1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के 'स्वयंभू' फील्ड मार्शल का कारनामा, एक तस्वीर से अपने ही PM को बनाया मूर्ख; हंस रहे हैं लोग

पाकिस्तान के 'स्वयंभू' फील्ड मार्शल का कारनामा, एक तस्वीर से अपने ही PM को बनाया मूर्ख; हंस रहे हैं लोग

पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ कुछ ऐसा किया है कि दुनिया हंस रही है। मुनीर ने शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की जिसकी सच्चाई जानकर आप के होश उड़ जाएंगे।

पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेंट की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : X @ASKANSHUL पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेंट की तस्वीर

Asim Munir Fooled PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान और झूठ का रिश्ता चोली और दामन की तरह। नेता से लेकर आवाम तक, आवाम से लेकर आर्मी तक झूठ बोलने में कोई किसी से कम नहीं है। खास बात तो यह है कि झूठ बोलने पर पाकिस्तानी खुश भी बहुत होते हैं। अब पाकिस्तान को जो झूठ सामने आया है उसके बारे में जानकर तो आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। यह झूठ किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बोला है। मुनीर के इस झूठ की पोल भी खुल चुकी है। 

मुनीर ने शरीफ को गिफ्ट की पेंटिंग

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को जब फील्ड मार्शल बनाया गया तो उन्होंने एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा कई बड़े नेता पहुंचे थे। पार्टी के दौरान असीम मुनीर ने अपनी शेखी बघारते हुए शहबाज शरीफ को एक पेंटिंग गिफ्ट की। मुनीर ने शरीफ को जो पेंटिंग दी उसे ऑपरेशन बुनियल अल मरसूसके दौरान भारत पर हमले का बताया। अब इस पेंटिंग को लेकर पूरी दुनिया में पाकिस्तान का मजाक बन गया है। 

चीनी सेना के सैन्य अभ्यास की है पेंटिंग

दरअसल, असीम मुनीर ने जो पेंटिंग शहबाज शरीफ को गिफ्ट में दी है उसका भारत पर हमले से दूर-दूर तक लेना देना ही नहीं है। यह पेंटिंग चीनी सेना के सैन्य अभ्यास की है। अब यह पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग पाकिस्तानी सेना का मजाक उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान सेना ने दावा किया था कि तस्वीर भारत पर किए गए हमले की है। लेकिन, हकीकत यह है कि यह फोटो साल 2019 की है। इस तस्वीर का सैकड़ों बार अलग अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा चुका है। 

भारत से पिटा पाकिस्तान 

बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष को और बढ़ा दिया। भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत का भी मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके 11 सैन्य अड्डों में तबाही मचा दी। भारत से बुरी तरह पिटने के बाद भी पाकिस्तान पर जीत की खुमारी चढ़ी हुई है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानियों की जालसाजी, अब अमेरिका में कर दिया बड़ा कांड; 2 गिरफ्तार

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा में फिर कर दिया बड़ा हमला, 52 की मौत; घायल हुए 55 से अधिक लोग

Latest World News