Khyber Pakhtunkhwa Terrorist Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार सरकारी कर्मचारियों समेत पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी प्रांत है जहां लगातार आतंकी घटनाएं होती रही हैं। एक बार फिर यहां आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है जिसमें उत्तरी वजीरिस्तान के असिस्टेंट कमिश्नर और 2 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है।
आतंकियों ने किसे बनाया निशाना?
खैबर पख्तूनख्वा में हुए आतंकी हमले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले में हुआ है। पुलिस का कहना है कि आतंकियों के मेन टारगेट पर उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वलीउल्लाह थे। पुलिस के मुताबिक आतंकियों घात लगाकर शाह की गाड़ी को निशाना बनाया था।
मौके पर हो गई वलीउल्लाह की मौत
आतंकी हमले को लेकर पुलिस के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि धमका इतना जोरदार था कि वलीउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट के चलते आसपास बने घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
Image Source : apKhyber Pakhtunkhwa Terrorist Attack (Representational Image)
सीएम अफरीदी ने की निंदा
पुलिस ने आतंकी हमले के बारे और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 2 पुलिस कांस्टेबल और एक स्थानीय शख्स की भी मौत हुई है। हमले में 2 अन्य पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। आतंकी हमले पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम अफरीदी ने बन्नू में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमले अस्वीकार हैं और पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
लक्की मारवात जिले में हुआ था आत्मघाती हमला
इस बीच यहां यह भी बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा को पाकिस्तान का अशांत क्षेत्र कहा जाता है। यहां हालत बेहद खराब हैं और यह इलाका लगातार हिंसा की चपेट में रहा है। बीते कई महीनों से यहां आतंकी लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं। बन्नू जिले से पहले हाल ही खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात जिले में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया था। इस आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल भी हुए थे। (भाषा)
यह भी पढ़ें:
इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, जानें अब कैसे हैं हालात?
इजरायल 30 दिसंबर को करने जा रहा है बड़ा काम, सेना की बढ़ेगी ताकत; कांप उठेंगे दुश्मन
Latest World News