1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का Iran-US सीजफायर पर बड़ा बयान , कहा-ट्रंप के प्रस्तावों पर विचार कर रहा तेहरान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का Iran-US सीजफायर पर बड़ा बयान , कहा-ट्रंप के प्रस्तावों पर विचार कर रहा तेहरान

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अहम बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप के 15 सूत्री प्रस्तावों पर ईरान विचार कर रहा है।

इशाक डार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री। - India TV Hindi
Image Source : AP इशाक डार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री।

Iran US Peace Talks: ईरान के साथ अमेरिका की युद्धविराम संबंधी बातचीत के सापेक्ष पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का अहम बयान सामने आया है। डार ने कहा है कि अमेरिका और ईरान में अप्रत्यक्ष शांति वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा-मध्य-पूर्व में शांति वार्ता को लेकर मीडिया में अनावश्यक अटकलें लगाई जा रही हैं। जबकि इस अप्रत्यक्ष वार्ता में तुर्की और मिश्र भी शामिल हैं और पाकिस्तान को ट्रंप का 15 सूत्री प्रस्ताव सौंप दिया गया है। 


'ईरान को सौंपा ट्रंप का 15 सूत्री प्रस्ताव'

इशाक डार ने अपने एक्स पर लिखा, "मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता को लेकर मीडिया में अनावश्यक अटकलें लगाई जा रही हैं। वास्तविकता यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है, जिसमें पाकिस्तान संदेशों को रिले कर रहा है। इस संदर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका ने 15 सूत्री प्रस्ताव ईरान के समक्ष रखा है, जिस पर ईरान विचार-विमर्श कर रहा है।

तुर्की और मिस्र भी सहयोगी

इशाक डार ने आगे लिखा कि तुर्की और मिस्र जैसे भ्रातृ देशों सहित अन्य देश भी इस पहल को अपना समर्थन दे रहे हैं। पाकिस्तान क्षेत्र और उससे आगे शांति स्थापना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे हुए है। संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है!"

 

 

Latest World News