1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता, कौन-कौन हो सकता है शामिल? देखें लिस्ट

पाकिस्तान में होगी अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता, कौन-कौन हो सकता है शामिल? देखें लिस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस्लामाबाद में होने वाली इस वार्ता में कौन-कौन शामिल हो सकता है इस बारे में जानकारी सामने आई है। यह वार्ता क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

Donald Trump (L), Shehbaz Sharif (R)- India TV Hindi
Image Source : AP Donald Trump (L), Shehbaz Sharif (R)

US-Iran Talks In Islamabad: ईरान और अमेरिका के बीच बुधवार को युद्धविराम का ऐलान किया गया। सीजफायर के तहत 2 हफ्तों तक लड़ाई रोककर समझौते के लिए इस्लामाबाद में बातचीत होनी है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन लोगों के नाम बताए हैं जो ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने के लिए होने वाली बातचीत में शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली इस बातचीत का ब्योरा अभी भी तय किया जा रहा है और इसमें शामिल होने वालों की सूची में भी बदलाव हो सकता है।

पाकिस्तान (मेजबान)

  • प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
  • फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर, सेना प्रमुख
  • इशाक डार, उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री
  • लेफ़्टिनेंट जनरल आसिम मलिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और देश की मुख्य ख़ुफ़िया एजेंसी, इंटर-सर्विसेज़-इंटेलिजेंस (ISI) के प्रमुख

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

  • जेडी वेंस, अमेरिका के उप-राष्ट्रपति
  • स्टीव विटकॉफ, व्हाइट हाउस के विशेष दूत
  • जेरेड कुशनर, राष्ट्रपति के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार
  • एडमिरल ब्रैड कूपर, CENTCOM कमांडर (शामिल होने की संभावना है)

ईरानी प्रतिनिधिमंडल

  • मोहम्मद बघेर गालिबफ, ईरान की संसद के अध्यक्ष
  • अब्बास अराघची, विदेश मंत्री
  • माजिद तख्त रवांची, उप-विदेश मंत्री

लेबनान के PM ने शरीफ को किया फोन

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान में होने वाली वार्ता से पहले लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से ईरान युद्ध के युद्धविराम में लेबनान को शामिल किए जाने की पुष्टि करने को कहा है। यह बात उन्होंने देश पर हुए इजरायली हमलों के एक दिन बाद कही, जिनमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। एक बयान में, सलाम के दफ्तार ने बताया कि उन्होंने शहबाज शरीफ को फोन किया। उन्होंने युद्धविराम सुनिश्चित करने में इस्लामाबाद के प्रयासों की तारीफ की और उनसे "इस बात की पुष्टि करने को कहा कि युद्धविराम में लेबनान भी शामिल है, ताकि इजरायली हमलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।"

'युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं'

इजरायल और अमेरिका ने कहा है कि इस युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है। इजरायल ने घोषणा की है कि वह अपने हमले जारी रखेगा। इससे पहले ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ ने चेतावनी दी थी कि तेहरान लेबनान को युद्धविराम का एक अभिन्न अंग मानता है। उन्होंने हमलों के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी है। 

यह भी पढ़ें:

जलमार्ग को हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की मनमानी पर भड़का UAE

चीन ने ईरान की सेना को मदद देने की बात से किया इनकार, सफाई में कही बड़ी बात

Latest World News