1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने ईरान से युद्ध के दौरान एस जयशंकर से की बात, तेहरान के खिलाफ की शिकायत

इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने ईरान से युद्ध के दौरान एस जयशंकर से की बात, तेहरान के खिलाफ की शिकायत

इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने ईरान से जंग के दौरान भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युद्ध के हालातों पर चर्चा की।

इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार(बाएं) और एस जयशंकर(दाएं)- India TV Hindi
Image Source : X@GIDONSAAR इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार(बाएं) और एस जयशंकर(दाएं)

Israel Iran War: ईरान से युद्ध के दौरान इजरायल के विदेश मंत्री गिडोनसार ने भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने ईरान से जंग के चलते मिडिल-ईस्ट में बिगड़े हालात पर जयशंकर के साथ चर्चा की। साथ ही ईरान के खिलाफ कई शिकायतें भी कीं। इजरायली विदेश मंत्री ने जयशंकर के साथ हुई वार्ता के बिंदुओं को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है।


जयशंकर और गिडोनसार में क्या हुई बात?

इजरायली विदेश मंत्री गिडोनसार ने एक्स पर लिखा, "मैंने अपने मित्र और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की और उन्हें ईरानी आतंकवादी शासन के खिलाफ चलाए जा रहे हमारे अभियान में हो रहे विकासों के बारे में जानकारी दी। मैंने कहा कि यह शासन हार्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक आतंकवाद कर रहा है। यह कोई अमेरिकी या इजरायली मुद्दा नहीं है, बल्कि यह विश्व व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली एक मौलिक समस्या है। अगर इस गंभीर घटना को अभी संबोधित नहीं किया गया तो यह दुनिया भर में फैल सकती है। 

ईरानी हमले को इजरायल ने कहा-पागलपन

गिडोनसार ने एक्स पर आगे लिखा- मैंने ईरानी शासन द्वारा मध्य पूर्व, काकेशस और यूरोप के अन्य देशों पर आक्रामकता के बारे में भी बात की। मैंने जोर दिया कि ईरानी शासन पागलपन भरे तरीके से काम कर रहा है। हम भारत के साथ अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।"

भारत और ईरान हैं एक दूसरे के रणनीतिक साझेदार

बता दें कि भारत और ईरान एक दूसरे के रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आपस में अच्छे मित्र हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान के साथ भी भारत के मजबूत रिश्ते हैं। 

 

Latest World News