1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पुंछ में माइन ब्लास्ट के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

पुंछ में माइन ब्लास्ट के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारत ने भी पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब दिया है।

भारतीय सेना के जवान- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय सेना के जवान

Pakistan Violates Ceasefire at LoC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है। मंगलवार को हुई इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है। भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। क्षेत्र में हाल ही में आतंकी घटनाओं में वृद्धि के बाद नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा दोनों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बढ़ते खतरे को देखते हुए सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है।

नियंत्रण में है स्थिति

भारतीय सेना की तरफ से कहा गया है कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में माइन ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय सेना ने कहा है कि वह नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 के डीजीएसएमओ समझौते को महत्व देती है। 

सतर्क है भारतीय सेना

नियंत्रण रेखा पर इस घटना के बाद भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। सेना को इलाके में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेना के अधिकारी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ या हमले की कोशिश को नाकाम करने के लिए तैनात हैं।

Image Source : apभारतीय सेना के जवान

बाज नहीं आता पाकिस्तान

पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर को पहले भी कई बार संघर्ष विराम की स्थिति बनी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार इस तरह की हरकतें की जाती रही हैं, जिनका भारतीय सेना हर बार मुंहतोड़ जवाब देती है। पाकिस्तान ने इसी साल फरवरी में भी भारत से लगती नियंत्रण रेखा पर बिना किसी कारण गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए थे।  

यह भी पढ़ें:

चीन के सैन्य अभ्यास पर भड़का ताइवान, कहा 'ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में होगा विनाश'

लग्जरी क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस का प्रकोप, चालक दल समेत 200 से अधिक लोग हुए बीमार

Latest World News