Israel US Iran War Update LIVE: सऊदी अरब पर ईरान के हमले में क्षतिग्रस्त हुआ अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट
Israel US Iran War Update: मिडिल-ईस्ट में जंग का आज 29वां दिन है। सऊदी अरब के सुलतान एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट डैमेज हो गया है।

Israel US Iran War Update Live: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच जंग का आज 29वां दिन है। सऊदी अरब के सुलतान एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट डैमेज हो गया है।
थाईलैंड ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपनी जहाजों को आने देने के लिए ईरान के साथ एक समझौता किया है। इसके बाद अब थाईलैंड के टैंकर और जहाजें भी होर्मुज से गुजर सकेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज' को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' कह दिया। हालांकि, तुरंत ही उन्होंने अपनी बात सुधारते हुए कहा कि यह 'हॉर्मुज' है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि उनसे 'ऐसी गलतियां नहीं होतीं'। बता दें कि ईरान पर हो रहे हमलों के बीच ट्रंप ने सीजफायर के लिए बैठक करने की बात कही है। वहीं इस बीच ईरान ने सिया कुह में दुश्मन की एक मिसाइल को हवा में मार गिराया है।
इस्लामाबाद में बैठक
मिडिल-ईस्ट में जंग का आज 29वां दिन है। इस बीच इस्लामाबाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में बैठक करेंगे।
यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के लिए बैठक आयोजित करवा सकता है। हालांकि अभी तक इस पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। ओमान के सलालाह पोर्ट पर भी ईरान ने मिसाइल हमला किया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के दौरान ईरान ने बड़ा दावा करते हुए अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही। ईरान ने कहा कि उसके परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले इजरायल ने ईरान पर हमला करने की चेतावनी भी दी थी। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया है। ईरान के हमले में अमेरिका के कई सैनिक घायल भी हो गए हैं। वहीं कई विमान भी इस हमले में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ईरान ने सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया है।
पश्चिम एशिया में युद्ध की इस पूरी स्थिति पर भारत की भी नजर बनी हुई है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों से पैदा हुए हालात और भारत पर इसके संभावित असर को देखते हुए तैयारियों का रिव्यू किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा शेयर किए गए कीमती सुझावों की तारीफ की और कहा कि ये इनपुट बदलते हालात को असरदार तरीके से मैनेज करने में मददगार होंगे। उन्होंने आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
Live updates : Israel US Iran War Update LIVE
-
March 28, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले के बाद खंडहर बनी तेहरान यूनिवर्सिटी, देखें VIDEO
इजरायल के हमले के बाद तेहरान की यूनिवर्सिटी खंडहर में बदल गई है। भीषण इजरायली हमले के बाद तेहरान यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया।
-
March 28, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए 2 लेबनानी पत्रकार
इजरायल की हमले में लेबनान में रिपोर्टिंग कर रहे 2 पत्रकारों अली शोएब और फातिमा फतूनी की मौत हो गई। यह दोनों लेबनानी मीडिया के बड़े चेहरा थे।
-
March 28, 2026 5:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली मिसाइलों ने ईरान में मचाई तबाही, देखें VIDEO
इजरायली मिसाइलों ने ईरान में बड़ी तबाही मचाई है। कई बिल्डिंग इजरायली हमले के बाद मिट्टी में मिल गईं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
-
March 28, 2026 5:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
येरूशलम पर ईरान ने किया हमला, उठता दिखा धुआं
ईरान ने इजरायल के धार्मिक स्थल येरूशलम पर शनिवार को हमला किया। इसके बाद बिल्डिंगों से काला धुआं उठता देखा गया।
-
March 28, 2026 5:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले के बाद तेहरान में मलबे में दबा मासूम, ईरानी बचावकर्मियों ने किया रेस्क्यू
इजरायली हमले के बाद तेहरान में एक मासूम बच्चा भी मलबे में दब गया। ईरानी बचावकर्मियों ने उसे घायल अवस्था में रेस्क्यू किया। यह हमला तेहरान के रिहायशी इलाके में हुआ।
-
March 28, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने एक बार फिर कुवैत और दुबई में किया बड़ा ड्रोन हमला, रडार सिस्टम किया धवस्त
ईरान ने एक बार फिर कुवैत और दुबई में किया बड़ा ड्रोन हमला। यहां ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के लिए लगाए गए रडार सिस्टम को भी धवस्त कर दिया।
-
March 28, 2026 4:55 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर इजरायल ने तीसरी बार किया हमला, कोई नुकसान नहीं
ईरान के बुशहर शहर पर इजरायल ने तीसरी बार हमला किया है। इस हमले में ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने को कोई नुकसान नहीं होने का दावा किया गया है।
-
