1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इज़रायली पीएम नेतन्याहू बोले- "खामेनेई को खत्म किया, मैं पिछले 40 वर्षों से ये करना चाहता था"

इज़रायली पीएम नेतन्याहू बोले- "खामेनेई को खत्म किया, मैं पिछले 40 वर्षों से ये करना चाहता था"

इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि सैन्य ऑपरेशन में तानाशाह खामेनेई और उनके शासन के कई शीर्ष स्तर के अधिकारी मारे गए हैं। IDF अब पूरी तीव्रता के साथ तेहरान में हमले कर रही है।

इज़रायली पीएम...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़रायली बलों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शासन के दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया है। तेल अवीव में सैन्य मुख्यालय किर्या की छत से जारी एक आधिकारिक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइल अब ईरान की राजधानी तेहरान के केंद्र पर प्रहार कर रहा है।

"मैंने अभियान जारी रखने के निर्देश दे दिए"

बेंजामिन नेतन्याहू  ने कहा, "मैंने अभी-अभी रक्षा मंत्री, इज़रायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ और मोसाद के निदेशक के साथ बैठक खत्म की है। मैंने अभियान जारी रखने के निर्देश दे दिए हैं। कल (शनिवार) हमने तानाशाह खामेनेई को मार गिराया। उसके साथ ही हमने दमनकारी शासन के दर्जनों वरिष्ठ अधिकारियों को भी समाप्त कर दिया। हमारी सेनाएं अब तेहरान के केंद्र पर बढ़ती तीव्रता से हमले कर रही हैं और आने वाले दिनों में यह तीव्रता और भी बढ़ेगी।"

Image Source : Reporter Inputकिर्या में एक सुरक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, "फिर भी, ये दिन बेहद पीड़ादायक हैं। तेल अवीव में और अब बेत शेमेश में हमने अपने प्रियजनों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं, और आप सभी इज़राइली नागरिकों की ओर से मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

"मैं पिछले 40 वर्षों से यह करना चाहता था"

उन्होंने आगे कहा, "हम एक ऐसे अभियान में हैं, जिसमें हम अपनी सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व रूप से IDF की पूरी ताकत लगा रहे हैं। साथ ही, इस अभियान में हमें संयुक्त राज्य अमेरिका, मेरे मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सेना का भी सहयोग मिल रहा है। शक्तियों का यह गठबंधन हमें वह करने में सक्षम बनाता है, जो मैं पिछले 40 वर्षों से करना चाहता था। आतंक के शासन को जड़ से उखाड़ फेंकना, यही मैंने वादा किया था, और यही हम करेंगे।"

ये भी पढ़ें-

Israel US Strikes in Iran LIVE: तेहरान ने किया 560 अमेरिकी सैनिकों की हत्या का दावा, ईरानी कमांडर ने जारी किया VIDEO

ईरान पर कब तक जारी रहेंगे हमले? डोनाल्ड ट्रंप ने दे दी जानकारी, बोले- 'मैंने वादा पूरा किया है'

Latest World News