Israel US Iran War Update: 9 अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहता है अमेरिका, ईरान बोला- ट्रंप डेडलाइन नहीं तय कर सकते
Israel US Iran War Update: मिडिल-ईस्ट में जंग का आज 24वां दिन है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका 9 अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहता है।

Israel US Iran War Update: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिलहाल अस्थाई रूप से हमला रोकने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ वार्ता जारी है। अगले 5 दिनों तक ईरान पर हमला नहीं करेंगे। इस दौरान आगे का प्लान बनाएंगे कि क्या करना है। वहीं, ईरान का कहना है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अमेरिका 9 अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहता है। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अल जजीरा से बातचीत में कहा कि ट्रंप के पास डेडलाइन तय करने का अधिकार नहीं है।
इससे पहले अमेरिका ने महत्वपूर्ण बुनियादी और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी थी। ईरान ने भी ऐसा करने के बाद अमेरिकी आईटी सेक्टर को निशाना बनाने की धमकी दी। ईरानी रक्षा परिषद ने कहा कि युद्ध में शामिल न होने वाले देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने का एकमात्र तरीका ईरान के साथ समन्वय करना है। होर्मुज में केवल उन्हीं देशों को रास्ता मिलेगा, जो इजरायल-अमेरिका के सहयोगी नहीं हैं। इस दौरान ईरान ने इजरायल के दिमोना परिसर को निशाना बनाने पर कहा कि वह नतान्ज परमाणु संयंत्र पर हुए हमले की प्रतिक्रिया थी।
इस बीच अमेरिका का एक फाइटर जेट कुवैत में क्रैश हो गया है। अल-अहद समाचार नेटवर्क के अनुसार, विमान पर हमला हुआ और कुछ ही मिनट पहले वह नीचे गिर गया।
2 एलपीजी टैंकर भारत की ओर रवाना
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जग वसंत और पाइन गैस इस समय फारस की खाड़ी से भारत की ओर रवाना हो रहे हैं। दोनों जहाज लारक केशम जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे हैं। ये जहाज विश्व के सबसे संवेदनशील और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरेंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद एलपीजी टैंकरों के कार्गो के साथ भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
इस दौरान इजरायल ने ईरान के 40 ठिकानों पर बड़ा हमला किया है, जिसमें बिजली ग्रिड समेत अन्य ऊर्जा ठिकाने शामिल हैं।
ईरान से जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आसान शब्दों में कहें तो शक्ति से ही शांति आती है।" ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच प्रतिष्ठा का युद्ध तेज हो गया है। अमेरिका किसी भी कीमत पर होर्मुज को खोलवाना चाहता है, जबकि ईरान ने इसकी पूर्ण बंदी घोषित कर रखा है। सिर्फ मित्र देशों के ही जहाज को अपनी शर्तों पर जाने दे रहा है।
दूसरी तरफ तेहरान और उसके सहयोगी हिजबुल्ला ने मिलकर इजरायल पर हमले तेज कर दिए। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका ट्रंप की ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की नई धमकी पर अमल करता है, तो तेल और अन्य निर्यात के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत ''पूरी तरह से बंद'' कर दिया जाएगा।
दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फारसी नव वर्ष नवरोज के अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन को बधाई दी है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक संदेश में पुतिन ने कहा, "हम तेहरान के वफादार दोस्त और भरोसेमंद सहयोगी बने रहेंगे।" रूसी नेता ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरानी वर्तमान युद्धकालीन कठिनाइयों का सम्मानपूर्वक सामना करेंगे। रूस तेहरान के सबसे शक्तिशाली राजनयिक सहयोगियों में से एक है और उसने ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध की बार-बार निंदा की है।
इससे पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि डिएगो गार्सिया पर हाल ही में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों से स्पष्ट होता है कि फारस खाड़ी का देश यूरोप तक मार करने की क्षमता रखता है और वह पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा करता है। नेतन्याहू ने रविवार को अराद शहर का दौरा भी किया, जहां ईरान की मिसाइलों की वजह से सैकड़ों लोग घायल हो गए। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि उनका देश और अमेरिका पूरी दुनिया की ओर से मिलकर लड़ रहे हैं।