March 28, 2026 4:17 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब में US बेस पर ईरान का तगड़ा प्रहार, 10 अमेरिकी सैनिक घायल
सऊदी अरब में प्रिंस सुलतान एयरबेस पर ईरान ने शनिवार को घातक हमला किया। इसमें कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
March 28, 2026 3:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने ओमान में अमेरिका के नेवी बेस पर किया हमला
ईरान ने ओमान में अमेरिका के नेवल बेस पर घातक हमला किया है। हमले के बाद घटनास्थल से काला धुआं उठता दिखाई दिया।
-
March 28, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति के बीच 1 घंटे तक फोन वार्ता का दावा
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और ईरान के राष्ट्रपति के बीच शनिवार को 1 घंटे तक फोन वार्ता हुई है। पाकिस्तान ने यह वार्ता अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच मध्यस्थ बनने के प्रयासों के तहत किया है।
-
March 28, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UAE में जारी हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहुंचे मोहम्मद बिन जायद सलमान से मिलने
UAE में ईरान के हमले जारी होने के बीच शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आबु धाबी पहुंचे। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद सलमान से मुलाकात की।
-
March 28, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यमन ने ली इजरायल पर पहले मिसाइल हमले की जिम्मेदारी
ईरान के साथ जंग में अब यमन भी शामिल हो गया है। कुछ घंटे पहले यमन की ओर से इजरायल पर पहली मिसाइल दागी गई थी। अब यमन ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है।
-
March 28, 2026 1:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह के हमले में 2 इजरायली सैन्यकर्मी घायल
हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले में इजरायल के 2 सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं।
-
March 28, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पीएम मोदी ने किसानों का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें देने वाले किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
March 28, 2026 12:58 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
जेवर एयरपोर्ट से इन शहरों को मिलेगा फायदा
नरेंद्र मोदी ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद और इस पूरे क्षेत्र को बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला है। यहां से हवाई जहाज पूरी दुनिया में उड़ान भरेंगे और इसके साथ ही, ये एक विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक भी बन जाएगा। मैं इस शानदार एयरपोर्ट के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों को, और खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई देना चाहूंगा।"
-
March 28, 2026 12:56 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
आम भारतीयों के हितों के लिए सरकार गंभीर
भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।
-
March 28, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर पीएम मोदी का बयान
प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है।''
-
March 28, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बना यूपी
पीएम मोदी ने कहा, ''देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं-
पहला: इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है।
दूसरा: जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।''
-
March 28, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देगा जेवर एयरपोर्ट
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।''
-
March 28, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक में इमाम हुसैन के मकबरे से ईरान की ओर निकला बड़ा काफिला
इराक के प्रमुख शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के आह्वान के बाद, जन सहायता का पहला काफिला इमाम हुसैन (एएस) के मकबरे से ईरान की ओर रवाना हुआ।
-
March 28, 2026 12:40 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
-
March 28, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइलों के हमले के डर से बंकर में भागे इजरायली
ईरान लगातार इजरायल के विभिन्न शहरों पर हमले कर रहा है। तेल-अवीव में शनिवार को ईरान के मिसाइल हमले का सायरन बजने से इजरायली बंकर की ओर भागने लगे।
-
March 28, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पीएम मोदी जनसभा को कर रहे हैं संबोधित
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी अब जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
-
March 28, 2026 12:32 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और MRO (एयरक्राफ्ट मेनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया।
-
March 28, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिसाइल हमलों से फिर दहला इजरायल का डिमोना न्यूक्लियर प्लांट
इजरायल के न्यूक्लियर ठिकाने डिमोना पर ईरान और यमन ने मिलकर मिसाइल हमला किया है। हमले के बाद पूरे इलाके में सायरन बजने और धमाकों की आवाजें आती रहीं।
-
