1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कांप उठा समुद्र का अंतस्तल

दक्षिण चीन सागर में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कांप उठा समुद्र का अंतस्तल

दक्षिण चीन सागर में रविवार की रात और सोमवार की सुबह 12.57 बजे आए भूकंप ने बड़ी हलचल पैदा कर दी। भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है।

दक्षिण चीन सागर में आए भूकंप के बाद का नजारा (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP दक्षिण चीन सागर में आए भूकंप के बाद का नजारा (फाइल)

South China Sea earthquake: दक्षिण चीन सागर रविवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठा। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार सोमवार को दक्षिण चीन सागर में 7.1 तीव्रता का एक प्रमुख भूकंप आया। इससे समुद्र का अंतस्तल तक कांप उठा। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह 12:57 बजे आया, जो पूर्वी समय के अनुसार रविवार दोपहर 11:57 बजे था। 

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार इस भूकंप का केंद्र मलेशिया के बोर्नियो द्वीप पर साबाह राज्य में कोटा बेलुड से लगभग 55-62 किमी (34-38 मील) उत्तर-पश्चिम में दक्षिण चीन सागर में था। यह एक बहुत गहरा भूकंप था, जिसकी गहराई लगभग 620 किमी (385 मील) थी। गहराई के कारण सतह पर प्रभाव काफी कम रहा, हालांकि यह दूर-दूर तक महसूस किया गया।


किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं

भूकंप के कारण साबाह के कोटा किनाबालु, कुडाट और अन्य क्षेत्रों में हल्की- मध्यम कंपन्न महसूस हुई। सरावाक के कुछ हिस्सों और यहां तक कि सिंगापुर (जैसे तोआ पायोह, पुनगोल) में भी हल्के झटके रिपोर्ट हुए। लोग वस्तुओं के हिलने-डुलने की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान या हताहत नहीं हुआ। कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। हाल के वर्षों में साबाह के पास यह सबसे मजबूत भूकंपों में से एक है, लेकिन गहराई ने विनाश को रोक दिया। 

यह भी पढ़ें

US-Iran में तनाव कायम, जेनेवा में होगी अगली परमाणु वार्ता; Trump ने फिर दी धमकी

Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की मौत, रात में डेढ़ बजे हुआ हादसा

Latest World News