1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Mecca-Madina Tragedy LIVE Updates: सऊदी अरब में हुआ भयानक सड़क हादसा, 42 भारतीयों की गई जान; जानें पल-पल के अपडेट्स

Mecca-Madina Tragedy LIVE Updates: सऊदी अरब में हुआ भयानक सड़क हादसा, 42 भारतीयों की गई जान; जानें पल-पल के अपडेट्स

सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस मक्का से मदीना जा रही थी। मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के थे।

Saudi Arabia Bus Accident- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Saudi Arabia Bus Accident

Saudi Arabia Bus-Tanker Collision: सऊदी अरब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हुआ है। हादसे में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के थे। हादसा उस वक्त हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस और डीजल टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना मुफरिहत इलाके में हुई है। हादसे के बाद इमरजेंसी टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस खबर पर पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क के साथ जुड़े रहें।

Latest World News

Live updates : Saudi Arabia Bus-Tanker Collision

  • 1:47 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    अभिनेता चिरंजीवी ने जताया दुख

    सऊदी अरब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर अभिनेता चिरंजीवी ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

  • 12:21 PM (IST) Posted by Amar Deep

    पीएम मोदी ने मदीना हादसे पर जताया दुख

    पीएम मोदी ने मदीना हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं।"

  • 11:58 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भारतीय दूतावास ने जारी की प्रेस रिलीज

    सऊदी अरब में मदीना के पास हुए दुखद हादसे के मद्देनजर, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। दूतावास ने कहा हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास, सऊदी हज एवं उमरा मंत्रालय और अन्य स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

  • 11:54 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'मेरे परिवार के 5 सदस्य गए थे सऊदी अरब'

    सऊदी अरब में हुए बस हादसे को लेकर हैदराबाद के एक निवासी ने कहा, "मेरे परिवार के पांच सदस्य सऊदी अरब गए थे और मदीना जाते समय रास्ते में उन्हें ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  हमें जानकारी मिली है कि बस में सवार सभी लोग मारे गए हैं, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि शवों को भारत लाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।"

  • 11:51 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'शवों को भारत लाया जाए'

    सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना को लेकर हैदराबाद निवासी मोहम्मद तहसीन ने कहा, "मेरे परिवार के सात सदस्य सऊदी अरब गए थे। वो पिछले सप्ताह सऊदी अरब गए थे, हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि शवों को भारत लाया जाए, वो मक्का से मदीना जा रहे थे।"

  • 11:47 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'मेरे परिवार के 7 सदस्य सऊदी अरब गए थे'

    सऊदी अरब में हुए भीषण बस हादसे को लेकर हैदराबाद निवासी मुफ्ती आसिफुल्लाह ने कहा, "45-46 सदस्यों का एक जत्था हैदराबाद से सऊदी अरब गया था, उन्हें ले जा रही बस में आग लग गई और जैसे ही हमें सूचना मिली, हमने अल मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स से संपर्क किया। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुझसे बात की है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि हमें सऊदी अरब जाने की अनुमति दी जाए। मेरे परिवार के सात सदस्य सऊदी अरब गए थे।"

  • 11:39 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया दुख

    सऊदी अरब में हुई भीषण बस दुर्घटना पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संबंधिक लोग दूतावास के अधिकारियों के साथ मिलकर अधिक जानकारी जुटाने और "हर संभव सहायता" प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से संपर्क में हैं।

  • 11:37 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भारत सरकार तत्काल उठाए कदम

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई है। आजाद ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "मैं भारत सरकार से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह करता हूं।"

  • 11:35 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    क्या बोले तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री?

    तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, तेलंगाना पीड़ितों की स्वदेश वापसी के लिए भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में हैं।

  • 11:27 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    असदुद्दीन ओवैसी ने जताया दुख

    सऊदी अरब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख (डीसीएम) अबू माथेन जॉर्ज से भी बात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि वो स्थानीय अधिकारियों से जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द ही उन्हें जानकारी देंगे।

  • 11:24 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

    सऊदी अरब में हुई भीषण दुर्घटना पर सीएम रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसा उस वक्त बस मक्का से मदीना जा रही थी। मृतकों में ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के थे। सीएम ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूरी जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

     

  • 11:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

    सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

  • 11:21 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    सऊदी अरब में मदीना के पास भारतीय उमरा यात्रियों के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मक्का-मदीना हाईवे उमरा और हज यात्रियों का सबसे व्यस्त मार्ग है। 

  • 11:13 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    बस में लगी आग

    सऊदी अरब में मदीना के पास हुआ सड़क हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। मक्का-मदीना हाईवे उमरा और हज यात्रियों का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसी रूट से हर साल हजारों भारतीय यात्रा करते हैं। 

  • 11:11 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    डीजल टैंकर और बस की हुई भिड़ंत

    बस में सवार सभी भारतीय यात्री उमरा की धार्मिक यात्रा पूरी कर मदीना की ओर जा रहे थे। ज्यादातर लोग नींद में थे, तभी साइड से आ रहे डीजल टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची सऊदी रेस्क्यू टीमों ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया है। कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर हैं।