A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पटरी से उतरी पाकिस्तान की ट्रेन, 7 डिब्बे डिरेल होने से 25 लोग घायल

पटरी से उतरी पाकिस्तान की ट्रेन, 7 डिब्बे डिरेल होने से 25 लोग घायल

पाकिस्तान के सामने बड़ी आपदा आ गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार रात एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान में डिरेल हुई ट्रेन (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान में डिरेल हुई ट्रेन (प्रतीकात्मक फोटो)

लाहौरः पाकिस्तान के सामने बड़ी आपदा आ गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार रात एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर लोधरान में हुई इस दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक पर यातायात निलंबित कर दिया है। रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि मानवीय चूक और कुछ यांत्रिक खराबी सबसे संभावित कारण हैं, जिससे लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। 

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर लोधरान में हुई इस दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक पर यातायात निलंबित कर दिया है। रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि मानवीय चूक और कुछ यांत्रिक खराबी सबसे संभावित कारण हैं, जिससे लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।  

रात 9.30 बजे बहावलपुर-लोधरान सेक्शन पर हुई घटना

लोधरान के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल हाफिज ने बताया कि कराची जाने वाली तेजगाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। “ट्रेन रात 9:30 बजे बहावलपुर-लोधरान सेक्शन पर आदम वहान रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही पटरी से उतर गई।” ट्रेन के सात बोगी पटरी से उतर गए, जिनमें कुछ यात्री फंस गए थे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया, “करीब 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई है।” पंजाब इमरजेंसी विभाग रेस्क्यू 1122 की टीम ने फंसे हुए यात्रियों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटना के बाद 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब बोगियों के बीच लगे कपलर (कनेक्टर) टूट गए और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से जुड़े सात बोगी पटरी से उतर गए। अधिकारी ने बताया कि प्रभावित ट्रैक पर रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के पीछे मानवीय चूक और यांत्रिक समस्या को मुख्य कारण बताया जा रहा है। किसी की मौत नहीं हुई है।

Latest World News