Live updates : Israel US Iran War
-
March 23, 2026 11:56 PM (IST) Posted by Shakti Singh
9 अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहता है अमेरिका
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अमेरिका 9 अप्रैल तक ईरान के साथ जंग खत्म करना चाहता है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने जंग से हटने के कई संकेत दिए। पहले उन्होंने कहा कि वह अगले पांच दिन तक ईरान पर हमला नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन उद्देश्यों के साथ उन्होंने ईरान पर हमला किया था। वह पूरे हो चुके हैं। ईरान की लीडरशिप बदल चुकी है।
-
March 23, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Shakti Singh
मैं कोई गारंटी नहीं दे रहा- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जैसे ही कोई डील होगी, तेल की कीमत बहुत तेजी से गिर जाएगी। मुझे लगता है कि आज ऐसा हो भी रहा है। अब, हमारे पास एक ऐसी डील करने का बहुत अच्छा मौका है जिसमें किसी चीज की गारंटी नहीं है। मैं किसी चीज की गारंटी नहीं दे रहा हूं। मैं एक या दो हफ्ते में यहां आकर आप सबसे यह नहीं कहूंगा कि, “ओह, आपने कहा” मैंने कुछ नहीं कहा। मैं बस इतना कह रहा हूं कि हम एक डील करने की असली संभावना के दौर में हैं, लेकिन मैं किसी चीज की गारंटी नहीं दे रहा हूं।
-
March 23, 2026 8:46 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ट्रंप बोले- शायद हमें ईरान में भी वेनेजुएला जैसा कोई मिल जाए
ईरान सरकार को लेकर ट्रंप ने कहा कि पुरानी सरकार से हर कोई मारा गया है। वे नई शुरुआत कर रहे हैं। अपने आप सरकार बदल गई है, लेकिन हम कुछ ऐसे लोगों से डील कर रहे हैं जो मुझे बहुत समझदार, बहुत मजबूत लगते हैं। अंदर के लोग जानते हैं कि वे कौन हैं। वे बहुत इज्जतदार हैं, और शायद उनमें से कोई वही हो जिसे हम ढूंढ रहे हैं। वेनेजुएला को देखिए। यह कितना अच्छा काम कर रहा है। हम वेनेजुएला में तेल के मामले में और प्रेसिडेंट-इलेक्ट और हमारे बीच के रिश्ते के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं। शायद हमें ईरान में भी ऐसा कोई मिल जाए।
-
March 23, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका-इजरायल में मारे गए ईरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सईद शमघदरी
अमेरिका-इजरायल के आक्रमण में सोमवार को ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सईद शमघदरी और उनके बच्चे शहीद हो गए।
-
March 23, 2026 6:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
युद्ध के दौरान भारत से मिल रही मदद को ईरान ने सराहा
भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर लिखा, "भारत के सम्मानित लोगों द्वारा दूतावास के बैंक खाते के माध्यम से मानवीय सहायता प्रदान करने में दिखाए गए समर्थन और एकजुटता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आपके अनुरोधों के जवाब में और सहायता वितरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए, इस दूतावास ने नीचे दिए गए क्यूआर कोड के साथ एक समर्पित बैंक खाता स्थापित किया है।
-
March 23, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मीडिया का दावा, युद्ध विराम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप या अमेरिका से कोई वार्ता नहीं हुई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरानी मीडिया ने झूठा ठहरा दिया है। ईरानी मीडिया का कहना है कि ट्रंप से फिलहाल कोई बातचीत नहीं हुई है।
-
March 23, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के ऐलान के बाद रूस और चीन के विदेश मंत्रियों में फोन पर हुई बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले रोकने का ऐलान करने के बाद ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव को ताजा डेवलपमेंट की पूरी जानकारी दी।
-
March 23, 2026 4:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान पर हमला रोकाः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर फिलहाल हमला रोक दिया है। अगले 2 दिनों तक ईरान के साथ लगातार वार्ता होगी। इसके बाद आगे का प्लान तैयार होगा।
-
March 23, 2026 4:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में फिर बजे हवाई हमले के सायरन
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण के कारण सायरन बजने के बाद तेल अवीव स्थित इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाया गया।
-
