Middle East War LIVE: ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 10 तेल टैंकर उपहार में दिए: ट्रंप
Iran Israel War Live: इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के 27वें दिन में पहुंच चुके हैं। इजरायल ने ईरान के नेवी कमांडर अली रजा तंगसीरी को ढेर कर दिया। जवाब में ईरानी मिसाइलों ने दोबारा तेल-अवीव में बड़ा हमला किया है।

Iran US War Live: मध्य-पूर्व में जारी टेंशन के बीच आज (गुरुवार को) घटनाक्रम तेजी से बदलते दिख रहे हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के 27वें दिन में पहुंच चुके हैं। ईरान अब लगातार और घातक होता जा रहा है। ईरान ने बृहस्पतिवार को इजरायल के मिलिट्री कमांड सेंटर को निशाना बनाया। बदले में इजरायल ने ईरान के नेवी कमांडर अली रजा तंगसीरी को ढेर करने का दावा कया है। अब ईरान ने तेल-अवीव पर फिर बड़ा मिसाइल हमला कर दिया है।
Iran ने अमेरिका के Ceasefire प्रस्ताव को खारिज करते हुए अपना ही काउंटर प्रस्ताव United States को ऑफर कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की राह आसान बिल्कुल भी नहीं है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान अब भी अमेरिका के साथ डील की कोशिश कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरानी लीडरशिप समझौता करना चाहती है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं और आंतरिक दबाव की वजह से वह खुलकर सामने नहीं आ पा रही है।
ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल नहीं होगा जर्मनी
जर्मनी के रक्षामंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने साफ कहा है कि वह इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा। बोरिस ने कहा उनका देश इस तरह के किसी युद्ध से बचना चाहता है और उसमें शामिल नहीं होगा।
भारत, चीन रूस हमारे साथी-ईरान
इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के 27वें दिन में पहुंच चुके हैं। इस बीच ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत, चीन और रूस को अपना साथी बताया है। ईरान ने कहा है कि हमारे दोस्तों के लिए होर्मुज बंद नहीं है। ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए और दुश्मनों के लिए ही होर्मुज को बंद रखा गया है।
इस बीच, खाड़ी के देशों ने ईरान और उसके समर्थित गुटों से खाड़ी देशों पर हमले रोकने की अपील की। दूसरी तरफ, जमीनी हालात भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल के कई शहरों, खासकर तेल अवीव और मध्य के क्षेत्रों में आज भी सायरन बजते सुनाई दिए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अटैक लेबनान के हिज्बुल्लाह की तरफ से दागे गए रॉकेट्स का हो सकता है। गनीमत रही कि इस हमले में अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।
उधर गल्फ में भी हालात ठीक नहीं हैं। बहरीन ने राजधानी मनामा के मुहर्रक में आग लगने की घटना हुई है। मुहर्रक इलाका बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। अफसरों के मुताबिक, आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
इन ताजा घटनाओं से यह साफ है कि इलाके में सैन्य और कूटनीतिक दोनों लेवल पर अस्थिरता बनी हुई है। एक तरफ जहां सीजफायर को लेकर मतभेद गहरे होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हमलों का सिलसिला भी जारी है। आने वाले वक्त में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या बातचीत से कोई हल निकल पाता है या हालात और बिगड़ेंगे। पश्चिम एशिया में जारी जंग से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
Live updates : Middle East War LIVE
-
March 26, 2026 10:56 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने रूस को दिया धन्यवाद
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन के संदेश और रूसी जनता का समर्थन हमें इस युद्ध में प्रेरित करता है। ईरानी जनता का प्रतिरोध और साहस नए बंधन का वादा करता है जो इस क्षेत्र के देशों द्वारा पूर्वी एशिया की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। ईरान की जनता की ओर से, मैं रूस की सरकार और जनता को धन्यवाद देता हूं।"
-
March 26, 2026 10:42 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
ईरान पर फिर हमला, धमाकों से गूंजे तेहरान और करज शहर
ईरान में फिर हमले तेज हो गए हैं। राजधानी तेहरान और करज शहर में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है।
-
March 26, 2026 8:03 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
ईरान बोला, अमेरिका का प्रस्ताव "एकतरफा और अनुचित"
ईरान का मानना है कि अमेरिका का 15 सूत्री प्रस्ताव "एकतरफा और अनुचित" है, जो केवल अमेरिका और इज़राइल के हितों की पूर्ति करता है।
-
March 26, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वेस्ट बैंक में घर को पहुंचा बड़ा नुकसान
