1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

जापान के तट पर आया बहुत शक्तिशाली भूकंप, जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जापान में आए भूकंप की तस्वीर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP जापान में आए भूकंप की तस्वीर (फाइल फोटो)

तोक्यो: उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप ने दस्तक दी है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की की आशंका व्यक्त की गई है। 

परमाणु ऊर्जा संयंत्र भूकंप से सुरक्षित

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

लोगों को तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा गया

 सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं। एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है। जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है। (एपी) 

Latest World News