A
Hindi News विदेश एशिया PM मोदी के पहुंचने से पहले इजरायल में उतरे अमेरिका के F-22 Raptor, ईरान में क्या है होने वाला?

PM मोदी के पहुंचने से पहले इजरायल में उतरे अमेरिका के F-22 Raptor, ईरान में क्या है होने वाला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले अमेरिका ने इजरायल में पहली बार अपना एफ-22 फाइटर जेट उतार दिया है। इससे ईरान पर हमले की आशंका और अधिक बढ़ गई है।

इजरायल के एयरबेस पर उतरे एफ-22 रैप्टॉर।- India TV Hindi Image Source : X@MARIONAWFAL इजरायल के एयरबेस पर उतरे एफ-22 रैप्टॉर।

तेल-अवीवः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल-अवीव पहुंचने से पहले अमेरिका ने इजरायल में पहली बार अपना एफ-22 फाइटर जेट उतार दिया है। इससे ईरान पर हमले की आशंका और अधिक बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा पूरी होने तक ईरान पर हमले को अमेरिका ने होल्ड कर दिया है। पीएम मोदी की भारत वापसी के बाद ईरान पर हमला किसी भी वक्त हो सकता है। 

अमेरिका का यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड भी इजरायल के करीब पहुंच चुका है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज दोपहर तक इजरायल पहुंच जाएंगे। इसके बाद कई कार्यक्रमों समेत द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और इजरायल में महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पीएम मोदी बृहस्पतिवार को भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। 

पीएम मोदी की भारत वापसी होते ही ईरान पर हमला संभव

अमेरिका की तैयारियों को देखकर लग रहा है कि बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के भारत वापस आते ही अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। अमेरिका के पचासों फाइटर जेट और हजारों सैनिकों ने ईरान को चारों ओर से घेर रखा है। इसमें यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड जैसे दुनिया का सबसे घातक न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। 

इतिहास में पहली बार अमेरिका का चौंकाने वाला कदम

इजरायल में बुधवार को 11 अमेरिकी एफ-22 रैप्टार जेट उतारे गए हैं। ऐसे में यह घटना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इतिहास में यह पहली बार है, जब अमेरिका ने संयुक्त अभ्यास या प्रशिक्षण के बिना किसी परिचालन, युद्ध-उन्मुख मिशन के लिए इजरायली धरती पर लड़ाकू जेट तैनात किए हैं। 

कितना खतरनाक है अमेरिका के एफ-22 रैप्टॉर

  • F-22 Raptor दुनिया का सबसे उन्नत एयर सुपीरियरिटी फाइटर है।
  • इसे अमेरिकी वायु सेना (USAF) के लिए लॉकहीड मार्टिन और बोइंग द्वारा बनाया गया है।
  • यह पांचवीं पीढ़ी का पहला ऑपरेशनल स्टेल्थ फाइटर है। यह स्टेल्थ रडार से बहुत कम दिखाई देता है। यानी यह रेडार को चकमा देने में सक्षम है।
  • इसका आकार, सामग्री और सतह की फिनिशिंग के चलते रडार, इन्फ्रारेड और अन्य सेंसर चकमा खा जाते हैं।
  • यह 1,800 किमी/घंटा की स्पीड से क्रूज पर लैंड कर सकता है। इससे ईंधन बचता है, रेंज बढ़ती है, और हीट सिग्नेचर कम रहता है (स्टेल्थ बनी रहती है)। 
  • यह सेंसर फ्यूजन से पायलट को 360 डिग्री सिचुएशनल अवेयरनेस देता है। यानी पायलट इसे एक ही जगह 360 डिग्री पर घुमा सकता है।
  • इसमें हमला करने की क्षमता इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, सिग्नल इंटेलिजेंस और ग्राउंड अटैक तक की है।
  • अमेरिकी वायु सेना में केवल 180 एफ-22 रैप्टॉर हैं।
  • यह  दुनिया का सबसे खतरनाक एयर डोमिनेंस फाइटर माना जाता है।

Latest World News