ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तान जहां अब भारत से बातचीत की गुहार लगा रहा है। साथ ही बड़ी चालाकी के साथ दुनिया के सामने नए डोज़ियर भी रख रहा है। अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी की लीडरशिप वाला पाकिस्तानी डेलीगेशन, न्यूयॉर्क में ये डॉज़ियर दुनिया के तमाम देशों के डिप्लोमैट्स को बांट रहा है। भारत ने सिविलियन ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने पूजा स्थलों को ठिकाना बनाया, उन्होंने शुरुआत में ऊर्जा और पानी के ठिकानों पर हमले किए और दावा किया कि ये सब पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के तथाकथित अड्डे थे।
बिलावल ने माना, पाकिस्तान ने सीजफायर की गुहार लगाई
बिलावल ने दुनिया के सामने कबूल कर लिया है कि पाकिस्तान ने सीज़फायर की गुहार लगाई, लेकिन उसे भारत का खौफ सता रहा है इसिलये वो एक तरफ न्यूक्लीयर धमकी देकर दुनिया को डरा रहा है तो साथ ही बातचीत की गुहार भी लगा रहा है। पाकिस्तान अब ये तो कबूल कर रहा है कि इस डोज़ियर के मुताबिक भारत ने उसके एयरबेस और आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया और साथ ही उसमें रिहाईशी इलाकों को जोड़ने की चालाकी भी कर रहा है। पाकिस्तान के नए डोज़ियर के मुताबिक भारत ने 11 एयरबेस और 9 आतंकी ठिकानों समेत 28 ठिकानों पर हमले की बात मानी है।
भारत ने Pak में कहां अटैक किया?
मंडी बहाउद्दीन
खैरियां
रावलपिंडी
लाहौर
झंग
स्यालकोट
शेख़ूपुरा
बहावलनगर
रहीमयार ख़ान
पेशावर
कराची
सक्खर
चकवाल
गुजरात
अटक
सरगोधा
जकोबाबाद
मियांवाली
छोर
बहावलपुर
गुजरांवाला
हैदराबाद
मानों
मुज़फ़्फराबाद
रावलाकोट
कोटली
भीमबर
पीएम मोदी ने कहा था-गोली का जवाब गोले से देंगे
पीएम मोदी ने साफ कह दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और यह आतंकियों के खिलाफ सबसे सफल ऑपरेशन है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कई सौ किलोमीटर अंदर घुसकर मारा है।अब जो भी आतंकियों की मदद करेगा, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत के 140 करोड़ नागरिक कह रहे हैं कि अगर तुम गोली चलाओगे तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।
Latest World News