A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जिनपिंग ने कहा 'बर्बादी की तरफ बढ़ रहा अमेरिका', चीन में बेइज्जती के बाद अब ट्रंप ने दी सफाई; बाइडन को घसीटा

जिनपिंग ने कहा 'बर्बादी की तरफ बढ़ रहा अमेरिका', चीन में बेइज्जती के बाद अब ट्रंप ने दी सफाई; बाइडन को घसीटा

शी जिनपिंग ने अमेरिका को पतनशील राष्ट्र बता डाला। हालांकि उनके इस बयान पर अब डोनाल्ड ट्रप ने सफाई दी है। ट्रंप ने जिनपिंग के बयान को बाइडन प्रशासन पर की गई टिप्पणी बताया।

जिनपिंग ने अमेरिका को बताया 'बर्बादी की तरफ बढ़ता देश'।- India TV Hindi
Image Source : PTI जिनपिंग ने अमेरिका को बताया 'बर्बादी की तरफ बढ़ता देश'।

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को एक गिरता हुआ देश बताया था। हालांकि जिनपिंग के इस बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई पेश की है। डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग के शब्दों को नए सिरे से पेश करते हुए तर्क दिया कि ये शब्द बाइडन प्रशासन के "नुकसान" को लेकर हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका विश्व की अग्रणी आर्थिक और सैन्य शक्ति के रूप में फिर से उभरा है। ट्रंप ने जिनपिंग के बयान को बाइडन प्रशासन पर की गई टिप्पणी बताते हुए खुद के कार्यकाल में अमेरिका को पहले से अधिक मजबूत और बेहतर स्थिति में बताया।

ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर मढ़ा आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने ये ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि जिनपिंग का गिरावट का आकलन "100 प्रतिशत सही" था। उन्होंने बाइडन प्रशासन के प्रभाव का जिक्र किया। उन्होंने कमजोर सीमाएं, हाई टैक्स, सामाजिक मुद्दों पर नीतिगत बदलाव और व्यापक आर्थिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने कहा, "जब राष्ट्रपति शी ने बड़ी ही शालीनता से अमेरिका को एक पतनशील राष्ट्र बताया, तो उनका तात्पर्य स्लीपी जो बाइडन और उनके प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हुए भारी नुकसान से था, और इस मामले में वे 100% सही थे। खुले बॉर्डर, हाई टैक्स, ट्रांसजेंडरों के लिए खुली छूट, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, विविधता और समावेशन की नीति, खराब व्यापार समझौते, बेलगाम अपराध और बहुत कुछ के कारण हमारे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा!"

अपने कार्यकाल हुए काम गिनाए

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग ट्रंप प्रशासन के 16 शानदार महीनों के दौरान अमेरिका द्वारा दुनिया को दिखाए गए "अविश्वसनीय उदय" का जिक्र नहीं कर रहे थे। उन्होंने "शेयर बाजारों और 401K में सर्वकालिक उच्च स्तर, वेनेजुएला में सैन्य विजय और फलते-फूलते संबंध, ईरान का सैन्य रूप से सफाया (जारी रहेगा!) - दुनिया की सबसे मजबूत सेना, एक बार फिर आर्थिक महाशक्ति, जिसमें अन्य देशों द्वारा अमेरिका में रिकॉर्ड 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया जा रहा है, इतिहास में सबसे अच्छा अमेरिकी रोजगार बाजार, जिसमें पहले से कहीं अधिक लोग इस समय अमेरिका में काम कर रहे हैं, देश को बर्बाद करने वाली विविधता और समावेशन (DEI) का अंत, और ऐसी कई अन्य चीजें जिन्हें आसानी से सूचीबद्ध करना असंभव होगा" जैसे विषयों को सूचीबद्ध किया।

अमेरिका को बताया सबसे शक्तिशाली राष्ट्र

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें इतने कम समय में मिली सफलताओं पर बधाई दी। अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका पतन की स्थिति से निकलकर वैश्विक स्तर पर फिर से प्रमुख स्थान पर आ गया है और उन्हें चीन के साथ मजबूत और बेहतर संबंधों की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा, "दो साल पहले, हम वास्तव में एक पतनशील राष्ट्र थे। इस पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं! लेकिन अब, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है, और उम्मीद है कि चीन के साथ हमारे संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और बेहतर होंगे!"

Image Source : truthsocial/realDonaldTrumpट्रंप ने ट्रुथसोशल पर दी सफाई।

यह भी पढ़ें-

Donald Trump China Visit: ट्रंप ने शी जिनपिंग की खूब की प्रशंसा, पत्नी सहित अमेरिका आने का भी दिया निमंत्रण

Latest World News