A
Hindi News विदेश एशिया Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, अंतरिम सरकार के लिए किसके नाम पर लगेगी मुहर?

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में बढ़ा सियासी संकट, अंतरिम सरकार के लिए किसके नाम पर लगेगी मुहर?

नेपाल में बुधवार को भी हिंसा और आगजनी का दौर जारी है। हालांकि मंगलवार की रात से ही देश में सेना की तैनाती कर दी गई है। आज से सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है।

नेपाल में जारी हिंसा के बाद तैनात हुई आर्मी। - India TV Hindi Image Source : PTI नेपाल में जारी हिंसा के बाद तैनात हुई आर्मी।

काठमांडूः नेपाल अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। बुधवार को भी नेपाल की सड़कों पर हिंसा और आगजनी देखने को मिल रही है। बता दें कि मंगलवार की रात से ही नेपाल में सड़कों पर सेना तैनात कर दी गई है। बावजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा उफान पर है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत पूरी सरकार के इस्तीफे के बावजूद जनता उन्माद पर आमादा है। 

आज बुधवार से सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों से अपने घरों में रहने और शांति में सहयोग करने की अपील की गई है। हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।

नेपाल की सेना ने विदेशी नागरिकों की सुरक्षा की अपील की

नेपाल में हिंसा को बेकाबू होते देखकर वहां की सेना ने विदेशी नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है। ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। नेपाल में बुधवार को भी हिंसा और आगजनी व तोड़फोड़ का दौर जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया है। 

 

Latest World News

Live updates : Nepal Gen_Z Protest Live: क्या हैं आज नेपाल के ताजा हालात

  • 11:29 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    बालेन शाह ने लोगों से क्या कहा?

    काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने जनता से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, '' प्रिय Gen-Z और सभी नेपालियों से मेरा अनुरोध है, अब देश की एक अलग स्थिति में है जो इतिहास में नहीं है। अब आप सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। कृपया इस समय घबराएं नहीं, धैर्य रखें। अब देश अंतरिम सरकार के पास जा रहा है, जो देश में नए चुनाव कराएगी। इस अंतरिम सरकार का काम है चुनाव कराना और देश को नया जनादेश देना। आपका यह प्रस्ताव अंतरिम/चुनाव सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री सुशीला कार्की जी को पूर्ण समर्थन है। मैं आपकी समझ, विवेक और एकता का तहे दिल से सम्मान करना चाहता हूं। यही कारण है कि यह दिखाता है कि आप सभी कितने परिपक्व हैं। उन मित्रों को क्या कहें जो अभी जल्दी में आना चाहते हैं- आपका जुनून, आपकी सोच, आपकी अखंडता की देश को स्थायी रूप से जरूरत है, अस्थायी रूप से नहीं। चुनाव तो होंगे ही उसके लिए कृपया जल्दी मत करो।''

  • 6:39 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    सुशीला कार्की अंतरिम नेता नियुक्त

    नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच Gen-Z आंदोलनकारियों  ने सुशीला कार्की को अपना अंतरिम नेता नियुक्त किया है। वह नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। सुशीला कार्की ने 13 अप्रैल 2016 से 10 जुलाई 2016 तक नेपाली सुप्रीम कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। कार्की ने 7 जून 2017 तक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    सुशीला कार्की के हाथ होगी नेपाल की कमान

    नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बीच देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को देश की अंतरिम बागडोर सौंपने पर आम सहमति बन रही है। सुशीला कार्की एक नेपाली न्यायविद हैं। वह नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं और इस पद पर आसीन होने वाली एकमात्र महिला हैं।

  • 5:20 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    कैदियों ने जेल में लगाई आग

    नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन शांत तो हुए हैं लेकिन हालात अब भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं। राजधानी काठमांडू की दिल्ली बाजार सब जेल में कैदियों ने आग लगा दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान सेना ने कैदियों को रोकने का प्रयास किया।

  • 5:01 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    जनकपुर में किया गया प्रदर्शन

    माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम में Gen-z मधेश प्रदेश (हिंदू संगठन) की तरफ से हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर कर्फ्यू के बीच में किया गया प्रदर्शन। जानकी  मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन आंदोलनकारियों ने अपनी मांग भी रखी है।

    Image Source : Madhesh Pradesh Nepal Nepal Gen-z Protest

  • 4:02 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    नेपाल एयरपोर्ट शुरू करने का आदेश जारी

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बाद अब हालात सामान्य होते हुए नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट को फिर शुरू करने का आदेश दिया गया है।

