Islamabad US Iran talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन के बीच इस्लामाबाद में बात होनी है। इस्लामाबाद के जिस सेरेना होटल में दोनों देशों के डेलिगेशन की मुलाकात होनी है, वहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं। और इस उथल पुथल के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बहुत बड़ी गलती कर दी। ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने अमेरिका को भी नाराज कर दिया। इजरायल भी गुस्से में आ गया। जानिए ख्वाजा आसिफ ने ऐसा क्या किया, जिसे अमेरिका की डांट के बाद सुधारना भी पड़ गया।
पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने इजरायल को कर दिया नाराज
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बहुत बड़ा ब्लंडर कर दिया है और अमेरिका के पार्टनर इजरायल को नाराज कर दिया। ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इजरायल को लेकर बहुत अनाप-शनाप लिखा था।
आसिफ ने इजरायल के लिए किया आपत्तिजनक पोस्ट
ख्वाजा आसिफ ने लिखा था,'इजरायल बुराई है और मानवता के लिए एक अभिशाप है जबकि इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है। इजरायल द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या की जा रही है, पहले गाजा फिर ईरान और अब लेबनान खूनखराबा बिना रुके जारी है। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे राज्य को बनाया यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए वे नर्क में जलें।'
Image Source : Khawaja Asif/Xख्वाजा आसिफ का पोस्ट।
इजरायल ने ख्वाजा आसिफ को दिया करारा जवाब
ख्वाजा आसिफ का इतना कहना था कि इजरायल ने पाकिस्तान पर तीखा जुबानी हमला करना शुरू कर दिया। पहले इजरायल के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। फिर इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी अपने पोस्ट में पाकिस्तान को लपेट लिया और कहा कि इस बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर वो देश जो खुद को शांति का मसीहा बता रहा है लेकिन इजरायल की तबाही के सपने देख रहा है।
अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
लेकिन ख्वाजा आसिफ ऐसा करते वक्त ये भूल गए कि अमेरिका सब नोट कर रहा है। तभी तो जैसे ही ख्वाजा आसिफ का वो विवादित पोस्ट वायरल हुआ, अमेरिका ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी। फिर इसके फौरन बाद, ख्वाजा आसिफ अपने X हैंडल से वो पोस्ट डिलीट कर दिया।
ये भी पढ़ें- ईरान से शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, बोले- ‘ईमानदारी से बात हो तो समझौता संभव’
Latest World News