A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-'मैं ईरान पर न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल नहीं करूंगा, किसी को भी इसकी इजाजत नहीं मिलनी चाहिए'

ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-'मैं ईरान पर न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल नहीं करूंगा, किसी को भी इसकी इजाजत नहीं मिलनी चाहिए'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक रिपोर्टर के सवाल पर कहा, मैं कभी न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल नहीं करूंगा।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम से हमला करने की आशंकाओं को खारिज कर दिया है। एक रिपोर्टर ने जब उनसे सवाल पूछा कि क्या वह ईरान पर परमाणु बम से हमला करेंगे तो इस पर ट्रंप ने कहा, 
"ऐसा बेवकूफी भरा सवाल क्यों पूछा जा रहा है?... नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा। न्यूक्लियर हथियार को किसी को भी कभी किसी के खिलाफ इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।

मैंने 4 हफ्ते में ही ईरान को हरा दिया

ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने पहले चार हफ्तों में ही ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया था। अब हम बस पीछे बैठकर देख रहे हैं कि क्या डील बनती है... मैं खुद को जल्दबाजी में नहीं डालना चाहता। मीडिया कहता है, "ट्रंप पर समय का दबाव है" — नहीं, बिल्कुल नहीं। आप जानते हैं किस पर समय का दबाव है? उन पर है।

 

Latest World News