  • 3:55 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जारी किया नंबर

    नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष संपर्क नंबर जारी किए हैं। प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    Image Source : rss facebookrss

  • 3:49 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    चीफ सेक्रेटरी ने बुलाई बैठक

    नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। हालात को देखते हुए चीफ सेक्रेटरी ने सभी सचिवों और जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 5 बजे होगी। 

  • 1:40 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल के दिल्ली बाजार जेल से बाहर आए कैदियों ने की रिहा किए जाने की मांग, समझा रही सेना

    काठमांडू, नेपाल: नेपाल में बेकाबू हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच बुधवार को दिल्ली बाजार जेल से काफी कैदी बाहर निकल आए। उन्होंने अपनी रिहाई की मांग शुरू कर दी। इसके बाद नेपाल की सेना कैदियों से बातचीत करते और उन्हें समझाते-बुझाते दिखी। सुरक्षा बलों का कहना है कि स्थिति संवेदनशील है, लेकिन वे संविधान और कानून के दायरे में रहकर शांति बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। सेना द्वारा भीड़ नियंत्रण और जेल परिसरों की सुरक्षा को अब प्राथमिकता दी जा रही है।

  • 1:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    Nepal पर आया संयुक्त राष्ट्र महासचिव का बयान

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस नेपाल में जारी हालिया हिंसक घटनाओं और जन-आंदोलन को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "महासचिव नेपाल की स्थिति पर करीबी नज़र रख रहे हैं। उन्हें जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख है और वे पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।" महासचिव ने इन घटनाओं की पूरी और निष्पक्ष जांच की मांग की है और शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि "हिंसा की किसी भी और वृद्धि को रोकने के लिए संयम आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करें।"

  • 1:03 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    थोड़ी देर में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की होगी बड़ी बैठक

    नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की थोड़ी देर बाद एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 

  • 1:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी नेपाली सेना

    नेपाल की सेना अपने देश के प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी है। ताकि हिंसा, विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी पर काबू पाया जा सके। 

  • 1:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में बिगड़े हालात, प्रदर्शनकारी और सेना आमने-सामने

    नेपाल में विरोध प्रदर्शन के चलते बुधवार को हालात और बिगड़ गए। सेना ने आज पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। इसके बावजूद हालात बिगड़ते गए। इसके बाद सेना के जवान और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। इससे हिंसक झड़पें होने की आशंका बढ़ गई है। 

  • 12:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में काबू नहीं आ रहे हालात, सेना ने विदेश से मांगा सुरक्षा में सहयोग

    नेपाल में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने कई होटलों और प्रतिष्ठानों को आग के हवाले कर दिया। ऐसे में नेपाल की सेना ने विदेशों से सुरक्षा में सहयोग की अपील की है। 

  • 12:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल के हिल्टन होटल को प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

    नेपाल में हिंसा और विरोधप्रदर्शन का बुधवार तीसरा दिन है। आंदोलनकारियों ने नेपाल के हिल्टन होटल में आग लगा दी है। होटल से आग की लपटें और धुआं उठते साफ देखा जा सकता है। 

  • 12:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में 18 जिलों की जेलों से 6 हजार से ज्यादा कैदी भाग निकले

    नेपाल में 18 जिलों की जेलों से 6 हजार से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। नेपाल में 3 दिनों से चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच यह घटना हुई है। कैदियों ने कहीं जेल की दीवार तो कहीं गेट तोड़ दिया। 

  • 11:53 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल की सेना ने राष्ट्रपति भवन को लिया अपने कब्जे में

    नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति भवन यानि 'सीतल निवास' को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसे प्रदर्शनकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त करने के साथ आग के हवाले कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन जनता के हक, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग के लिए है, लेकिन विरोध के दौरान हिंसा और सरकारी संपत्तियों पर हमले की घटनाएं सामने आईं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। सरकार और सुरक्षा बलों ने फिलहाल इलाके को घेर लिया है, और स्थिति पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।

     

  • 11:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    सीमा पर भारतीय सेना कर रही नेपाल पुलिस को सहयोग

  • 11:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    Gen-Z Protesters ने की नेपाल में तोड़फोड़ की निंदा

    Gen-Z Protesters ने की नेपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं की निंदा की है। इसके साथ ही कहा कि अब हम ये सब नहीं कर रहे। हमारा फोकस देश में पुनः शांति बहाली पर है। उन्होंने कहा कि सेना को जहां लगे, वहां कर्फ्यू लागू कर देना चाहिए। हम इसमें सहयोग करेंगे। 

