1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बशर अल-असद सरकार में सीरिया बना रहा था न्यूक्लियर रिएक्टर, UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बशर अल-असद सरकार में सीरिया बना रहा था न्यूक्लियर रिएक्टर, UN की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

UN की उस रिपोर्ट ने चौंका दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि बशर अल-असद की सरकार में सीरिया के डेर अल-जोर में परिमाणु रिएक्टर बनाया जा रहा था। जानिए इसकी पुष्टि कैसे हुई है।

Syria nuclear reactor- India TV Hindi
Image Source : AP (फाइल फोटो) बशर के शासन में सीरिया बना रहा था परमाणु रिएक्टर।

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासनकाल में परमाणु रिएक्टर पर काम हो रहा था। UN की एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्ता से बेदखल किए जा चुके पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की लीडरशिप में सीरिया, डेर अल-जोर में एक परमाणु रिएक्टर बना रहा था। सदस्य देशों को भेजी गई खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, UN के न्यूक्लियर वॉचडॉग के इंस्पेक्टर ने अगस्त में सीरिया में कई जगहों का दौरा किया और जांच-पड़ताल की, जिससे लंबे वक्त से शक के घेरे में रही न्यूक्लियर साइट के अस्तित्व की पुष्टि हुई।

सीरिया ने छिपाई थी न्यूक्लियर मैटेरियल की जानकारी

इस दौरे के बेस पर, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी यानी IAEA ने रिपोर्ट दी कि वह “यह पता लगाने में कामयाबी रही है कि सीरिया के पूर्व अफसरों ने NPT सेफगार्ड्स एग्रीमेंट के अंतर्गत जरूरी न्यूक्लियर मैटेरियल, गतिविधियों और फैसिलिटी की जानकारी नहीं दी थी।” इस जानकारी में डेर अल-जोर में बन रहा एक परमाणु रिएक्टर, एक फ्यूल फैब्रिकेशन प्लांट और बशर अल-असद के शासनकाल के दौरान फ्यूल स्टोर करने के लिए प्रयोग की गई एक और जगह शामिल थी।

असद की सरकार में चला बड़ा अघोषित न्यूक्लियर प्रोग्राम

माना जा रहा है कि बशर अल-असद की सरकार में सीरिया ने एक बड़ा अघोषित न्यूक्लियर प्रोग्राम चलाया था, जिसमें पूर्वी डेर अल-जोर प्रांत में नॉर्थ कोरिया का बनाया गया एक न्यूक्लियर रिएक्टर भी शामिल था। हालांकि, बशर अल-असद के सत्ता से बेदखल होने के बाद, नई सरकार ने IAEA इंस्पेक्टर्स को उन स्थानों पर जाने की इजाजत देने पर सहमति जताई, जिनके बारे में न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़े होने का शक था।

इजरायल की वजह से खुली सीरिया में फैसिलिटी की बात

हालांकि, डेर अल-जोर वाली जगह के बारे में लोगों को तब पता चला जब 2007 में इजरायल ने एयरस्ट्राइक करके उस फैसिलिटी को तबाह कर दिया। बाद में सीरिया ने उस स्थान को समतल कर दिया और इसके बारे में IAEA के प्रश्नों का कभी भी पूरा जवाब नहीं दिया।

मिडिल-ईस्ट में सिर्फ इजरायल के पास माना जाता है न्यूक्लियर प्रोग्राम

माना जाता है कि इजरायल का अपना अघोषित परमाणु हथियार कार्यक्रम है, जो उसे मिडिल-ईस्ट का एकमात्र ऐसा देश बनाता है जिसके पास न्यूक्लियर बम हैं। हालांकि, इजरायल न तो न्यूक्लियर हथियार होने की पुष्टि करता है और न ही इससे इनकार करता है।

सीरिया ने फिर सिविल न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम में दिखाई दिलचस्पी

उधर, सीरिया के नए अफसरों ने भी सिविल न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम विकसित करने में दिलचस्पी दिखाई है और कहा है कि सीरिया में मिलने वाला कोई भी न्यूक्लियर मैटेरियल अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नियमों के अंतर्गत सीरिया की ही कस्टडी में रहेगा। इससे पहले अगस्त महीने में सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने असद के भाई माहेर को भी दोषी ठहराया था।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- इजरायल ने सीरिया में क्यों बरसाए बम? अमेरिका को भी नहीं थी खबर, जानें पूरी कहानी

Latest World News