ईरान द्वारा मध्य इजरायल पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वेस्ट बैंक के एक यहूदी बस्ती (सेटलमेंट) में एक घर को कथित तौर पर क्लस्टर मुनिशन के प्रभाव से क्षति पहुंची है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में दो अलग-अलग बस्तियों में दो घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से एक घर पर बॉम्बलेट से हमला हुआ प्रतीत होता है। समरिया रीजनल काउंसिल ने अपने बयान में कहा, “दोनों मामलों में परिवार बम-सुरक्षित कमरे में थे।” परिषद ने यह भी बताया कि इस हमले में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
-
March 26, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यूएसएस अब्राहम लिंकन पर ईरानी हमले के दावे के बाद अमेरिका ने मानी 1 नाविक के घायल होने की बात
अमेरिकी नौसेना के एक नाविक को यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN 72) विमानवाहक पोत पर 25 मार्च को घायल हो गया। यह जानकारी अमेरिकी सेंटकॉम ने तब दी है, जब इसी दिन ईरान ने अब्राहम लिकंन पर हमले का दावा किया था। मगर अमेरिका ने सैनिक के घायल होने को हमले की वजह नहीं मानी है। सेंटकॉम ने कहा कि उड़ान संचालन के दौरान चोट लगी। यह चोट युद्ध-संबंधित नहीं है और जानलेवा भी नहीं है।
-
March 26, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल के डायमोना में मिसाइल हमले से मचाई तबाही
ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले के जरिया बड़ी तबाही मचाई है। ईरान के मिसाइल हमले के बाद तेहरान में कई इमारतों के परखच्चे उड़े हुए देखे गए।
-
March 26, 2026 6:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने से किया इनकार
ईरान ने पाकिस्तान को मध्यस्थ की भूमिका में मानने से इनकार करते हुए अमेरिका के साथ शांति वार्ता खारिज कर दी है। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के हवाला कहा गया है कि ईरान के इस फैसले से पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश धूमिल हो गई है। अमेरिका और ईरान युद्धविराम पर विरोधाभासी संकेत दे रहे हैं। यह दावा अमेरिकी न्यूज एजेंसी 'द मीडिया लाइन'के हवाले किया गया है।
-
March 26, 2026 4:21 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते थाईलैंड में भी ऊर्जा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर लगीं वाहनों की कतारें
ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते थाईलैंड में भी पेट्रोल-डीजल की कमी हो गई है। कई पेट्रोल केंद्रों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
-
March 26, 2026 3:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यूएई में मिसाइल इंटरसेप्शन के शार्पनेल से 2 लोगों की मौत
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में अधिकारियों ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्शन से गिरे शार्पनेल के कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए।
-
March 26, 2026 3:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के 14 और जासूसों को किया गिरफ्तार
युद्ध के दौरान इजरायल और अमेरिका के लिए जासूसी करने वालों की धड़-पकड़ तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को ईरान ने 14 और ऐसे जासूसों को पकड़ने का दावा किया है। इससे पहले बुधवार को भी ईरान ने 39 जासूसों को गिरफ्तार किया था।
-
March 26, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह के हमले में मारा गया इजरायल का एक सैनिक
हिजबुल्लाह के हमले में लेबनान में ऑपरेशन में शामिल एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई है।
-
March 26, 2026 3:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अली रजा तंगसीरी के मारे जाने से ईरान को लगा बड़ा झटका
इजरायल लगातार ईरान के टॉप लीडरों को निशाना बना रहा है। इस बार इजरायल ने ईरान के टॉप कमांडर अली रजा तंगसीरी को मार गिराया है।
-
March 26, 2026 2:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को किया तबाह
आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़े पैमाने पर इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के परिसरों को निशाना बनाया है।
-
March 26, 2026 2:37 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सेंट्रल गाजा में विस्थापितों के टेंट पर इजरायली सेना पर हमले का आरोप
इजरायली सेना पर आरोप लगा है कि सेंट्रल गाजा में विस्थापितों के टेंट पर मिसाइल दागी जा रही है। आरोप है कि आईडीएफ जानबूझकर विस्थापितों और शरणार्थियों को निशाना बना रहा है।
-
March 26, 2026 1:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूसी तेल लेकर आ रहे तुर्की के टैंकर पर ब्लैक सी में हमला
रूसी तेल लेकर आ रहे तुर्की के एक टैंकर पर ब्लैक सी में बड़ा हमला हुआ है। हमले के बाद टैंकर आग की लपटों में बुरी तरह घिर गया और काला धुआं उठता देखा गया है।
-
