A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप ने इधर किया इजरायल-लेबनान में सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, उधर IDF और हिजबुल्लाह ने कर दिया एक दूसरे पर हमला

ट्रंप ने इधर किया इजरायल-लेबनान में सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, उधर IDF और हिजबुल्लाह ने कर दिया एक दूसरे पर हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ इजरायल और लबनान में 3 हफ्ते तक सीजफायर और बढ़ाने का ऐलान किया और दूसरी तरफ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर शुक्रवार को हमला कर दिया।

हिजबुल्लाह पर इजरायली हमले के बाद मची तबाही (फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP हिजबुल्लाह पर इजरायली हमले के बाद मची तबाही (फाइल फोटो)

Israel Hezbollah War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ इजरायल और लेबनान में 3 हफ्ते तक सीजफायर और आगे बढ़ाने का ऐलान किया...उधर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि पहले लेबनान से उत्तरी इजरायल के शतुला पर रॉकेट दागे गए। इसके बाद इजरायल ने भी दक्षिणी लेबनान पर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जवाबी हमला किया। 

इजरायल ने नष्ट किए हिजबुल्लाह का रॉकेट लान्चर

इजरायली सेना (IDF) ने लेबनान से दागे जा रहे रॉकेटों को इंटरसेप्ट कर लिया और इसे दागने वाले लॉन्चर को नष्ट कर दिया। साथ ही एक और तैयार खड़े लॉन्चर को भी हमले में निशाना बनाया। आईडीएफ के अनुसार इस हमले में हिजबुल्लाह के 3 आतंकवादी मार दिए गए। 

हिजबुल्लाह ने इजरायल के वार प्लेन पर दागी मिसाइल

आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि हिजबुल्लाह ने इजरायली वायुसेना (IAF) के एक विमान की ओर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। आईडीएफ ने बताया कि दो अलग-अलग घटनाओं में हिजबुल्लाह के आतंकवादियों ने दक्षिणी लेबनान में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन के दक्षिण में तैनात इजरायली सैनिकों की ओर रॉकेट और एक विस्फोटक यूएवी (ड्रोन) दागे। ये कार्रवाइयां सीजफायर समझौते का साफ-साफ उल्लंघन हैं।

इजरायल ने भी किया लेबनान पर जवाबी हमला

लेबनान की ओर से दागे जा रहे हिजबुल्लाह के रॉकेट को आईडीएफ ने इंटरसेप्ट करने के बाद जवाबी हमला किया। आईडीएफ के इस हमले में हिजबुल्लाह के 3 आतंकवादी मारे गए। इजरायल ने यह हमला दक्षिणी लेबनान क्षेत्र पर हिजबुल्लाह आतंकियों के ठिकानों और उनके सैन्य बेस पर किया गया। 

Latest World News