  • 11:06 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ‘हामी नेपाल’ समूह ने की नेपाल में तोड़फोड़ की निंदा

    Gen Z आंदोलन के दौरान मेडिकल सपोर्ट और सूचना प्रसारण में सक्रिय ‘हामी नेपाल’ समूह ने हालिया लूटपाट की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "यह हम नहीं हैं। राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक और हिमालयन बैंक में हुई लूट की खबरों को लेकर हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह Gen Z आंदोलन नहीं है। हम न इसे बढ़ावा देते हैं, और न ही इसका समर्थन करते हैं।"

  • 10:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में जेल तोड़कर भागे कैदी

    नेपाल में कर्फ्यू लगने से पहले विभिन्न जेलों में कैदियों के भागने की खबर है। एक जेल की दीवार तोड़कर कैदियों ने भागने का प्रयास किया, जिसमें काफी सफल भी रहे। 

  • 10:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल की सेना ने किया देशव्यापी कर्फ्यू का ऐलान

    नेपाल की सेना ने आज बुधवार से देशव्यापी कर्फ्यू का ऐलान किया है। सेना देश के बिगड़े हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रही है। 

  • 10:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल के बीरगंज में सेना ने की प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील

    नेपाल की सेना ने अपराह्न 3 बजे तक लोगों से घर में रहने की अपील की है। ताकि हिंसा और प्रदर्शन को काबू में लाया जा सके। 

  • 10:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नेपाल के शहरों में गश्त कर रही है सेना

    सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेपाल की सेना प्रमुख शहरों की सड़कों पर गश्त कर रही है। नेपाल की सेना के जवान सुबह से ही काठमांडू घाटी सहित प्रमुख शहरों में गश्त कर रहे हैं। सेना ने लाउडस्पीकरों के ज़रिए जनता से विरोध प्रदर्शनों में शामिल न होने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद करने की अपील की है।

  • 10:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    चितवन में प्रदर्शनकारियों ने दफ्तरों में आग लगाई

    पुलिस ने बताया कि चितवन जिले में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन कार्यालय और उससे सटे चुनाव कार्यालय में आग लगा दी। जिला न्यायालय, भू-राजस्व और सरकारी वकीलों के कार्यालयों में आग लगा दी गई, जिससे दस्तावेज़ नष्ट हो गए। भरतपुर और अन्य इलाकों में नगरपालिका और वार्ड कार्यालयों पर भी हमला किया गया। नेपाली कांग्रेस, यूएमएल और माओवादी दलों के स्थानीय कार्यालयों में आग लगा दी गई। भरतपुर के भटभटेनी सुपरमार्केट में मंगलवार शाम लगी आग बुधवार सुबह भी काबू में नहीं आ पाई।

  • 9:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग

    नेपाल की सड़कों पर अराजकता और उन्माद कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि देश में जल्द फिर से चुनाव कराया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने अब तक राष्ट्रपति भवन समेत तमाम सरकारी संपत्तियों, वाहनों और प्रतिष्ठानों को आग लगा कर तहस-नहस कर डाला है। 

  • 9:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले

    नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों का दौर बुधवार को भी जारी है। आंदोलनकारियों ने काठमांडू पुलिस स्टेशन को आग लगा दिया है।  

  • 9:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भारत से नेपाल जाने वाली उड़ानें रद्द

    काठमांडू में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन और आगजनी के बीच भारत से नेपाल जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। 

  • 8:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने नेपाली चेकपोस्ट को लगाई आग

  • 8:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में कर्फ्यू लगने के बाद काठमांडू में सामान्य हुए हालात, देखें VIDEO

  • 8:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    काठमांडू में हिंसा के बीच देखें भारत-नेपाल बॉर्डर पर क्या हैं हालात

  • 7:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल के सिंह दरबार को भी प्रदर्शनकारियों ने जलाया

    नेपाल के सिंह दरबार को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इसके बाद सेना ने कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया है। 

  • 7:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल की सेना ने प्रदर्शनकारियों से किया बातचीत का आह्वान

    नेपाल की सड़कों पर मंगलवार रात से ही सेना की तैनाती है। इसके बावजूद हिंसा और आगजनी का दौर थम नहीं रहा है। ऐसे में नेपाल की सेना ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का आह्वान किया है। 

  • 7:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेपाल में रात से ही सड़कों पर आर्मी तैनात, हिंसा जारी

    भारत के पड़ोसी देश नेपाल में प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। मंगलवार की रात से ही नेपाल की सड़कों पर आर्मी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। लोगों से अब संयम बरतने की अपील की जा रही है।