March 23, 2026 4:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहा अमेरिका और इजरायल
ईरान की मिसाइलें लगातार इजरायल और अमेरिका इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा ईरानी मिसाइलें कहर बरपा रही हैं।
-
March 23, 2026 3:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक के एरबिल हवाई अड्डे पर ईरान ने फिर किया ड्रोन हमला, देखें VIDEO
इराक के एरबिल हवाई अड्डे पर ईरान ने फिर बड़ा ड्रोन हमला किया है। आईआरजीसी ने एरबिल पर हमला का वीडियो भी जारी किया है।
-
March 23, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने दी धमकी, कहा-इजरायल-अमेरिका ने तटों और द्वीपों पर हमला किया तो बिछा देंगे नेवल माइन्स
ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इज़राइल उसके तटों और द्वीपों पर हमला करते हैं तो वह खाड़ी में 'नौसैनिक खदानें' बिछा देगा।
-
March 23, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने मार गिराये अमेरिकी सेना के 2 ड्रोन, देखें VIDEO
ईरान की सेना ने अमेरिका के 2 ड्रोन को हवा में मार गिराया है। ये ड्रोन ईरान पर हमला करने के लिए हवा में मंडरा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही ईरान ने इन्हें इंटरसेप्ट पर लिया और ढेर कर दिया।
-
March 23, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
युद्ध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा-ईरान से युद्ध लंबा खिंचने पर पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल जाएगी
इजरायल और अमेरिका का ईरान से युद्ध के बीच चीन का बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने कहा-ईरान से युद्ध छिड़ने पर पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल जाएगी।
-
March 23, 2026 12:42 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मध्य-पूर्व युद्ध के चलते वैश्विक अर्थ-व्यवस्था को गंभीर खतरा: IEA
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी(IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व युद्ध के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था को "गंभीर खतरा" है और इसके प्रभावों से "कोई भी देश अछूता नहीं रहेगा"।
-
March 23, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। इस हमले को एक वीडियो में देखा जा सकता है।
-
March 23, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव में गिरती ईरानी मिसाइलों का फुटेज आया सामने
ईरान ने बीती रात तेल-अवीव पर बड़ा हमला किया है।. तेल-अवीव पर रात में गिरती ईरानी मिसाइलों की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से इजरायल में मिसाइलें तबाही मचा रही हैं।
-
March 23, 2026 11:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
आप बिजली ग्रिड पर हमला करेंगे तो हम पॉवर नेटवर्क को निशाना बनाएंगेः IRGC
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने ट्रंप की धमकी का उन्हीं के लहजे में कड़ा जवाब दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि अगर आप हमारे बिजली ग्रिड पर हमला करते हैं, तो अमेरिकी ठिकानों के बिजली नेटवर्क को निशाना बनाएंगे।
-
March 23, 2026 10:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान का बड़ा आरोप, अमेरिका-इजरायल ने 236 स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक हमला किया
ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर बड़ा आरोप लगाया है। तेहरान टाइम्स के अनुसार अमेरिका-इजराइल ने ईरान में अब तक 236 स्वास्थ्य केंद्रों को नष्ट कर दिया है। 9,218 व्यावसायिक इकाइयों को नष्ट कर दिया है और 67,414 घरों को ध्वस्त किया है।
-
March 23, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Amar Deep
अबूधाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल
अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइल पर हमला किया, जिसके बाद आपात टीमों ने कदम उठाया। इसके बाद मिसाइल का मलबा रिहाइशी इलाके पर गिर गया। अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा अल शवामेख क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई।''
-
March 23, 2026 9:19 AM (IST) Posted by Amar Deep
होर्मुज स्ट्रेट में खतरे के लिए अमेरिका और इजरायल जिम्मेदार: अराघची
