काबुलः अफगानिस्तान ने ड्रोन हमलों से पाकिस्तान में जमकर तबाही मचाई है। तालिबान ने पाकिस्तान में कई मिलिट्री ठिकानों को सुसाइड ड्रोन के हमले से तबाह कर दिया है। अफगानिस्तान के तालिबान-नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी लक्ष्यों पर किए गए इन ड्रोन हमलों का फुटेज भी जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर स्ट्राइक होते साफ देखा जा सकता है।
तालिबान ने किया था सटीक हमला
अफगानिस्तान के तालिबान-नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी इस वीडियो में दावा किया गया है कि अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य लक्ष्यों पर सफल हमले किए हैं। यह वीडियो और सैटेलाइट फुटेज सोशल मीडिया और समाचार एजेंसियों पर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रोन हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे किए गए। इनमें इस्लामाबाद के निकट फैजाबाद क्षेत्र में एक सैन्य कैंप, नौशेरा में सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद में सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान के प्रमुख मिलिट्री ठिकानों को किया गया टारगेट
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों को "सफल" बताया है और दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ठिकानों, कमांड सेंटरों और सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो में धमाकों, आग की लपटों और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं, जो कथित तौर पर इन हमलों के दौरान कैद किए गए हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे शहरों पर किए गए बड़े पैमाने के हवाई हमलों के जवाब में की गई है। पाकिस्तान ने इन हमलों को "ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी" नाम दिया और दावा किया कि उसने 22 अफगान सैन्य ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 274 तालिबान अधिकारी और लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान ने "ओपन वॉर" की स्थिति घोषित कर दी है।
यह भी पढ़ें
Bolivia Plane crash Video: बोलिविया में दुर्घटना का शिकार हुआ नोटों से भरा प्लेन, कम से कम 15 लोगों की मौत
Pakistan Afghanistan Clash: तालिबान के रात भर के हमले में पाकिस्तान में कई जगहों पर लगी आग; 40 से अधिक सैनिकों की मौत का दावा
Latest World News