाज स्टेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत के लिए हुए रवाना
ईरान के जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार भारत की ओर जाने वाले दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं।
-
March 14, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी और एयर डिफेंस सिस्टम पर इजरायल ने किया हमला
इजरायल ने ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी और एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला किया है। आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, "हमले में ईरानी अंतरिक्ष एजेंसी का प्राथमिक अनुसंधान केंद्र और हवाई रक्षा प्रणाली उत्पादन कारखाना शामिल था। इस केंद्र में अनुसंधान के लिए इस्तेमाल होने वाली रणनीतिक प्रयोगशालाएं थीं, जिनमें सैन्य उपग्रहों का विकास, खुफिया जानकारी जुटाना और मध्य पूर्व में लक्ष्यों पर हमले निर्देशित करना शामिल था। आईडीएफ ने ईरानी आतंकी शासन की हवाई रक्षा प्रणालियों के कई उत्पादन स्थलों पर भी हमला किया, जिनमें एक प्रमुख कारखाना भी शामिल था।"
-
March 14, 2026 4:28 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने माज़ंदरान प्रांत में पकड़ा आतंकी गिरोहों वाले 10 जासूस
ईरानी खुफिया बलों ने माज़ंदरान प्रांत में 10 सदस्यों वाले एक आतंकवादी गिरोह को और रज़ावी खोरासान में एक अन्य गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये भाड़े के सैनिक दुश्मन को सैन्य ठिकानों और कुछ आर्थिक बुनियादी ढांचे की जानकारी दे रहे थे।
-
March 14, 2026 4:25 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के हवाई हमले में मारा गया लेबनान का पूरा परिवार
इजरायल के हवाई हमले में लेबनान का पूरा परिवार मारा गया है। यह हमला लेबनान के सिदोन में एक रिहायशी इमारत में हुआ, जहां पूरे परिवार की मौत हो गई।
फुटेज में हमले के बाद के दृश्य दिखाए गए हैं। हालांकि परिवार में कितने सदस्य थे, यह अभी सामने नहीं आया है। -
March 14, 2026 4:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम का बड़ा बयान, "हम युद्ध नहीं चाहते थे"
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही कहते हैं, "हम युद्ध नहीं चाहते थे... जब हम बातचीत की मेज पर थे, तब उन्होंने हम पर हमला किया और इस युद्ध की शुरुआत की... ये वैश्विक समस्याएं और संघर्ष ईरान की वजह से नहीं हैं, बल्कि दूसरे पक्ष द्वारा पैदा किए गए हैं। हम दूसरे लोगों की पीड़ा, गैस, पेट्रोल या तेल की कमी से खुश नहीं हैं, लेकिन हमें अपनी रक्षा करनी होगी... दुनिया के नेताओं का यह कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका पर दबाव डालें और उनसे कहें, कृपया, हम पीड़ित हैं और इस युद्ध को रोकें।"
-
March 14, 2026 3:59 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"तुम्हें खून के हर बूंद की चुकानी होगी कीमत", ईरान ने इजरायल-अमेरिका को दी चेतावनी
ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है। खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा: अन्यायपूर्वक बहाए गए रक्त की हर बूंद और पहुंचाए गए नुकसान की कीमत आपको चुकानी पड़ेगी।
-
March 14, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने यूएई को दी चेतावनी, कहा-अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए अमेरिकी ठिकानों पर हमला हमारा अधिकार
ईरान ने यूएई के नेताओं को बड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान ने कहा कि हम संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं को चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्र की रक्षा के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शहरों में स्थित शिपिंग पोर्ट, डॉक और सैन्य ठिकानों में अमेरिकी मिसाइलों के प्रक्षेपण स्थलों पर हमला करना अपना अधिकार मानता है।
-
March 14, 2026 2:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान में 56 सांस्कृतिक स्थलों को पहुंचा व्यापक नुकसान
ईरान ने अमेरिकी-इजरायली हमलों में 56 सांस्कृतिक स्थलों को व्यापक क्षति पहुंचने की सूचना दी है।
-
March 14, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूस बना ईरान को मानवीय सहायता भेजने वाला पहला देश
रूस ईरान को मानवीय सहायता भेजने वाला पहला देश बन गया है। एक आईएल-76 विमान ने अज़रबैजान को 13 टन से अधिक चिकित्सा सामग्री पहुंचाई, जिसे अज़रबैजान ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने में सहायता करेगा।
-
March 14, 2026 2:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया मिसाइल हमला, US के 5 टैंकर ध्वस्त
खबरों के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल दागी है। ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिकी वायुसेना के पांच टैंकर विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही हाल ही में क्षतिग्रस्त हुए अमेरिकी ईंधन भरने वाले विमानों की कुल संख्या कम से कम 7 हो गई है।
-
March 14, 2026 1:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने जारी की चेतावनी
रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की है। प्रस्थान विकल्पों सुरक्षित स्थान पर रहने या मिशन संचालन संबंधी किसी भी प्रावधान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हम मध्य पूर्व की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आपको नवीनतम जानकारी देते रहेंगे। ताकि आप अपनी सुरक्षा के संबंध में निर्णय ले सकें। यदि आप मध्य पूर्व छोड़ना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार उपलब्ध प्रस्थान विकल्पों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करके आपकी सहायता करने के लिए तैयार है। दूतावास ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प, विदेश मंत्री रूबियो और विदेश विभाग के लिए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
-
March 14, 2026 1:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका और इजरायल ने किया ईरान पर नया हमला, सामने आया घातक VIDEO
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर नया हमला किया है। यह हमला बेहद घातक बताया जा रहा है। हमले के बाद बिल्डिंगों से ऊंचा धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
March 14, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी सेना प्रमुख ने दी अमेरिका को बड़ी चेतावनी, "हिंद महासागर में युद्धपोत पर हमले का देंगे जवाब"
ईरानी सेना प्रमुख ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी दी है। ईरान के सेना प्रमुख ने कहा है कि हिंद महासागर में युद्धपोत पर हुए घातक अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा।
-
March 14, 2026 12:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने किया लेबनान पर बहुत बड़ा हमला, देखें VIDEO
इजरायल ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए बहुत बड़ा हमला किया है। हमले के बाद इमारतों से ऊंचा काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। यह इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह पर किए गए बड़े हमलों में से एक है।
-
March 14, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यूएई के फुजैराह ऑयल पोर्ट में ईरानी हमले के बाद लगी आग
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह तेल बंदरगाह पर बड़ा मिसाइल हमला किया। मिसाइल हमले के बाद पोर्ट में आग लग गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें
मिसाइल हमले के फुजैराह तेल बंदरगाह धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है। -
March 14, 2026 11:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान के खर्ग आइलैंड को कैसे उड़ाया, सामने आया VIDEO
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर भयंकर बमबारी की है। इससे पूरा आइलैंड तबाह हो गया है। अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले में तबाही का वीडियो भी सामने आ गया है।
-
March 14, 2026 11:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रॉकेट हमलों का सामना करते तंग हुए उत्तरी इजरायलवासी
रॉकेट हमलों का सामना कर रहे उत्तरी इज़राइल के अरब निवासी आश्रय स्थलों की कमी को लेकर आक्रोशित हैं। हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमलों और ईरान से दागी गई मिसाइलों से खतरे में पड़े उत्तरी इज़राइल के अरब कस्बों के निवासी सार्वजनिक आश्रय स्थलों की कमी की शिकायत कर रहे हैं।
-
March 14, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल द्वारा अधिकृत फिलिस्तीन के शोहम में किया बड़ा मिसाइल हमला
ईरान द्वारा मध्य अधिकृत फिलिस्तीन के शोहम में जवाबी मिसाइल हमले किए। इसके बाद का दृश्य तबाही को दर्शाने वाला है।
-
March 14, 2026 10:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के पास है ड्रोनों का बड़ा जखीर, टनल देखकर चकरा जाएगा दिमाग
ईरान के पास ड्रोनों की बड़ी खेप मौजूद है। जहां ड्रोन रखे गए हैं, उस सुरंग की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।
-
March 14, 2026 10:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बगदाद के एयर डिफेंस पर ईरान ने किया सुसाइड ड्रोन से हमला
बगदाद के एयर डिफेंस पर ईरान ने सुसाइड ड्रोन से हमला किया है। हमले के बाद एयर डिफेंस सिस्टम में आग लग गई। इसके बाद वह धूं-धूं कर जलता दिख रहा है।
-
March 14, 2026 10:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
शारजाह में ईरान ने यूएई के टैंकर पर किया हमला, लगी आग
ईरान ने यूएई के टैंकर पर बड़ा हमला किया है। हमले के बाद शारजाह में तेल टैंकर आग की लपटों से घिरा दिखा।
-
March 14, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पेट्रोल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से पहले चीन में लगी वाहनों की लंबी कतारें
चीन में, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, क्योंकि कीमतों में संभावित वृद्धि से पहले ड्राइवर ईंधन भरवाने के लिए दौड़ रहे हैं।
-
March 14, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Amar Deep
युद्ध कब तक चलेगा बता नहीं सकता
जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से पूछा गया कि युद्ध कितने समय तक चलेगा, तो उन्होंने कहा, "मैं आपको यह नहीं बता सकता। मेरा अपना अनुमान तो है, लेकिन इससे क्या फायदा होगा? यह तब तक चलेगा जब तक आवश्यक होगा। वे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। देश की हालत खराब है, सब कुछ ढह रहा है।"
-
