A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ऑपरेशन सिंदूर का असर, अब दुनिया में घूम-घूमकर गिड़गिड़ा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

ऑपरेशन सिंदूर का असर, अब दुनिया में घूम-घूमकर गिड़गिड़ा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

भारत के बदले हुए तेवर देख पाकिस्तान पस्त पड़ गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब दुनिया में घूम-घूमकर गिड़गिड़ाते हुए और शांति की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Operation Sindoor: भारत की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से पस्त नजर आ रहा है। भारत के सख्त तेवरों से तिलमिलाए और बुरी तरह से मात खाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब दुनिया में घूम-घूमकर गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

अजरबैजान पहुंचे शरीफ

शहबाज शरीफ तुर्किये और ईरान के बाद अब अजरबैजान पहुंच गए हैं। पीएम शरीफ यहां राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। इतना ही नहीं अजरबैजान में 3 देशों की एक बैठक भी होने वाली है जिसमें पाकिस्तान और अजरबैजान के साथ-साथ तुर्किये भी शामिल होगा। पाकिस्तान की ओर से शहबाज शरीफ इसमें हिस्सा लेंगे। 

अजरबैजान में क्या तिकड़ी बन रही है?

चलिए ऐसे में आपको बताते हैं कि अजरबैजान में क्या तिकड़ी बन रही है। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अजरबैजान, ईरान और और तुर्किये के साथ मिलकर गठजोड़ बनाने में लगे हैं। जबकि, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन मुस्लिम देशों का अगुआ बनने की कोशिश में हैं। अब ऐसे में सबके अपने-अपने हित हैं जिसे साधने की कोशिश की जा रही है। 

यह भी जानें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अब भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार जैसे सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है। यह बात खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान कही है। शहबाज शरीफ ईरान से पहले तुर्किये पहुंचे थे। भले ही पाकिस्तान की ओर से तुछ भी कहा जा रहा हो लेकिन भारत ने अपना रूख साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान से केवल पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा।

यह भी पढ़ें: 

इस देश की संसद ने पास किया ऐतिहासिक बिल, लाइलाज रोग से पीड़ित वयस्क को मिलेगा 'मौत चुनने का हक'

यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले से पुतिन पर भड़के ट्रंप, बोले, "आग से खेल रहे हैं, अगर मैं नहीं होता तो... "

 

Latest World News