Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान ने अमेरिका के एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया
Israel US Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल और साथ ईरान के बीच जंग 20 दिनों से जारी है। फिलहाल जंग थमने के बजाय और बढ़ती हुई नजर आ रही है। इजरायल ने बीती रात कैस्पियन सागर में हमले में ईरान की एक जहाज को उड़ा दिया। वहीं ईरान ने अमेरिका के एफ-35 को ढेर करने का दावा किया है।

Israel US Iran War Update LIVE: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। ऊर्जा के क्षेत्र में जंग का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जंग अब 20वें दिन में प्रवेश कर गई है। इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान में जोरदार हमले जारी हैं। ईरान भी ड्रोन और मिसाइलों से पलटवार कर रहा है। इस बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका का दावा है कि यह जंग बहुत जल्द खत्म होने वाली है। अमेरिका ने कहा कि हम जंग जीतने के लिए लड़ते हैं। वहीं इस बीच इजरायल ने बीती रात ईरान पर हमले का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज को उड़ा दिया है। वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को एक हमले में मार गिराया है।
जंग के बीच इजरायल ने ईरान में 'साउथ पार्स' प्राकृतिक गैस क्षेत्र के निशाना बनाया है। गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान भड़क गया है। फिलहाल दोनों पक्षों से हमले लगातार जारी हैं। ईरान का आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात अमेरिका को तेहरान पर हमले के लिए अपना एयरस्पेस और आर्मी बेस का इस्तेमाल करने की इजाजत दे रहा है। ऐसे में ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से यूएई पर मुआवजा देने के लिए दबाव डालने की अपील की है।
इजरायल ने किया ईरान बुशहर परमाणु केंद्र परिसर पर हमला
इजरायली ने बृहस्पतिवार को फिर एक हवाई हमले में ईरान के बूशहर परमाणु संयंत्र परिसर के अंदर इमारत को निशाना बनाया है। यह इमारत रिएक्टर से लगभग 350 मीटर की दूरी पर थी। रिएक्टर को खुद कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही कोई विकिरण रिसाव हुआ या कोई हताहत हुआ। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने हमले की पुष्टि की और चेतावनी दी कि यह परमाणु केंद्र सुरक्षा की “सबसे लाल रेखा” पार करने का जोखिम पैदा करता है। रूस ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे “अनुत्तरदायी” बताया, क्योंकि यह एक सक्रिय रिएक्टर और वहां मौजूद कर्मचारियों के बहुत करीब था।
ईरान ने कतर की रास लाफान गैस सुविधा को टरगेट किया है। गैस सुविधा में हुए भारी नुकसान के बाद कतर ने ईरानी सुरक्षा और सैन्य अटैचियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं ईरान की ओर से किए गए हमलों के बाद UAE ने अबू धाबी में हबशान गैस सुविधाओं को बंद कर दिया है, जबकि सऊदी अरब ने कहा कि उसकी 2 रिफाइनरियों पर भी हमला हुआ है। रियाद ने कहा है कि ईरान पर जो थोड़ा-बहुत भरोसा बचा था अब वो भी पूरी तरह से टूट गया है।
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करना, उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना और शासन को कमजोर या उखाड़ फेंकना है। ताजा घटनाओं और अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम से जुड़े रहें।
Live updates : LIVE: मध्य पूर्व में भयावह हुई जंग
-
March 19, 2026 11:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के बाजान रिफायनरी को भारी नुकसान
