A
Hindi News विदेश एशिया सीक्रेट पर्सनल लाइफ, मांद में बसेरा और पू ब्रीफकेस, मिस्ट्री मैन पुतिन की खास बातें कर देंगी हैरान-जानें

सीक्रेट पर्सनल लाइफ, मांद में बसेरा और पू ब्रीफकेस, मिस्ट्री मैन पुतिन की खास बातें कर देंगी हैरान-जानें

रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। दुनिया के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल पुतिन अपने निजी जीवन, संपत्ति कुछ भी सार्वजनिक नहीं होने देते, इसीलिए उन्हें रहस्यमय इंसान भी कहा जा सकता है। जानें उनसे जुड़ीं खास बातें....

रूसी राष्ट्रपति पुतिन- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO (AP) रूसी राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के शक्तिशाली शख्सियत कहे जाते हैं। पुतिन कल यानी बुधवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन की निजी जिंदगी हो, उनका निवास स्थान हो या उनकी संपत्ति का ब्यौरा हो, वो सबकुछ शेयर नहीं करते जिसकी वजह से उनके बारे में पूरी दुनिया में कयास लगाए जाते रहते हैं। दुनिया में बहुत कम लोगों को ही पुतिन की पर्सनल लाइफ यहां तक कि उनकी बीमारी के बारे में पता है। हालांकि उनके चेहरे पर मुस्कान और साथ ही उनका टफ स्वभाव लोगों को बेहद भाता है।

पुतिन का पू ब्रीफकेस

पुतिन ने काफी संघर्षों को झेला है, पुतिन कभी रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट थे और आज रूस के राष्ट्रपति हैं। उनकी विदेश यात्राओं के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए काफी पुख्ता व्यवस्था होती है, इसमें से एक हैरान करने वाली जो चीज होती है वो होती है स्पेशल ब्रीफकेस, जिसे पुतिन का पू ब्रीफकेस (Poo briefcase) कहा जाता है। व्लादिमीर पुतिन के बॉडीगार्ड उनके विदेश दौरे के समय उनका मल-मूत्र स्पेशल सीलबंद पाउच में इकट्ठा करते हैं और इसे रूस वापस ले आते हैं।

Image Source : file photo (AP)रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा

पुतिन की संपत्ति कितनी है

73 साल के रूसी राष्ट्रपति पुतिन की संपत्ति 200 अरब डॉलर कही जाती है। 2015 में फोर्ब्स ने खुलासा किया था कि पुतिन के पास 1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक मूल्य की संपत्ति का ही पता चलता है। 2017 में, फाइनेंसर बिल ब्राउनर ने अमेरिकी सीनेट की न्यायिक समिति को बताया कि पुतिन की अनुमानित कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर है और वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पुतिन की घोषित कुल संपत्ति और संपत्ति एक अलग ही तस्वीर पेश करती है। उनके पास विलासिता की विशाल संपत्ति होने की अफवाहें बनी रहती हैं।

Image Source : file photo (AP)रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा
पुतिन के पास क्या क्या है

  • पुतिन के पास काला सागर के किनारे 190,000 वर्ग फुट का एक आलीशान किले जैसा घर है। इस घर की कीमत 1.4 बिलियन डॉलर बताई जाती है। इस हवेली को पुतिन का कॉटेज कहा जाता है। इसमें एक स्विमिंग पूल है, जिसमें पुतिन आराम फरमाते हैं। इसमें 850 डॉलर के इतालवी टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर के टॉयलेट पेपर होल्डर से सुसज्जित सुसज्जित बाथरूम हैं, इसमें 40 कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। इसपर  सालाना 20 लाख डॉलर खर्च किए जाते हैं।
     
  • डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, पुतिन के पास एक महल है जो 168 एकड़ का है। 2021 की एक जांच के अनुसार, इस विशाल, आलीशान 'महल' में एक पोल-डांसिंग हुक्का बॉउडर, कैसीनो और 'एक्वा डिस्को' हैं। इसमें एक 16 मंजिला भूमिगत परिसर भी है जो बेहद सुरक्षित मानी जाती है।
     
  • पुतिन के पास 22 डिब्बों वाली ट्रेन भी है जिसमें पूरी तरह से सुसज्जित जिम, एंटी-एजिंग मशीनों वाला एक स्किनकेयर और मसाज पार्लर और एक शानदार टर्किश बाथ स्टीम रूम है। ट्रेन पूरी तरह बख्तरबंद है। इसमें बुलेटप्रूफ दरवाजे और खिड़कियां हैं और जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण भी मौजूद हैं। इस ट्रेन के सालाना रखरखाव के लिए अतिरिक्त 15.8 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं।
     
  • पुतिन के पास 58 विमान और हेलीकॉप्टर और 716 मिलियन डॉलर का एक विशालकाय विमान भी है, जिसका नाम 'द फ्लाइंग क्रेमलिन' रखा गया है। 100 मिलियन डॉलर की एक विशाल नौका उनके पास एक से बढ़कर एक 700 कारें भी शामिल हैं।
     
  • पुतिन आलीशान घड़ियों के मालिक हैं जिनकी कीमत उनके वेतन से लगभग छह गुना ज्यादा है। फॉर्च्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन को 60,000 डॉलर की पाटेक फिलिप की परपेचुअल कैलेंडर घड़ी पहने देखा गया और कथित तौर पर उनके पास 500,000 डॉलर की ए लैंगे एंड सोहने टूरबोग्राफ के साथ-साथ अन्य घड़ियां भी हैं।

Image Source : file photo (AP)रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा

बेहद सीक्रेट पर्सनल लाइफ

पुतिन की पर्सनल लाइफ बेहद सीक्रेट रहती है। पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला पुतिना से शादी की थी और उनकी दो बेटियां मारिया और येकातेरिना हैं। 2013 में पुतिन का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। तब से पुतिन ने अपने रोमांटिक रिश्तों और निजी मामलों को बेहद सीक्रेट रखते हैं। 

Latest World News