Israel Airstrikes In Lebanon Beirut: इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि जोरदार हमलों के बाद हिजबुल्लाह सीजफायर चाहता है। उन्होंने कहा कि इजरायली हमलों में सैकड़ों आतंकी मारे गए हैं। इजरायल की सेना ने लेबनान के बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। काट्ज ने यह भी कहा कि अगर ईरान हिजबुल्लाह के समर्थन में हमला करता है तो इजरायल जोरदार जवाब देने के लिए तैयार है।
लेबनान की सेना ने खोला अहम पुल
हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों के बाद लेबनान की सेना ने गुरुवार को कहा कि कासमीह पुल को फिर से खोल दिया गया है और पास में एक यूनिट तैनात की गई है। यह पुल लिटानी नदी के ऊपर तटीय शहर टायर में ट्रैफिक के लिए आखिरी सीधी क्रॉसिंग है, जो दक्षिणी लेबनान को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने वाली स्ट्रेटेजिक लाइन है। इजरायल ने इलाके में कई पुलों पर हमला किया है और हिजबुल्लाह पर इसके जरिए लड़ाकों और सामान को ले जाने का आरोप लगाया है। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल अपने उत्तरी शहरों की सुरक्षा के लिए एक बफर जोन चाहता है।
लेबनान UN में शिकायत करेगा
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इजरायल के हमलों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हमलों में बढ़ोतरी इंटरनेशनल और मानवीय कानून का खुला उल्लंघन है और यह ईरान जंग को रोकने की चल रही कोशिशों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि इजरायली की ओर से किए जा रहे हमलों की शिकायत लेबनान संयुक्त राष्ट्र में करेगा।
Image Source : apIsrael Attack Lebanon
ईरान ने दी चेतावनी
ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल के लगातार हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी और कड़े जवाब मिलेंगे। मोहम्मद बघेर गालिबफ ने जोर देकर कहा कि 2 हफ्ते का सीजफायर लेबनान तक बढ़ाया जाए, जिसे इजराइल और अमेरिका दोनों ने मना कर दिया है।
बेरूत में तबाही का मंजर
लेबनान की राजधानी में इजरायल के जबरदस्त हमलों के एक दिन बाद, बचे हुए लोगों ने तबाही के मंजर बताए। अस्पतालों में हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक डॉक्टर, वाएल जारोश ने कहा कि धमाकों के 10 मिनट के अंदर हॉस्पिटल में लगभग 70 घायल मरीज आए। एक शख्स ने कहा कि मेरे चेहरे और आंखों में रोशनी की एक चमक हुई थी, और मैंने देखा कि कोई उड़कर मेरे बगल में आ गिरा। वह मर चुका था।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान में होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता, कौन-कौन हो सकता है शामिल? देखें लिस्ट
जलमार्ग को हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की मनमानी पर भड़का UAE
Latest World News