ईरान के मिसाइल हमले के बाद हाइफ़ा स्थित बाज़ान रिफाइनरी क्षतिग्रस्त हो गई। ईरानी मिसाइल हमलों के छर्रों से हाइफ़ा स्थित बाज़ान तेल रिफाइनरी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद आपातकालीन बचाव दल सक्रिय हो गए। किसी के घायल होने या खतरनाक पदार्थों के रिसाव की कोई खबर नहीं है, और अधिकारियों ने बताया कि बुनियादी ढांचे पर इसका प्रभाव सीमित है।
-
March 19, 2026 11:25 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कीर स्टार्मर ने कहा-ब्रिटेन कतर और उसके सहयोगियों के साथ
कीर स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन कतर और उसके सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से कहा कि यूनाइटेड किंगडम "कतर और खाड़ी क्षेत्र में हमारे सभी सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा"। स्टारमर ने कहा कि "महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर लापरवाह हमले क्षेत्र को और अधिक संकट में धकेलने और ब्रिटेन सहित वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे गंभीर आर्थिक प्रभावों को और भी बदतर बनाने का जोखिम पैदा करते हैं।"
-
March 19, 2026 11:17 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ हमलों की 65वीं लहर शुरू की
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ हमलों की 65वीं लहर शुरू कर दी है। ईरान करीब 20 दिनों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।
-
March 19, 2026 10:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
केपीएके ने कुर्दिस्तान बलों को ईरान के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया
केपीएके ने अपने कुर्दिस्तान के सुरक्षा बलों को ईरान के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी (पीएके) ने एक वीडियो जारी कर कुर्द बलों से ईरान के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। वीडियो में दिख रहा लड़ाकू महिला होने के साथ अमेरिकी निर्मित 5.56×45 मिमी एफएन/कोल्ट एम4ए1 कार्बाइन से लैस प्रतीत होती है।
-
March 19, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका के पर्ल हार्बर पर जापान के हमले को ट्रंप ने बताया सबसे बड़ा सरप्राइज
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका के पर्ल हार्बर पर जापान द्वारा 7 दिसंबर 1941 को अचानक किए गए बड़े हमले को सबसे बड़ा सरप्राइज बताया। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा था कि ईरान पर हमले से पहले आपने अपने सहयोगियों को क्यों नहीं बताया? इस पर ट्रंप ने कहा कि मैं सरप्राइज देना चाहता था और जापान से बेहतर सरप्राइज कौन दे सकता है, जिसने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर 300 से अधिक लड़ाकू विमानों से एक साथ हमला कर दिया था और इसमें 2 हजार से अधिक अमेरिकी मारे गए थे। ट्रंप के इस बयान के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बैठी हुई थीं और वह मुस्कुरा रही थीं। ट्रंप ने रिपोर्टर से कहा कि आपने में मुझे पर्ल हार्बर हमले के बारे में क्यों नहीं बताया।
-
March 19, 2026 10:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा सवाल-ईरान पर हमला करने से पहले आपने सहयोगियों को सूचित क्यों नहीं किया?..आया ये जवाब
एक रिपोर्टर ने ट्रंप से सवाल पूछा कि आपने ईरान पर हमला करने से अपने सहयोगियों को सूचित क्यों नहीं किया? इस पर ट्रम्प ने कहा, हम अचानक हमला करना चाहते थे। जापान से बेहतर अचानक हमला कौन कर सकता है? आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया?
