Live: रूस में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका तक सुनामी की दहशत, जापान में 20 लाख लोग विस्थापित
रूस के कामचटका में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा समेत कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसके बाद जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है।

तोक्योः रूस के कामचटका में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के बाद अमेरिका के अलास्का, कैलिफोर्निया से लेकर जापान, इक्वाडोर, कनाडा समेत कई देशों के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इसके बाद जापान में 20 लाख लोगों को विस्थापित करा दिया गया है।
Live updates : Live Tsunami after Russia Earthquakes: रूस में भूकंप के बाद सुनामी के खतरे से कई देशों में दहशत
-
July 30, 2025 5:07 PM (IST) Posted by Amit Mishra
रूस के अधिकारियों ने रद्द की सुनामी की चेतावनी
कामचटका प्रायद्वीप और कुरील द्वीप समूह पर रूसी अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी है, लेकिन कहा है कि लहरों का कुछ खतरा बना हुआ है।
-
July 30, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Amit Mishra
चेतावनियों को घटाकर एडवाइजरी किया गया
हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनियों को घटाकर एडवाइजरी कर दिया गया है।
-
July 30, 2025 2:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सुनामी की चेतावनी से ठीक पहले कैलिफ़ोर्निया के न्यूपोर्ट बीच में पक्षियों ने अजीब हरकतें कीं
-
July 30, 2025 2:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सुनामी के खतरे के चलते जापान के फुकुशिपा न्यूक्लियर प्लांट को कराया गया खाली
-
July 30, 2025 1:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सुनामी के चलते हवाई में आई बाढ़, गलियों में घुसा समुद्र का पानी
सुनामी की लहरें आने से हवाई की गलियों में पानी घुस गया है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं।
-
July 30, 2025 1:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूस के अंट्सीफेरोव द्वीप पर दर्जनों स्टेलर सी लायन सुनामी लहरों से भागते हुए दिखे, देखें VIDEO
रूस के अंट्सीफेरोव द्वीप पर दर्जनों स्टेलर सी लायन सुनामी की लहरों से भागते हुए दिखे। यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। यह घटना रूस के सुदूरवर्ती अंट्सीफेरोव द्वीप पर हुई, जहां सुनामी की शक्तिशाली लहरों से घबराकर दर्जनों स्टेलर सी लायन (समुद्री शेर) भागते हुए देखे गए।
-
July 30, 2025 12:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
प्रशांत महासागर में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें
रूस में भूकंप के बाद जापान के कोस्टल एरियाज़ को ख़ाली करवाया जा रहा है। प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। समंदर की डरावनी लहरों से लोग दहशत में हैं और इलाका खाली कर चुके हैं।
-
July 30, 2025 12:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हवाई के तट से टकराने लगी हैं सुनामी की लहरें
सुनामी तूफान की लहरें हवाई के तट से लगातार टकरा रही हैं। इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। राहत और बचाव दल इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।
-
July 30, 2025 12:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा
रूस के कामचटका में भीषण भूकंप के बाद अमेरिका के तटीय राज्यों में भी सुनामी का खतरा है।
-
July 30, 2025 12:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी
रूस में भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में रूस से सटे 18 देशों में सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।
-
July 30, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हवाई तक पहुंचा सुनामी का असर, देखें VIDEO
-
July 30, 2025 12:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हेलीकॉप्टर के जरिये तटों पर मौजूद लोगों को दी जा रही ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह
-
July 30, 2025 12:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूस में भूकंप के बाद कामचटका तट पर 5 बेलुगा व्हेल मछलियां बहकर किनारे आईं
रूस में भूकंप के बाद कामचटका तट पर 5 बेलुगा व्हेल मछलियां बहकर किनारे आईं। इसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है।