March 26, 2026 1:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के कब्जे वाले इलाके में ईरान ने बरसाई मिसाइल, सामने आया हमले का VIDEO
इजरायल के कब्जे वाले बेत शेमेश सिटी पर ईरान ने बड़ा मिसाइल हमला किया है। ईरानी हमले के बाद इलाके से धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
March 26, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने मार गिराया अमेरिका के एक और एफ-35 लड़ाकू विमान, देखें वीडियो
ईरान अमेरिका के कई बड़े फाइटर जेट को मार गिराने का दावा कर चुका है। इस बीच दुनिया में सबसे ताकतवर माने जाने वाले अमेरिका के दूसरे एफ-35 विमान को मार गिराने का दावा ईरान की ओर से किया गया है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक और एफ-35 पर हमला किया था। ईरान ने अब तक अपने दावे में अमेरिका के 2 एफ-35 लड़ाकू विमान, एक एफ-16, एक एफ-15 और एक F/A-18 फाइटर जेट को निशाना लगाने के दावा किया है।
-
March 26, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल पर ईरान का हमला जारी, 100 से अधिक इलाकों में बज रहे एयरस्ट्राइक के सायरन
आज बृहस्पतिवार को भी इजरायल पर ईरान का हमला जारी है। लगातार 100 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।
-
March 26, 2026 10:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
संयुक्त अरब अमीरात पर बरसे रहे ईरानी ड्रोन और मिसाइलें, UAE कर रहा डिफेंड
संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान ड्रोन और मिसाइलों पर बृहस्पतिवार को भी हमले कर रहा है। यूएई ने कहा कि लगातार सेना डिफेंड कर रही है।
-
March 26, 2026 10:26 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान द्वारा अमेरिका के F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराने का VIDEO आया सामने
ईरान ने बुधवार को अमेरिका के F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया था। हालांकि अमेरिका इससे इनकार कर रहा है, लेकिन अब इसका एक वीडियो भी सामने आ गया है, जो अमेरिका के दावे से पर्दा उठा रहा है।
-
March 26, 2026 10:10 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जॉर्डन ने ईरानी राजनयिक को दिया देश से निकलने का आदेश
जॉर्डन ने ईरानी राजनयिक को उनके देश से निकलने आदेश दिया। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान अल-सफादी ने बताया कि यह कदम ईरान को साफ संदेश है कि पड़ोसी देशों पर उनके अटैक स्वीकार नहीं हैं। तेहरान की तरफ से अपने देशों पर किए गए हमलों के बाद सऊदी अरब और लेबनान समेत खाड़ी के कई देशों ने ईरानी राजदूतों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है।
-
March 26, 2026 9:39 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अरब देशों ने ईरान से की हमले रोकने की अपील
अरब देशों ने अपील करते हुए कहा कि ईरान और उसके सहयोगी गुट अपने हमले बंद करें। पांच खाड़ी देशों और जॉर्डन ने बयान जारी करके ईरानी अटैक की निंदा की। उन्होंने कहा कि चाहे वे सीधे तौर पर हों या ईरान के समर्थित गुटों के, खाड़ी देशों पर होने वाले सभी प्रकार के हमले रुकने चाहिए।
-
March 26, 2026 9:13 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इस्फहान के आसपास हुआ बड़ा अटैक
ईरान ने गुरुवार तड़के इस्फहान के आसपास बड़े अटैक की सूचना दी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद है। जान लें कि इस्फहान में ईरान का एक मुख्य वायु सेना अड्डा है। यहां कई अन्य सैन्य स्थल भी हैं। साथ ही, पिछले साल जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष के दौरान अमेरिका की तरफ से बमबारी किए गए परमाणु स्थलों में से एक भी यहीं पर है।
-
March 26, 2026 8:47 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अमेरिका ने ईरान के 10 हजार से ज्यादा ठिकानों पर बोला हमला
अमेरिकन आर्मी के सेंट्रल कमांड के चीफ ने कहा कि ईरान से जंग में अब तक अमेरिकी सेना ने 10 हजार से ज्यादा ठिकानों पर अटैक किया है। अमेरिकन नेवी के एडमिरल ब्रैड कूपर ने केंद्रीय कमांड की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया कि हमारे सटीक हमलों ने ईरानी एयर डिफेंस को तबाह कर दिया है। हमारे लड़ाकू विमानों का ठोस प्रभाव नजर आ रहा है। अमेरिका ने ईरानी नेवी के सबसे बड़े जहाजों में से 92 फीसदी को नष्ट कर दिया है।
-
March 26, 2026 8:41 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान के दो-तिहाई गोला-बारूद कारखाने हुए तबाह- अमेरिका
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के प्रमुख ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के दो-तिहाई से ज्यादा गोला-बारूद कारखानों पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के दो-तिहाई से ज्यादा मिसाइल, ड्रोन और नेवल प्रोडक्शन फैसिलिटी और शिपयार्ड को नष्ट कर दिया है। और अभी हम रुकने वाले नहीं हैं। हम ईरान के मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग तंत्र को पूरी तरह से तबाह करने की राह पर हैं।