A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत और 36 घायल

ईरान के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत और 36 घायल

ईरान की राजधानी के पास एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए।

ईरान के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग। - India TV Hindi
Image Source : X@ALARABIYA_UR ईरान के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग।

तेहरान: ईरान की राजधानी के पास एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। राज्य टेलीविजन ने बुधवार को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। यह आग मंगलवार को तेहरान प्रांत के अंडीशे शहर में अरघवान शॉपिंग सेंटर में लगी थी।

नाजुक संघर्षविराम के दौरान लगी आग

आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और राज्य टेलीविजन आईआरआईबी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। टेलीविजन फुटेज में फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे थे, जबकि मल्टीस्टोरी इमारत से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठ रहे थे। इस आग के युद्ध से जुड़े होने का कोई संकेत नहीं है, जहां अमेरिका के साथ लगभग तीन हफ्ते से नाजुक संघर्ष विराम लागू है।

यह भी पढ़ें
 

ईरान से शांति वार्ता कराने में विफल रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने दिया झटका, पेशावर के कांसुलेट को बंद करने का ऐलान

इटली की प्रधानमंत्री की अश्लील तस्वीरें वायरल, मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट के जरिये दी सफाई

 

Latest World News