1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के खार्ग द्वीप और तेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप का खतरनाक ऐलान

ईरान के खार्ग द्वीप और तेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा करेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप का खतरनाक ऐलान

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा खतरनाक ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान ईरान के खार्ग द्वीप और तेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा करेगा।

us iran war donald trump kharg island- India TV Hindi
Image Source : CENTCOM/AP अमेरिका ने ईरान को दी बड़ी धमकी।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जंग एक बार फिर से भड़क उठी है। दोनों देशों के बीच करीब 2 महीने पहले हुआ सीजफायर टूट गया है। अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हमला किया है और होर्मुज से सटे इलाके मिनाब, इस्फ़हान और केशम द्वीप पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है। अमेरिका ने इस्फ़हान पर सबसे घातक हमला किया है। यह ईरान के सबसे अहम इंडस्ट्रियल और मिलिट्री हब है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी काउंटर अटैक किया है। खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है और बहरीन, जॉर्डन औऱ कुवैत में ईरान ने भयंकर तबाही मचाई है। इन सब के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खतरनाक ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा करेगा।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा (ईरान की नेवी, एयर फोर्स, रडार, एंटी-एयरक्राफ़्ट और दूसरे सभी तरह के डिफेंस सिस्टम, साथ ही ज्यादातर हमला करने की क्षमता भी खत्म हो चुकी है)। आने वाले समय में, हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेजुएला के मामले में किया है, जो कि वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"

Image Source : Reporterट्रंप ने बताया खतरनाक प्लान।

होर्मूज स्ट्रे्ट पूरी तरह से बंद- ईरान

अमेरिका के साथ फिर से जंग शुरू होने के साथ ही ईरान ने होर्मूज स्ट्रे्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ईरान ने इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई भी जहाज यहां से निकलने की कोशिश करेगा तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ईरान की इस धमकी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। क्रूड ऑयल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है। मिडिल ईस्ट में इस वक्त हाहाकार मचा है और खाड़ी देशों में हाई अलर्ट पर हैं।

क्यों फिर से शुरू हुई जंग?

ट्रंप के ईरान पर हमले के आदेश की बड़ी वजह अमेरिकी हेलीकॉप्टर गिराए जाने के साथ-साथ ईरान के साथ डील न होना बताया जा रह है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पर्दे के पीछे ट्रंप अपने प्रस्ताव पर ईरान के जवाब का दो हफ्ते से इंतजार करते-करते काफी परेशान हो गए थे जिसके चलते उन्होंने ईरान पर दबाव बनाने के लिए ये हमला किया।

ये भी पढ़ें- 'हम ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमला करेंगे', ट्रंप के ताजा बयान से दुनिया में हलचल

"ईरान को पता ही नहीं, हमने होर्मुज से निकाल लिए 10 करोड़ बैरल तेल", डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

Latest World News