A
Hindi News विदेश एशिया साउथ कोरिया में भरभरा कर ढह गया पुल, फिल्मी सीन की तरह दिखा हादसा; देखें VIDEO

साउथ कोरिया में भरभरा कर ढह गया पुल, फिल्मी सीन की तरह दिखा हादसा; देखें VIDEO

दक्षिण कोरिया में एक पुल गिर गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोग बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दबे हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

साउथ कोरिया में भरभरा कर ढह गया पुल- India TV Hindi Image Source : @WW3_MONITOR साउथ कोरिया में भरभरा कर ढह गया पुल

South Korea Bridge Collapse: दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पुल गिरने का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिण कोरिया में एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल पर एक पुल भरभरा कर ढह गया। पुल ढहने का वीडियो भी सामने आया है जो किसी फिल्मी सीन की तरह नजर आ रहा है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सियोल से लगभग 90 किलोमीटर दूर चेओनान शहर में यह हादसा हुआ है। 

देखें पुल गिरने का वीडियो

मलबे में दबे कई लोग

फिलहाल, जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी सूचना है। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दक्षिण कोरिया के एक मंत्री ने एएफपी को बताया कि जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत सामान्य है। अधिकारियों के मुताबिक राजमार्ग का हिस्सा ढहने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

यह भी पढ़ें:

तो क्या पाक पीएम शहबाज शरीफ बदल देंगे अपना नाम? भारत को लेकर कर दिया ऐसा चैलेंज, अब लोग ले रहे मजे

'रूस अपनी सेना को तुरंत वापस बुलाए', UN ने स्वीकार किया यूक्रेन का प्रस्ताव

 

Latest World News