Nepal Mount Yalung Ri Avalanche: नेपाल के पूर्वोत्तर स्थित यालुंग री पर्वत पर हुए एक भीषण हिमस्खलन में एक विदेशी पर्वतारोहियों सहित कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लापता हैं। हिमस्खलन के बाद बागमती प्रांत के दोलखा जिले की रोलवालिंग घाटी स्थित 5,630 मीटर ऊंचे पर्वत के आधार शिविर में 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हुए हिमस्खलन में एक फ्रांसीसी पर्वतारोही और 2 नेपाली गाइड की मौत हो गई है।
अभियान दल में शामिल थे 12 लोग
स्थानीय मीडिया ने शुरूआत में मृतकों की संख्या 7 बताई थी। अभियान दल में कुल 12 लोग थे जिसमें 7 नेपाली गाइड और 5 विदेशी पर्वतारोही थे। घटना के बाद से कनाडा, जर्मनी और इटली के नागरिकों सहित 4 विदेशी पर्वतारोही लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। घायल हुए 5 नेपाली नागरिकों को वहां से निकाल लिया गया है।
Image Source : apNepal Mount Yalung Ri Avalanche (Representational Image)
बेस कैंप तक पहुंची बचाव टीम
माउंट यालुंग री के 4,900 मीटर (16,070 फुट) की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पर सोमवार सुबह हिमस्खलन हुआ था। बर्फीले तूफान के कारण बचाव सोमवार को घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया था। मौसम में सुधार के बाद मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर बेस कैंप तक पहुंचा और बचावकर्मी बर्फ के बीच से लोगों को निकलने में सफल रहे।
पर्वतारोहियों को ले जाया गया काठमांडू
पुलिस प्रमुख ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि हिमस्खलन में घायल हुए पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया और इलाज के लिए राजधानी काठमांडू ले जाया गया है। माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फुट) ऊंची चोटी है, जिसे नए पर्वतारोहियों के लिए उपयुक्त माना जाता है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्वतारोह चोटी को फतह करने के लिए पहुंचते हैं। (भाषा)
यह भी पढ़ें:
फिलीपींस में ‘कालमेगी’ तूफान ने मचाया कोहराम, कम से कम 2 की लोगों की हुई मौत; भयावह हैं हालात
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने कबायली नेताओं के साथ की वार्ता, तिराह घाटी पर हुई अहम चर्चा
Latest World News