March 14, 2026 10:05 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान समझौता करना चाहता है: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, "ईरान पूरी तरह से पराजित हो चुका है और समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं।"
-
March 14, 2026 9:45 AM (IST) Posted by Amar Deep
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के हेलीपैड पर हमला
इराकी अधिकारियों का कहना है कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास के हेलीपैड पर मिसाइल से हमला किया गया।
-
March 14, 2026 9:31 AM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिका जैसी शक्ति पहले कभी नहीं रही: ट्रम्प
जब ट्रंप से पूछा गया कि नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को कब से सुरक्षा प्रदान करना शुरू करेगी, तो उन्होंने कहा, "यह जल्द ही होगा, बहुत जल्द।" राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका और इजरायल के उद्देश्य थोड़े अलग हो सकते हैं। "खैर, मुझे लगता है कि वे थोड़े अलग हो सकते हैं। वे हमसे अलग देश हैं। लेकिन वह (नेतन्याहू) आपको बताएंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी शक्ति पहले कभी नहीं रही। मैंने अपने पहले कार्यकाल में हमारी सेना का निर्माण किया।"
-
March 14, 2026 9:15 AM (IST) Posted by Amar Deep
हमें परमाणु खतरे को खत्म करना था
ट्रम्प ने कहा, "हमें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था। हम ऐसी प्रभुत्वपूर्ण स्थिति में हैं जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी। उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना और उनकी अधिकांश सेना नष्ट हो चुकी है। उनके पास कोई रडार नहीं है। आज हमने कुछ बहुत बड़े हमले किए हैं। बहुत शक्तिशाली हमले।"
-
March 14, 2026 9:01 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान युद्ध की वजह से गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा
गिलगित-बाल्टिस्तान की वरिष्ठ राजनेता शफका अली इंकलाबी ने कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव शुरू होने और ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की शहादत के बाद, इसका असर पाकिस्तान, विशेषकर गिलगित-बाल्टिस्तान में महसूस किया गया। सबसे बड़ा प्रभाव पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के रूप में देखा गया है। इस बार पेट्रोल की कीमत में अचानक 55 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे महंगाई और बढ़ गई है।
-
March 14, 2026 8:45 AM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिका ने ईरान पर की इतिहास की शक्तिशाली बमबारी
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, "कुछ क्षण पहले, मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य अमेरिका के केंद्रीय कमान ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने, खारग द्वीप पर स्थित हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हमारे हथियार दुनिया के सबसे शक्तिशाली और अत्याधुनिक हथियार हैं, लेकिन शालीनता के कारण, मैंने द्वीप पर स्थित तेल अवसंरचना को नष्ट न करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यदि ईरान, या कोई अन्य, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के निर्बाध और सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो मैं तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार करूंगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, और वर्तमान में भी, मैंने हमारी सेना को दुनिया में अब तक की सबसे घातक, शक्तिशाली और प्रभावी सेना के रूप में पुनर्निर्मित किया है। ईरान के पास हमारे द्वारा किए जाने वाले किसी भी हमले से बचाव करने की कोई क्षमता नहीं है - वे इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते! ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, न ही उसके पास संयुक्त राज्य अमेरिका, मध्य पूर्व या दुनिया को धमकी देने की क्षमता होगी! ईरान की सेना, और इस आतंकवादी शासन से जुड़े सभी अन्य लोगों के लिए यह बुद्धिमानी होगी कि वे इस पर अमल न करें। अपने हथियार डाल दें, और अपने देश के बचे-खुचे हिस्से को बचा लें, जो कि बहुत कम है!"
-
March 14, 2026 8:30 AM (IST) Posted by Amar Deep
लेबनान में 700 से अधिक की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 700 से अधिक हो गई है, जिनमें 100 बच्चे शामिल हैं।
-
March 14, 2026 7:50 AM (IST) Posted by Amar Deep
ट्रंप ने युद्ध की समाप्ति पर दिया जवाब
डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध की अवधि के बारे में कहा कि मैं आपको समय नहीं बताऊंगा, लेकिन हम निर्धारित समय से काफी आगे हैं। ट्रम्प ने कहा कि नौसेना "जल्द ही" होर्मुज़ जलडमरूमध्य से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ले जाएगी। अमेरिकी और इजरायली हमलों के बीच, ईरान पर बमबारी जारी है और अमेरिकी मरीन को मिडिल-ईस्ट में तैनात किया जा रहा है।
-
March 14, 2026 7:44 AM (IST) Posted by Amar Deep
2,500 मरीन सैनिकों के साथ अमेरिका युद्धपोत रवाना
अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है। इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।