1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली की PM मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठे अल्बानिया के प्रधानमंत्री, जोड़े हाथ; वायरल हुआ VIDEO

इटली की PM मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठे अल्बानिया के प्रधानमंत्री, जोड़े हाथ; वायरल हुआ VIDEO

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने घुटनों बैठकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत किया। मेलोनी के स्वागत का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

इटली की PM मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठे अल्बानिया के प्रधानमंत्री- India TV Hindi
Image Source : IMAGE GRAB @JOEYMANNARINOUS इटली की PM मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठे अल्बानिया के प्रधानमंत्री

Albanian PM Kneels To Greet Italian PM Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा इटली की पीएम मेलोनी के लिए रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठे नजर आ रहे हैं। घुटनों पर बैठे एडी रामा ने मेलोनी के सामने हाथ जोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। एडी रामा के पास पहुंचने के बाद मेलोनी मुस्कुराती हैं। इसके बाद दोनों नेता गले मिलते हैं। 

देखें वीडियो  

टिराना पहुंची हैं मेलोनी

बता दें कि यह मामला अल्बानिया की राजधानी टिराना में चल रहे यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट का है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस समिट में भाग लेने के लिए टिराना पहुंची हैं। वीडियो उस समय का है जब मेलोनी टिराना पहुंची और उनके स्वागत में अल्बानिया के प्रधानमंत्री सभी के सामने रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठ गए।  

लोगों ने पसंद किया वीडियो

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के इस अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।  सोशल मीडिया यूजर्स मेलोनी के खास अंदाज वाले स्वागत को लेकर अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

यह भी जानें

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब एडी रामा ने जॉर्जिया मेलोनी का इस तरह से स्वागत किया है। इससे पहले जनवरी के महीने में अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान रामा ने मेलोनी के 48वें जन्मदिन पर ऐसी ही किया था। तब उन्होंने मेलोनी को एक स्कार्फ भी गिफ्ट किया था। 

यह भी पढ़ें:

जारी रहेगी जंग! जानें रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता 2 घंटे से भी कम समय में क्यों हुई खत्म

Video: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी माना, भारत ने तबाह किया नूर खान एयरबेस, कहा- 'आधी रात असीम मुनीर ने फोन लगाया था'

Latest World News