1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में आया 5.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; 7 लोग घायल

चीन में आया 5.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; 7 लोग घायल

चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से दहशत मच गई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।

चीन में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP चीन में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो

बीजिंगः चीन के गांसू प्रांत में शनिवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से दहशत मच गई। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि Iघायलों में कोई भी व्यक्ति गंभीर नहीं है। सब की हालत सामान्य है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। देखते ही देखते सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

सुबह 5:49 बजे आया भूकंप 

चीन के भूकंप केंद्र के अनुसार लोंक्शी काउंटी में सुबह 5:49 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि आठ मकान तहस-नहस हो गए। जबकि 100 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी मीडिया की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में आपातकर्मी मलबा हटाते हुए दिख रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (एपी)

यह भी पढ़ें
 

न्यूयॉर्क में IBSA के मंत्रियों के साथ जयशंकर ने की बैठक, UNSC में सुधार समेत समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर फोकस

 

रूस और चीन मिलकर भी नहीं बचा पाए ईरान की गिरेबां, UNSC ने दिया बड़ा झटका; तेहरान ने उठाया ये कदम

Latest World News