1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, 19 लोगों की गई जान

पाकिस्तान के कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम, 19 लोगों की गई जान

पाकिस्तान में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने कोहराम मचा दिया है। कराची में आए तेज आंधी-तूफान की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। तूफान इतना तेज था कि कई घरों की छत ही उड़ गई।

Pakistan Karachi Rain And Thunderstorm- India TV Hindi
Image Source : AP Pakistan Karachi Rain And Thunderstorm

Pakistan Rain And Thunderstorm: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची शहर में भारी बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। मौसम से जुड़ी घटनाओं की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। बारिश और आंधी-तूफान की वजह से हुई मौतों के बाद शहर प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है।

उड़ गई छत, गिर गए पेड़

कराची में बुधवार रात बेरहम मौसम ने किस तरह की तबाही मचाई है इस अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेज हवाओं के चलने से मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें ढह गईं। कई स्थानों पर पेड़ और साइनबोर्ड गिर गए। भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भर गया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को और अधिक बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

ऐसे हुई 12 लोगों की मौत

कोरांगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगहार मलिक ने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान छत और दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जिस जगह यह घटना हुई वहां लोग चाय पी रहे थे। उन्होंने कहा, ''आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बारिश के कारण सईदबाद क्षेत्र के मोचको गोठ में भी एक इमारत ढह गई है।''

Image Source : apPakistan Karachi Rain And Thunderstorm

बचाव टीमें कर रही हैं काम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं और मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं।  पुलिस उप महानिरीक्षक असद रजा ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरांगी इलाके में एक घर की छत गिरने से वहां रहने वाले दंपति की मौत हो गई है। इसके अलावा मलिर में 2 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लांधी क्षेत्र की मजीद कॉलोनी से हताहत होने की खबर मिली है, जबकि क्लिफ्टन में एक गिरे हुए पेड़ के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

कराची के मेयर ने लोगों से की सेफ रहने का अपील

कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए वो घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें।  'जियो' टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। मौसम विभाग ने सिंध प्रांत के अन्य क्षेत्रों में भी अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान के बीच बना हुआ है परमाणु संघर्ष का खतरा', अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

VIDEO: ईरान के सबसे बड़े गैस क्षेत्र पर हुआ हमला, भड़का तेहरान; अब शुरू होगी एनर्जी वॉर?

 

Latest World News