रियाद: रेगिस्तान और झुलसाने वाली गर्मी के लिए मशहूर सऊदी अरब में जब बर्फ गिरी, तो इंटरनेट पर मानो भूचाल आ गया। नॉर्थ सऊदी अरब में होने वाली इस दुर्लभ बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये सामने आते ही लोग हैरान हो गए और कई ने तो सवाल पूछ लिया कि क्या ये नजारा असली है या फिर AI की देन है?
ट्रोजेना और तबूक में बिछ गई सफेद चादर
हाल ही में सऊदी अरब के Trojena Highlands और Tabuk के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। यहां रेगिस्तान वाली जमीन अचानक बर्फ से ढक गई और पूरा इलाका किसी विंटर वंडरलैंड की तरह दिखने लगा। Saudi Gazette की रिपोर्ट के अनुसार, Tabuk के Jabal Al-Lawz में बुधवार को बर्फबारी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इसकी वजह से यहां तापमान तेजी से गिरा और माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बारिश के साथ मिला बर्फबारी का तोहफा
Trojena Highlands में भी बर्फबारी के साथ बारिश देखने को मिली। Bi’r bin Hirmas, Al-Uyaynah, Halat Ammar और Shigry सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसके कारण मौसम और भी नाटकीय हो गया।
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अनूठे मौसम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर Omar Alnauimi (@storm_ae) ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'सऊदी अरब में भारी बर्फबारी हो रही है।'
इसके बाद वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने पूछा कि यह असली है या नकली? तो किसी यूजर ने मजाक में लिखा कि दुनिया का अंत होने वाला है। AI के बढ़ते उपयोग के चलते कई यूजर्स ने शक जताया कि यह वीडियो AI से बना हो सकता है? हालांकि, कुछ लोग इस नजारे के दीवाने हो गए। एक यूजर ने लिखा कि रेगिस्तान में विंटर वंडरलैंड!
ये भी पढ़ें-
EXCLUSIVE: बांग्लादेशी नेताओं की नॉर्थ ईस्ट छीनने की धमकी ‘शेख चिल्ली के सपनों’ जैसी या खतरनाक साजिश? पढ़िए विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव से बातचीत
दिल्ली धमाकों की जांच के बीच बड़ी कामयाबी, NIA ने दबोचा 9वां आरोपी, जानें उसकी कारिस्तानी
Latest World News