1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल की पूर्व एजुकेशन मिनिस्टर सुमाना ने छोड़ी RSP, सुशीला कार्की की कैबिनेट में हो सकती हैं शामिल

नेपाल की पूर्व एजुकेशन मिनिस्टर सुमाना ने छोड़ी RSP, सुशीला कार्की की कैबिनेट में हो सकती हैं शामिल

नेपाल की पूर्व शिक्षा मंत्री सुमाना श्रेष्ठ ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबरे है कि वह सुशीला कार्की की कैबिनेट का हिस्सा हो सकती हैं।

सुमाना श्रेष्ठ- India TV Hindi
Image Source : @SUMANASHRESTHA सुमाना श्रेष्ठ

नेपाल की सियासत में एक बड़ा फेरबदल हो गया है। हिंसक प्रदर्शन के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। नई सरकार की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की हैं। सुशीला कार्की रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती हैं। इस बीच, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की नेता और पूर्व शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमाना श्रेष्ठ ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबरे है कि वह सुशीला कार्की की कैबिनेट का हिस्सा हो सकती है।

"बोझ सभी पार्टी सदस्यों पर लाद रहे"

सुमाना श्रेष्ठ ने कहा, "गलतियां कभी स्वीकार नहीं करते। गलतियों के ऊपर गलतियां करते जा रहे हैं और उसका बोझ सभी पार्टी सदस्यों पर लाद रहे हैं। पार्टी के भीतर आलोचना करने वालों के खिलाफ मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है। जब से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने देश से ऊपर पार्टी और पार्टी से ऊपर नेताओं को रखना शुरू किया है, तब से मैं इसकी आलोचना कर रहा हूं। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके विपरीत, मीडिया ट्रायल शुरू हो गए। यह अस्वीकार्य है।"

उन्होंने आगे कहा, "अब, अगर वे खुलकर हमला करते हैं, तो मैंने उनके लिए यह आसान बना दिया है। आगे बढ़ें और जब तक चाहें, जो चाहें करें। कांग्रेस, यूएमएल और अन्य पार्टियों के तीसरी पीढ़ी के नेताओं, इसके बारे में भी सोचें। आज की स्थिति आपकी वजह से कम, आपके नेतृत्व की वजह से ज्यादा पैदा हुई है। उस बोझ को क्यों ढोना? अब सही समय आ गया है। अपने नेताओं की पूजा करना बंद करो। या तो उन्हें हटाओ, या खुद पद छोड़ दो।"

ये भी पढ़ें-

असम दौरे पर PM मोदी, 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया अनावरण

थाने में शिकायत लेकर पहुंचा युवक तो दरोगा ने जड़ दिया थप्पड़, VIDEO आया सामने, फिर...

Latest World News