A
Hindi News विदेश एशिया पाक आर्मी चीफ मुनीर ने फिर दी भारत को गीदड़भभकी, कहा-पाकिस्तानी हथियार बदल देंगे भारत का भूगोल

पाक आर्मी चीफ मुनीर ने फिर दी भारत को गीदड़भभकी, कहा-पाकिस्तानी हथियार बदल देंगे भारत का भूगोल

पाकिस्तानी सेना के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि मैं भारतीय सेना को चेतावनी देता हूं कि अगर अबकी बार हमला किया तो हमारे हथियार भारत का भूगोल बदल देंगे।

असीम मुनीर, पाकिस्तान आर्मी चीफ।- India TV Hindi Image Source : AP असीम मुनीर, पाकिस्तान आर्मी चीफ।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने फिर एक बार सीधे भारत का नाम लेकर गीदड़भभकी दिखाई है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने हर युद्ध में अपनी क्षमता दिखाई है। आगे भी किसी अगर किसी दुश्मन ने हमारे देश पर हमले का दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के हथियार अब भारत का भूगोल बदल देंगे। पाक आर्मी चीफ ने गीदड़भभकी में आगे कहा कि इस बार हमला इतना करारा होगा कि भारत इसे कभी भूल नहीं पाएगा। 


भारत को दी परमाणु हथियारों की धमकी

मुनीर ने पाकिस्तान आर्मी के पासिंग आउट परेड में एक भाषण के दौरान भारतीय सेना को गीदड़भभकी देते कहा कि मैं भारत की सेना को सलाह और चेतावनी देता हूं कि परमाणु देशों के बीच युद्ध की कोई जगह नहीं है। इसलिए कोर मुद्दों को अंतररराष्ट्रीय नियमों के तहत बातचीत के साथ हल कर लें...और यह बातचीत बराबरी एवं इज्जत के साथ होनी चाहिए। अमेरिका के टुकड़ों और विदेशी कर्ज पर पलने वाले पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष ने आगे भारत को चेतावनी देते कहा कि हम तु्म्हारे भाषणों से नहीं डरेंगे और निम्न स्तर की उकसावे वाली कार्रवाई पर करारा जवाब देंगे। 


गीदड़भभकी देने के दौरान ही हांफने लगा मुनीर

भीख के पैसे पर पल रहा मुनीर अपने भाषण के बीच में ही हांफने लगा। फिर वह शांति की बातें करने लगा। पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष ने आगे कहा कि अब इस पूरे इलाके की शांति भारत पर निर्भर करती है। हम तुम्हारे भड़काऊ भाषणों से डरने वाले नहीं हैं। 

 

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया है पाकिस्तान 

मई में पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके 9 प्रमुख आतंकवादी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने जब दोबारा भारत पर बदले की कार्रवाई करने का दुस्साहस किया तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 सैन्य बेस को बड़े मिसाइल हमले में तबाह कर दिया। इसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और उसके कई फाइटर जेट को भारत ने मार गिराया। इस घटना के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 

 

भारत पर लगाया पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप

मुनीर ने भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अफगान धरती का इस्तेमाल करने वाले सभी “प्रॉक्सी” (छद्म संगठनों) को “धूल में मिला दिया जाएगा”, उनका स्पष्ट संदर्भ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से था। सेना प्रमुख ने भारत से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार “मुख्य मुद्दों” को सुलझाने का आग्रह किया, जो कश्मीर विवाद का स्पष्ट संदर्भ था। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को “नैतिक और कूटनीतिक समर्थन” प्रदान करने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। पाकिस्तान को एक शांतिप्रिय देश बताते हुए मुनीर ने कहा कि अमेरिका और चीन सहित प्रमुख शक्तियों के साथ उसके मजबूत संबंध हैं। समारोह में मलेशिया, नेपाल, फिलस्तीन, कतर, श्रीलंका, बांग्लादेश, यमन, माली, मालदीव और नाइजीरिया सहित कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

 

Latest World News