-
March 19, 2026 10:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हम जब चाहें तब खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैंः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि हम जब चाहें तब ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा करने नहीं जा रहे।
-
March 19, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल के हाईफा में किया बहुत बड़ा हमला
ईरान की सेना ने इजरायल के हाईफा शहर पर बहुत बड़ा हमला किया है। इसका एक वीडियो सामने आया है।
-
March 19, 2026 9:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
फायरिंग में क्षतिग्रस्त हुआ अमेरिका का एफ-35, इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान के साथ जंग में अमेरिका का एफ-35 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद विमान ने अमेरिकी बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।
-
March 19, 2026 8:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली सेना को "किसी भी ईरानी अधिकारी को मारने का अधिकार" दिए जाने से चीन हैरान
चीन इस बात से स्तब्ध है कि इजरायली सेना को "किसी भी ईरानी अधिकारी को मारने का अधिकार" दिया गया है। चीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग के सख्त खिलाफ है। ईरानी नेताओं की हत्या और नागरिक ठिकानों पर हमले किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं।
-
March 19, 2026 8:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान से जंग में घुटनों पर आया USA, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दिया ईरानी तेल पर से वैश्विक बैन हटाने का संकेत
तेहरान से जंग में अमेरिका घुटनों पर आता दिख रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरानी तेल पर से वैश्विक बैन हटाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका समुद्र में मौजूद ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाकर उसे वैश्विक बाजार में जारी कर सकता है, जिससे बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके। उनके अनुसार, लगभग 14 करोड़ बैरल तेल, जो पहले चीन के लिए निर्धारित था, का उपयोग 10-14 दिनों तक कीमतों को कम बनाए रखने के लिए किया जाएगा।
-
March 19, 2026 7:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमारे बुनियादी ढांचे पर इजरायल के हमले के जवाब में हमने अपनी शक्ति का केवल एक अंश ही इस्तेमाल किया: अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हमारे बुनियादी ढांचे पर इजरायल के हमले के जवाब में हमने अपनी शक्ति का केवल एक अंश ही इस्तेमाल किया। संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना था। यदि हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला होता है तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे। इस युद्ध के किसी भी समाधान में हमारे नागरिक स्थलों को हुए नुकसान का समाधान करना आवश्यक है।
-
March 19, 2026 5:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ब्रिटेन ने की कतर पर ईरान के बड़े हवाई हमले की सख्त निंदा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कतर पर ईरान के हवाई हमले की सख्त निंदा की है। उन्होंने कहा, "मैं कतर के गैस संयंत्र पर ईरान द्वारा रात भर में किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। हम मध्य पूर्व की स्थिति का शीघ्र समाधान निकालने के लिए प्रयासरत हैं, जो ब्रिटिश जनता के हित में है, क्योंकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि युद्ध समाप्त करना ही जीवनयापन की लागत को कम करने का सबसे तेज़ तरीका है।"
-
March 19, 2026 5:42 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कसा अमेरिका पर ऐसा तंज
ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर एमबी घालिबाफ ने इजरायल और अमेरिका पर तगड़ा तंज कसा है। इजरायली और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के बयानों के अनुसार, ईरान के 320% मिसाइल लॉन्चर अब तक नष्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, ईरान लगातार उच्च गति से मिसाइलें दाग रहा है। अब दुश्मन का लक्ष्य इनमें से 500% तक को नष्ट करना है! अमेरिकी सेना के लिए यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है!
-
March 19, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर एमबी घालिबाफ ने कसा तंज, तेहरान के मिसाइलों को नष्ट करने का दावा अमेरिका के लिए उपलब्धि
ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर एमबी घालिबाफ ने इजरायल और अमेरिका पर तगड़ा तंज कसा है। इजरायली और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के बयानों के अनुसार, ईरान के 320% मिसाइल लॉन्चर अब तक नष्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, ईरान लगातार उच्च गति से मिसाइलें दाग रहा है। अब दुश्मन का लक्ष्य इनमें से 500% तक को नष्ट करना है! अमेरिकी सेना के लिए यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है!
