A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस बार 75 भारतीय जाएंगे नेपाल में माउंट एवरेस्ट को करने फतह, 12 महिलाएं भी फहराएंगी तिरंगा

इस बार 75 भारतीय जाएंगे नेपाल में माउंट एवरेस्ट को करने फतह, 12 महिलाएं भी फहराएंगी तिरंगा

नेपाल में माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए इस बार 114 अभियानों को अनुमति मिली है। इसमें 75 भारतीय भी इस मिशन पर जाएंगे।

माउंट एवरेस्ट, नेपाल। - India TV Hindi
Image Source : AP माउंट एवरेस्ट, नेपाल।

काठमांडू: विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी भारतीयों पर नाज करती होगी। अब तक कई भारतीय माउंट एवरेस्ट का माथा चूम चुके हैं। इस बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए 12 महिलाओं समेत 75 भारतीयों को अनुमति मिली है। बता दें कि सोमवार तक 55 देशों के 441 पर्वतारोहियों को अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें 79 महिलाएं भी शामिल हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक हिमाल गौतम के अनुसार, अब तक 55 देशों के 44 अभियानों को एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर चढ़ने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस मिशन में 12 महिलाओं समेत 75 भारतीय पर्वतारोही शामिल हैं।  नेपाल सरकार ने इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति से 653.8 मिलियन नेपाली रुपये की रॉयल्टी एकत्र की है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने इस वसंत ऋतु में 1,095 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट सहित 26 विभिन्न पर्वत चोटियों पर चढ़ने की अनुमति दी है।

कुल 73 देश होंगे शामिल

नेपाल सरकार के अनुसार इस अभियान में कुल 73 देशों के 114 अभियानों को पर्वतारोहण की अनुमति मिली है। इससे कुल 748.1 मिलियन नेपाली रुपये रॉयल्टी एकत्रित हुई है। अब तक 8,000 से अधिक नेपाली और विदेशी पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों पर्वतारोही पहले ही एवरेस्ट के आधार शिविर तक पहुंच चुके हैं। (भाषा)

Latest World News