A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल की राजधानी काठमांडू में बस ने मारी टक्कर, 2 भारतीयों की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बस ने मारी टक्कर, 2 भारतीयों की मौत

नेपाल की राजधानी में हुई एक बस दुर्घटना में 2 भारतीयों की मौत हो गई है। दोनों नागरिक वहीं काम करते थे।

नेपाल में हुई बस दुर्घटना (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP नेपाल में हुई बस दुर्घटना (प्रतीकात्मक फोटो)

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को एक स्थानीय पैसेंजर बस ने दो भारतीय नागरिकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। नेपाल के अधिकारियों के अनुसार पदम उपाध्याय और सतीश कुमार कुशवाहाकाठमांडू में काम करते थे। दोनों भारतीय नागरिक शुक्रवार रात को काठमांडू के बाहरी इलाके भोटेबहाल क्षेत्र में एक निजी बस से टकराए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नेशनल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।  

घटना के बाद बस चालक गिरफ्तार

 यह जानकारी काठमांडू वैली ट्रैफिक कार्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस और प्रवक्ता नरेश राज सुबेदी ने दी।  बस चालक मन बहादुर बस्नेत (35) को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। दुर्घटना में मृत हुए पदम उपाध्याय की उम्र 45 साल और सतीश कुमार कुशवाहा की आयु 37 साल बताई गई है। दोनों नागरिक टेकू क्षेत्र में रहते थे। बस ओम जनता ट्रांसपोर्ट की थी, जो कलिमाटी से त्रिपुरेश्वर जा रही थी। नेपाल पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है, और भारतीय दूतावास से संपर्क में होने की संभावना है।

Latest World News