March 28, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में अमेरिका के ठिकानों पर ईरान ने फिर किया बड़ा हमला
बहरीन में अमेरिका के ठिकानों पर ईरान ने फिर किया बड़ा हमला
-
March 28, 2026 10:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 1 माह पूरे, संघर्ष थमने के आसार नहीं
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के एक महीने पूरे हो गए हैं। पिछले महीने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला करके उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई टॉप लीडरों और सैन्य अधिकारियों को मार डाला था। इसके बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में जंग ने भयानक रूप ले लिया।
-
March 28, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यमन ने इजरायल पर पहली बार किया सीधा हमला
इजरायल के साथ युद्ध में अब यमन की भी एंट्री हो गई है। इजरायल के अनुसार यमन ने पहली बार तेल-अवीव पर हमला किया है।
-
March 28, 2026 10:27 AM (IST) Posted by Amar Deep
सुलेमानी को मारना एक बड़ा क्षण था: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मेरे पहले प्रशासन में वह एक बड़ा क्षण था जब मैंने सुलेमानी को मार गिराया, वह इतना शक्तिशाली था कि मुझे लगता है कि ईरान का नेतृत्व मेरे द्वारा उसे मारे जाने पर बेहद खुश हुआ होगा, लेकिन वे यह बात कहते नहीं हैं। लेकिन अब कोई उनसे यह सवाल नहीं पूछेगा क्योंकि वे भी अब यहां नहीं हैं।"
-
March 28, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Amar Deep
यमन ने इजरायल पर किया हमला
इजरायल ने कहा है कि उसे यमन से एक मिसाइल का सामना करना पड़ रहा है, जो युद्ध में इस तरह का पहला हमला है।
-
March 28, 2026 9:50 AM (IST) Posted by Amar Deep
हम मिडिल-ईस्ट के उत्थान के करीब हैं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम मध्य पूर्व के उस उत्थान के पहले से कहीं अधिक करीब हैं जो अंततः ईरानी आतंक और परमाणु ब्लैकमेल से मुक्त होगा। मेरे नेतृत्व में, अमेरिका इस कट्टरपंथी शासन द्वारा उत्पन्न खतरे को समाप्त कर रहा है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के माध्यम से ईरान की क्षमताओं को नष्ट कर रहा है। हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। मैंने इसे अपने पहले कार्यकाल में बनाया था। हमारे पास ऐसे हथियार हैं जो पहले किसी ने नहीं देखे। हमारे पास ऐसे हथियार हैं जिनके बारे में हममें से कुछ लोगों के अलावा किसी को पता भी नहीं है। 47 वर्षों से, ईरान को मध्य पूर्व का दादा माना जाता रहा है, लेकिन अब वे दादा नहीं रहे। वे भाग रहे हैं।"
-
March 28, 2026 9:21 AM (IST) Posted by Amar Deep
होर्मुज स्ट्रेट से मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद करेगा ईरान
ईरान के एक राजदूत ने कहा कि तेहरान हॉर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से मानवीय सहायता को ''पहुंचाने और उसमें तेजी लाने'' में मदद करेगा। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने कहा कि तेहरान ने विश्व संस्था के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, जिसमें इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से मानवीय सहायता और कृषि आपूर्ति के सुरक्षित आवागमन की अनुमति देने की बात कही गई थी। बहरेनी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''यह कदम मानवीय प्रयासों का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए ईरान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि जरूरी सहायता बिना किसी देरी के जरूरतमंदों तक पहुंचे।''
-
March 28, 2026 8:57 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान को उन्नत ड्रोन भेज रहा रूस
रूस द्वारा ईरान को उन्नत ड्रोन की खेप भेजी जा रही है। ये ड्रोन उसी ड्रोन के उन्नत संस्करण हैं जिनकी आपूर्ति तेहरान ने पहले रूस को यूक्रेन पर हमले के वक्त की थी। अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यूरोपीय खुफिया अधिकारी ने बताया कि रूसी और ईरानी अधिकारियों के बीच इस महीने रूस से ईरान को ड्रोन भेजने के संबंध में बातचीत हुई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह खेप एक बार भेजी गई है या अपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा है।
-
March 28, 2026 8:30 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर किया हमला
ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब स्थित एक सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं, जबकि कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। विमानों को हुए नुकसान को दर्शाती उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गईं।
-
March 28, 2026 8:18 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला
ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि शुक्रवार को देश के परमाणु केंद्रों पर हमला किया गया। इससे कुछ घंटे पहले इजरायल ने ईरान में हमले तेज करने और उनका दायरा बढ़ाने की चेतावनी दी थी। सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक भारी जल संयंत्र और 'येलोकेक' उत्पादन संयंत्र पर हमले हुए हैं। 'येलोकेक' कच्चे यूरेनियम अयस्क से अशुद्धियां निकालने के बाद प्राप्त यूरेनियम का संकेंद्रित रूप होता है।