A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. LIVE: थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 26 से ज्यादा मौतों का दावा; VIDEO कर देगा विचलित

LIVE: थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 26 से ज्यादा मौतों का दावा; VIDEO कर देगा विचलित

म्यांमार में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार 20 मौतें हुई हैं। जबकि अनादोली अजांसी नामक विदेशी एजेंसी के अनुसार अब तक 26 मौतें हो चुकी हैं।

बैंकॉक में ढह गई इमारत- India TV Hindi
Image Source : X बैंकॉक में ढह गई इमारत

Myanmar And Thailand Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। ये झटके इतने जबरदस्त थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र म्यांमार का Sagaing रहा। भूकंप के झटकों की वजह से म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर कथित तौर पर लोकप्रिय एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप के पहले झटके की तीव्रता 7.7 जबकि दूसरे की 7.0 रही। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अब तक इस भीषण भूकंप में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि अनादोलू अजांसी के अनुसार 26 लोगों की मौत हो गई है और 43 लापता हैं। 

Latest World News

Live updates : Earthquake

  • 5:04 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बढ़ा म्यांमार में मौतों का आंकड़ा, अब तक 20 लोग मारे गए

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। 

  • 4:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार में भूकंप के चलते पूल के पानी में बहे कई लोग

    म्यांमार में एक ऊंची इमारत में बने पूल के पानी में लोग सचमुच बह गए। इस घटना का चौंकाने वाला फुटेज ऑनलाइन वायरल हो रहा है।

     

  • 4:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार में भीषण तबाही का एक और VIDEO आया सामने

    म्यांमार में भीषण तबाही के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे 90 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजा नहीं जा सका है। 

  • 4:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    थाईलैंड के रक्षामंत्री का भूकंप पर बयान, 3 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग गायब

    थाईलैंड के रक्षा मंत्री ने कहा कि भूकंप में निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढहने के स्थान पर 90 लोग लापता हैं और 3 की मौत हो गई है। 

  • 4:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भूकंप के कारण थाईलैंड की गगनचुंबी इमारत बनी झरना

    भूकंप के कारण थाईलैंड की गगनचुंबी इमारत झरने में तब्दील हो गई। इसके टॉप पर बने स्विमिंग पूल का पानी झरने की तरह इमारत की चोटी से नीचे गिरने लगा। 

  • 4:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रहा भूकंप, इमारतें कराई गईं खाली

    थाईलैंड | यूएसजीएस के अनुसार आज म्यांमार के सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए। इसके बाद इमारतों को खाली करा लिया गया है, इमारतों के फर्श और दीवारों पर दरारें देखी गईं हैं। परेशान लोग बाहर सड़कों पर बैठे हैं।

  • 3:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    बैंकॉक में चंद सेकेंड में धूल में मिल गई ये निर्माणाधीन इमारत

  • 3:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    थाईलैंड में भूकंप के बाद अपने नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाईलैंड में भारतीय नागरिकों के लिए एक आपातकालीन नंबर +66 618819218 जारी किया है, जिसका उपयोग वे किसी भी आपात स्थिति में कर सकते हैं।

     भारतीय दूतावास ने कहा कि "बैंकॉक और थाईलैंड के अन्य हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद, दूतावास थाई अधिकारियों के साथ समन्वय में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। अब तक किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है... बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।"

  • 3:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भूकंप के बाद बैंकॉक के गवर्नर का आया बयान, कहा सीमित क्षति हुई

    भूकंप के बाद बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट का पहला बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भूकंप से हुआ नुकसान सीमित है। गवर्नर ने कहा कि  "पहले तो हमें चिंता थी कि व्यापक नुकसान होगा, लेकिन हमें रिपोर्ट मिली है कि यह सीमित है," उन्होंने कहा। "जिस इमारत में यह घटना हुई, वह निर्माणाधीन इमारत थी, जो नाजुक है क्योंकि सिस्टम पूरे नहीं हैं। मेरा मानना ​​है कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी हमने शुरू में चिंता जताई थी।" उन्होंने कहा, "बैंकॉक के भवन मानक अच्छे हैं।" "मेरा मानना ​​है कि घटना से नुकसान सीमित है। घबराएँ नहीं।"

  • 3:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भूकंप से म्यांमार में ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, देखें VIDEO

  • 3:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार में भूकंप के बाद जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

    म्यांमार में भूकंप के बाद नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। 

  • 3:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार के भूकंप में गिरा 90 साल से अधिक पुराना ब्रिज

    प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे के आसपास आए भीषण भूकंप के कारण पूरे म्यांमार में व्यापक क्षति हुई है। इस दौरान 1934 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक स्थल पुराना सागाइंग पुल (अवा पुल) टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हैं। 

  • 3:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    क्या है सागाइंग फॉल्ट...जिसकी वजह से आया भूकंप