एक्स पर एक पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट "बंद नहीं है"। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को संबोधित करते हुए कहा, "जहाज इसलिए हिचकिचा रहे हैं क्योंकि बीमा कंपनियां उस युद्ध से डरती हैं जिसे आपने शुरू किया है - ईरान ने नहीं।" उन्होंने कहा, "कोई भी बीमा कंपनी - और कोई भी ईरानी - और अधिक धमकियों से प्रभावित नहीं होगा।" उनकी यह पोस्ट विदेश मंत्रालय के उस बयान के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि जलडमरूमध्य में व्यवधान और बढ़ते खतरे के लिए अमेरिका और इजरायल सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
-
March 23, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Amar Deep
हिजबुल्ला पर लगातार हमले कर रहा इजरायल
इजरायल के सेना प्रमुख एयाल जमीर ने कहा है कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल का अभियान अभी शुरू ही हुआ है और वह लेबनान में जमीनी कार्रवाई तेज करने के लिए तैयार है। कमांडरों को संबोधित करते हुए ज़मीर ने कहा कि ईरान और हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल की लड़ाई "आपस में जुड़ी हुई" है और इजरायल लेबनानी समूह के खिलाफ "एक लंबे अभियान" के लिए तैयार है।
ज़मीर ने लेबनान में हजारों ठिकानों पर सैन्य हमले करने का दावा करते हुए कहा, "हाल के हफ्तों में हमने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान अभी शुरू ही हुआ है - ईरान में अभियान के अंत में, हिजबुल्लाह अकेला और अलग-थलग रह जाएगा।" उन्होंने कहा, "यह एक लंबा अभियान है और हम इसके लिए तैयार हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि सेना "एक संगठित योजना के अनुसार लक्षित जमीनी अभियानों और हमलों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।"
-
March 23, 2026 8:31 AM (IST) Posted by Amar Deep
मैक्रों ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से की बात
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय संघर्ष में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की है। X पर जारी एक बयान में, राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन द्वारा बार-बार किए जा रहे अस्वीकार्य हमलों के खिलाफ सऊदी हवाई क्षेत्र की रक्षा में मदद करने के लिए फ्रांस की एकजुटता और दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "अनियंत्रित रूप से बढ़ते तनाव के खतरे को देखते हुए, यह पहले से कहीं अधिक आवश्यक है कि सभी युद्धरत पक्ष ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर रोक लगाने पर सहमत हों और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करे।"
मैक्रों ने यह भी कहा, "जिम्मेदारी और संयम बरतने का समय आ गया है, ताकि संवाद की बहाली के लिए परिस्थितियां बनाई जा सकें, जो अकेले सभी के लिए शांति और सुरक्षा की गारंटी दे सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "इस नाजुक समय में, जी7 और खाड़ी सहयोग परिषद को अपने समन्वय को मजबूत करना चाहिए। फ्रांस और सऊदी अरब इस पर मिलकर काम कर रहे हैं।"
-
March 23, 2026 7:45 AM (IST) Posted by Amar Deep
इजरायल में 4697 लोग घायल
इजरायल में अब तक 4697 लोग घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लेबनान में ईरान और हिजबुल्लाह के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से कुल 4697 घायल लोगों को अस्पतालों में लाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 124 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है।
-
March 23, 2026 7:34 AM (IST) Posted by Amar Deep
रूस ईरान का 'वफादार दोस्त': पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फारसी नव वर्ष नवरोज के अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन को बधाई दी है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक संदेश में पुतिन ने कहा, "हम तेहरान के वफादार दोस्त और भरोसेमंद सहयोगी बने रहेंगे।" रूसी नेता ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरानी वर्तमान युद्धकालीन कठिनाइयों का सम्मानपूर्वक सामना करेंगे। रूस तेहरान के सबसे शक्तिशाली राजनयिक सहयोगियों में से एक है और उसने ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध की बार-बार निंदा की है।
-
March 23, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने दी होर्मुज को पूरी तरह बंद करने की धमकी
ईरान ने ट्रंप की धमकी पर जवाब देते हुए कहा है कि अगर ट्रंप 48 घंटों के भीतर जलडमरूमध्य नहीं खोलने को लेकर ईरानी बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की धमकी पर अमल करते हैं, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को 'पूरी तरह' बंद कर देगा और क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाएंगे।