A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में खड्डे में गिरा वाहन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में खड्डे में गिरा वाहन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक वाहन अचानक खड्डे में गिर गया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटना का प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटना का प्रतीकात्मक फोटो।

पेशावर: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को हुई। सड़क पर चलता हुआ वाहन अचानक अपना संतुलन किसी वजह से खो बैठा और वह खड्डे में जाकर गिर गया। इस वजह से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले के गंधाल क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव दल पहुंच गए। बचाव दलों ने क्षतिग्रस्त वाहन से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सात यात्रियों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।(भाषा)  

Latest World News