    सागाइंग (सागाइंग) फॉल्ट म्यांमार में भूकंप-प्रवण एक महत्वपूर्ण फॉल्ट है, जो मध्य म्यांमार से उत्तरी म्यांमार तक फैला हुआ है। यह फॉल्ट भारतीय और यूरेशियन प्लेटों की गति के कारण होता है, और इसके साथ-साथ स्थित शहर म्यांमार में सबसे अधिक भूकंप-प्रवण क्षेत्रों में शामिल हैं। 

    अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सागाइंग फॉल्ट म्यांमार में सबसे अधिक भूगर्भीय रूप से खतरनाक क्षेत्रों में से एक है और भूकंप-रोधी इमारतों का निर्माण करके और भूकंप के खतरे से बचाव के बारे में जनता को शिक्षित करके जोखिम को कम करने के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है।

  • 3:21 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार के सेना प्रमुख घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे

    फ्रांस-प्रेस (एएफपी) एजेंसी  के संवाददाताओं के अनुसार म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को नेपीडॉ के एक अस्पताल में पहुंचते देखा, जहां मध्य म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद घायल लोगों का इलाज किया जा रहा था। उन्होंने वहां पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। 

  • 3:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    म्यांमार की सेना ने मांगी अंतरराष्ट्रीय सहायता, घोषित किया देश में आपातकाल

    म्यांमार की सत्ताधारी सेना ने भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगी है। इसके साथ ही देश के छह क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की है।

     

  • 3:17 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    भूकंप के बाद थाईलैंड में इमरजेंसी का ऐलान

    भूकंप आने के बाद थाईलैंड में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। 

  • 3:02 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    भारतीय वायुसेना है तैयार, आदेश का इंतजार

    भारतीय वायुसेना का C 17 ग्लोबमास्टर विमान बैंकॉक और म्यांमार के लिए स्टैंडबाय पर है। सहायता के लिए उपकरण और टीम ले जाने के लिए अंतिम आदेश का इंतजार कर रहा है।

  • 2:54 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    बैंकॉक में तबाही की तस्वीरें

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन ऊंची इमारत के ढहने के स्थल से पहली तस्वीरें सामने आई हैं। कम से कम 43 निर्माण श्रमिक लापता हैं। 

  • 2:50 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    2 लोगों की हुई मौत

    थाईलैंड आपातकालीन एजेंसी का कहना है कि राजधानी बैंकॉक में आए भीषण भूकंप के बाद ढही एक इमारत के मलबे में दो लोग मृत पाए गए हैं और कई अज्ञात लोग अभी भी दबे हुए हैं। बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने बताया कि मलबे के ऊंचे ढेर के बाहर बोलते हुए सात अन्य लोग जीवित पाए गए हैं।

  • 2:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    हिलने लगी ट्रेन

    थाईलैंड के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के दौरान ट्रेन तक हिलने लगी। 

  • 2:23 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    दहशत में लोग

    सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं उसमें लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

  • 2:19 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    ढह गई इमारत

    बैंकॉक में भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार के बीच ढहती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। 

  • 2:15 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    पीएम मोदी ने जताई चिंता, हर संभव मदद के लिए तैयार है भारत

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।

     

  • 2:11 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    थाईलैंड की PM ने बुलाई आपातकालीन बैठक

    थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। ग्रेटर बैंकॉक क्षेत्र की आबादी 170 लाख से अधिक है जिनमें से कई लोग ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक की ऊंची इमारतों एवं होटल से लोगों को बाहर निकाला गया। 

  • 2:10 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    बांग्लादेश में कांपी धरती

    ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। समाचार वेबसाइट ‘प्रथम अलो’ ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस बीच, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। 

  • 2:07 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    धूल का गुबार

    बैंकॉक में बहुमंजिला इमारत ढह गई। दूर से ही धूल का गुबार नजर आ रहा है।

  • 2:06 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:50 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:47 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:46 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:46 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:39 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:37 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    भारत में महसूस किए झटके

    भारत की राजधानी दिल्‍ली के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश सहित देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नॉर्थ-ईस्‍ट राज्‍य मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम और सिक्किम में भूकंप के झटके काफी तेज रहे। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

  • 1:34 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:33 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:33 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:32 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    एक मिनट तक हिलती रही धरती

    सोशल मीडिया वेबसाइट X पर बैंकॉक में आए भूकंप से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि भूकंप के दौरान जमीन करीब एक मिनट तक हिलती रही, जिससे पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। 

  • 1:31 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:30 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया पुल

    म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सागाइंग क्षेत्र के सागाइंग टाउनशिप में एक पुल भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया। राजधानी नेपीता के अलावा क्यौकसे, प्यिन ऊ ल्विन और श्वेबो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन शहरों की आबादी 50 हजार से ज्यादा है।

  • 1:28 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:26 PM (IST) Posted by Amit Mishra

  • 1:25 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    भूकंप से कांप उठा थाईलैंड