A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, 18 बस यात्रियों का किया अपहरण; मचा हड़कंप

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक, 18 बस यात्रियों का किया अपहरण; मचा हड़कंप

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस में सफर कर रहे 18 यात्रियों का अपहरण कर लिया है। सिंध प्रांत में हुई इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Pakistan Unknown Gunmen Kidnapped Bus Passengers (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP Pakistan Unknown Gunmen Kidnapped Bus Passengers (Representational Image)

Pakistan Unknown Gunmen Kidnapped Bus Passengers: पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंक मचा रखा है। इस बार बंदूकधारियों का खौफ पाकिस्तान के सिंध प्रांत में देखने को मिला है। सिंध प्रांत में बंदूकधारियों ने बस में यात्रा कर रहे कम से कम 18 लोगों का अपहरण कर लिया है। जिन लोगों का अपहरण किया गया है वो बस से क्वेटा जा रहे थे। अपहरण की इस घटना के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

बंदूकधारियों ने बस पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक घटना सिंध प्रांत के घोटाकी इलाके के पास घटी है। अज्ञात बंदूकधारियों ने योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। बंदूकधारियों ने सिंध और पंजाब बॉर्डर के पास हाईवे लिंक रोड पर रात के समय बस पर फायरिंग की और फिर 18 लोगों का अपहरण कर लिया। फायरिंग के दौरान बस चालक और कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

महिला यात्री ने क्या बताया?

जियो न्यूज के अनुसार,एक महिला जो बस में सफर कर रही थी, ने बताया कि मौके पर करीब 20 हमलावर मौजूद थे और सभी के हाथों में हथियार थे। महिला के मुताबिक सभी के चेहरे ढके हुए थे। हमलावरों ने पुरुष यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा और महिला यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। महिला ने कहा कि बंदूकधारी अपने साथ कई यात्रियों को लेकर चले गए।

बस में सवार थे कितने यात्री?

पाकिस्तान में 18 लोगों का बस से अपहरण होने के बाद सिंध के गृह मंत्री के प्रवक्ता जिया उल हसन लांझर ने इसे दुखद घटना बताया है। लांझर ने बताया कि ड्राइवर और परिचालक के अलावा बस में करीब 30 यात्री सवार थे। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लगातार दिखा है अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक

बता दें कि, पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंक की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक लगातार देखने को मिला है। अज्ञात बंदूकधारियों ने यहां लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है।

यह भी पढ़ें:

जापान ने हटाई Megaquake की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने को कहा; की बड़ी अपील

इमरान खान को जेल मुनीर के लिए बनी लाइफटाइम इम्युनिटी, भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा; जानें और क्या कहा

Latest World News