-
March 19, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी सेना ने ईरान की नेवी को बनाया निशाना, जारी किया VIDEO
अमेरिकी सेना ने ईरान की नेवी पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। सेंटकॉम ने ईरान की नौसेना पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है।
-
March 19, 2026 4:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पश्चिम एशिया में जारी जंग पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट की जंग से पैदा हुए हालात पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैंने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।"
-
March 19, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के क्लस्टर बम से हमले में इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र में 3 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत
ईरानी क्लस्टर मिसाइल हमले में बेयत आवा में तीन फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना को पास के असाएल में रहने वाले यहूदी निवासियों ने कैमरे में कैद कर लिया। इजरायल का कहना है कि ईरानी शासन जानबूझकर क्लस्टर मिसाइलों का इस्तेमाल करता है, जिनका उद्देश्य व्यापक स्तर पर अंधाधुंध तबाही मचाने के लिए डिज़ाइन की गई मिसाइलों से आम नागरिकों - यहूदियों और अरबों दोनों - को निशाना बनाना है।
-
March 19, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह का साथ देने फिर उठ खड़ा हुआ हमास, इजरायल पर कर रहा हमले
इजरायल से जंग में बुरी तरह पिटने के बावजूद हमास अब ईरान और हिजबुल्लाह का साथ देने के लिए फिर से जंग में कूद पड़ा है। हमास ने हिजबुल्लाह के समर्थन में इजरायल पर बड़ा हमला किया है।
-
March 19, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी की रिफायनरी पर बहुत बड़ा ड्रोन हमला, लगी भीषण आग
सऊदी अरब की तेल रिफायनरी पर ईरान ने बहुत घातक ड्रोन हमला किया है। इस हमले के बाद रिफायनरी में भीषण आग लग गई है। सबकुछ धूं-धूं कर जल रहा है।
-
March 19, 2026 2:59 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने नष्ट किया ईरानी हेलीकॉप्टर
इजरायली सेना ने कहा है कि उसकी सेनाओं ने ईरान के हमादान प्रांत में सनांदाज हवाई अड्डे पर एक हमले में एक Mi-17 हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। इजरायली सेना का कहना है कि यह हमला बुधवार को हुआ, और साथ ही यह भी बताया कि हमला इजरायल की "रियल-टाइम इंटेलिजेंस" के आधार पर किया गया था।
-
March 19, 2026 12:51 PM (IST) Posted by Amit Mishra
सऊदी अरब ने नष्ट किए 8 ड्रोन
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने 8 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ये ड्रोन रियाद और पूर्वी प्रांतों में रोके गए। ईरान की ओर से लगातार सऊदी अरब को निशाना बनाते हुए हमले किए गए हैं।
-
March 19, 2026 11:17 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कुवैती सेना रोक रही मिसाइल और ड्रोन
कुवैती सेना का कहना है कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का सामना कर रही है। यह बयान नेशनल गार्ड के उस बयान के लगभग एक घंटे बाद आया, जिसमें उसने कहा था कि उसने कई ड्रोन मार गिराए हैं। सेना ने जनता को सुरक्षा और बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
-
March 19, 2026 10:59 AM (IST) Posted by Amit Mishra
सऊदी अरब ने दी चेतावनी, कतर ने लिया एक्शन
ईरान के हालिया मिसाइल हमलों के बाद कतर के विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख दिखाया है। मंत्रालय ने हमले की कड़े में निंदा करते हुए कहा कि ईरान इस क्षेत्र को तबाही की ओर धकेल रहा है। यह भी कहा गया है कुछ ईरानी राजनयिकों को देश से निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा, बुधवार को रियाद (सऊदी अरब) में एक आपातकालीन बैठक हुई, जो गुरुवार की सुबह तक जारी रही। बैठक के बाद, सऊदी विदेश मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने ईरानियों के लिए बहुत ही कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हालांकि अरब और इस्लामी नेता इस संघर्ष को सुलझाने के लिए सभी कूटनीतिक उपायों को आजमाएंगे, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वो सैन्य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का सब्र असीमित नहीं है और ईरान को अरब नेताओं की बातों पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए।
-
March 19, 2026 9:44 AM (IST) Posted by Amit Mishra
रास लाफान कॉम्प्लेक्स में लगी आग पर पाया गया काबू
कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि सिविल डिफेंस की टीमों ने "रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में लगी सभी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, और इसमें किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।" मंत्रालय ने बताया कि घटनास्थल पर कूलिंग और सुरक्षा के काम जारी हैं, और सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरनाक पदार्थ से निपट रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
-
March 19, 2026 9:15 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इराक में पैरामिलिट्री बेस पर हवाई हमले में एक की मौत, कई घायल
पैरामिलिट्री पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) का कहना है कि मध्य सलाहा अल-दीन प्रांत में उसकी 31वीं ब्रिगेड से जुड़ी एक जगह पर अमेरिका और इजरायल के हमले में उसका एक लड़ाका मारा गया है। एक बयान में उसने कहा कि यह जगह अल-सिनिया हवाई अड्डे के पास थी, और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
-
March 19, 2026 8:18 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल पर ईरानी हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं
इजरायल की एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि देश के मध्य हिस्सों पर ईरान के मिसाइल हमलों से किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मैगन डेविड एडोम सेवा के प्रवक्ता जकी हेलर ने कहा, "हमें किसी भी तरह के हमले या हताहतों के बारे में कोई कॉल नहीं मिली है।"
-
March 19, 2026 8:16 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा इजरायल
अमेरिकी राष्ट्रपति डेनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साउथ पार्स फील्ड पर इजरायल के हमले की आलोचना की है, जिसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा स्थलों पर हमले किए हैं।'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक बयान में ट्रंप ने लिखा: "मध्य पूर्व में जो कुछ हुआ, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान में 'साउथ पार्स गैस फील्ड' नाम की एक बड़ी सुविधा पर जोरदार हमला किया है। इस पूरी सुविधा के एक अपेक्षाकृत छोटे हिस्से को निशाना बनाया गया है। अमेरिका को इस विशेष हमले के बारे में कुछ भी पता नहीं था और कतर किसी भी तरह से, किसी भी रूप में इसमें शामिल नहीं था; न ही उसे इस बात का कोई अंदाजा था कि ऐसा होने वाला है। साउथ पार्स फील्ड में इजरायल की ओर से अब और कोई हमला नहीं किया जाएगा।"
-
March 19, 2026 8:12 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कतर में फिर हुए हमले
QatarEnergy ने एक बयान में कहा है कि ईरान के हमलों बाद कतर की कई लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सुविधाओं में बड़ी आग लग गई है। QatarEnergy ने कहा कि ये हमले "बुधवार को रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए पिछले हमले के अलावा थे, जिसके कारण Pearl GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) सुविधा को भारी नुकसान पहुंचा था।" QatarEnergy ने आगे कहा कि इन नए हमलों से और भी भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत तैनात कर दिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
-
March 19, 2026 8:10 AM (IST) Posted by Amit Mishra
मैक्रों ने कतर के अमीर और राष्ट्रपति ट्रंप से की बात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "आज ईरान और कतर में गैस उत्पादन केंद्रों पर हुए हमलों के बाद मैंने अभी-अभी कतर के अमीर और राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है। यह हमारे साझा हित में है कि नागरिक बुनियादी ढांचे—विशेष रूप से ऊर्जा और जल आपूर्ति केंद्रों—को निशाना बनाने वाले हमलों पर बिना किसी देरी के रोक लगाई जाए। नागरिक आबादी और उनकी बुनियादी जरूरतों के साथ-साथ ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को भी सैन्य तनाव बढ़ने से बचाया जाना चाहिए।"
-
March 19, 2026 8:07 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर उसने फिर से कतर की एनर्जी साइट्स पर हमला किया तो ईरान में भयानक हमले होंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा अमेरिका साउथ पार्स गैस फील्ड को पूरी तरह से तबाह कर देगा, इतनी ताकत और शक्ति के साथ, जितनी ईरान ने पहले कभी ना देखी होगी और ना ही अनुभव की होगी। ट्रंप ने कहा कि मैं इस हद तक हिंसा और तबाही की इजाजत नहीं देना चाहता, क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक असर पड़ेगा। लेकिन, अगर कतर की एनर्जी साइट्स पर फिर से हमला हुआ, तो मैं ऐसा करने में जरा भी नहीं हिचकिचाऊंगा।
-
March 19, 2026 8:01 AM (IST) Posted by Amit Mishra
बहरीन में बजे चेतावनी के सायरन
बहरीन के गृह मंत्रालय ने निवासियों से आग्रह किया है कि वो जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और शांत रहें, क्योंकि हवाई हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे हैं।