A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका हमला करेगा, तो Pakistan को मुंबई और दिल्ली में बम गिरा देना चाहिए, अब्दुल बासित ने दी गीदड़भभकी

अमेरिका हमला करेगा, तो Pakistan को मुंबई और दिल्ली में बम गिरा देना चाहिए, अब्दुल बासित ने दी गीदड़भभकी

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने गीदड़भभकी दी है और कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को भी भारत के मुंबई और दिल्ली में बम गिरा देना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित- India TV Hindi
Image Source : TWITTER पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित

भारत-पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। बासित ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मान लीजिए, अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को मुंबई और दिल्ली में बम गिराने चाहिए।” बासित यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, अमीर हों या गरीब, पाकिस्तान में हर कोई जिहादी है। बासित ने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात में अमेरिका हमपर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। भले ही भारत इस युद्ध में शामिल न हो। 

अब्दुल बासित ने भारत को दी गीदड़भभकी

अब्दुल बासित ने कहा, "मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं और इजरायल हमारे करीब तक पहुंच जाता है, तब अगर अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो असंभव है। लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके। लेकिन, यदि ऐसे हालात बन जाते हैं कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। अगर हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते। या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा, भारत।"

देखें वीडियो



बता दें कि बासित का यह बयान तब आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब चरम पर है। पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों भीषण बमबारी की है। अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह मारे गए हैं। एक तरफ अफगानिस्तान से तनाव बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक भारत को गीदड़भभकी देने में लगे हुए हैं। 
 

Latest World News