A
Hindi News विदेश यूरोप Bosnia Fire: बोस्निया की एक इमारत में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत; कई झुलसे

Bosnia Fire: बोस्निया की एक इमारत में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत; कई झुलसे

बोस्निया में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। आग में झुलसे कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Bosnia Building Fire- India TV Hindi Image Source : AP Bosnia Building Fire

Bosnia Fire: बोस्निया के उत्तरपूर्वी शहर तुजला में एक आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी और बोस्निया मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। दैनिक समाचार पत्र ‘दनेवनी अवाज’ ने बताया कि इमारत की एक ऊपरी मंजिल पर आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अभी तक कम से कम 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है। 

क्या बोले नेता?

कैंटोनल नेता इरफान हालिलागिक ने समाचार पत्र को दिए एक बयान में पुष्टि की है कि मौतें हुई हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। हालिलागिक ने कहा, ‘‘हम अब विचार कर रहे हैं कि निवासियों को कहां ठहराया जाए।’’ अखबार और अन्य बोस्नियाई मीडिया संगठनों ने भीषण आग की खबरें पुलिस सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक सार्वजनिक रूप से विवरण की पुष्टि नहीं की है। 

इमारत को कराया गया खाली

इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाली रुजा काजिक ने कहा कि वह सोने चली गई थीं तभी उन्होंने ‘जोरदार आवाज’ सुनी और ऊपरी मंजिलों से आग की लपटें देखीं। मीडिया में जारी घटनास्थल की तस्वीरों में आवासीय इमारत की एक मंजिल पर आग लगी दिखाई दे रही है। आग पर काबू पाने के बाद दमकल कर्मियों ने इमारत को खाली करा लिया है।

आग लगने के कारणों की होगी जांच

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए हालात सामान्य होने पर जांच शुरू की जाएगी। बोस्नियाई नेताओं, जिनमें देश के त्रिपक्षीय राष्ट्रपति पद के अध्यक्ष ज़ेल्जको कोम्सिक भी शामिल हैं, ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुस्लिम-क्रोएशियाई राष्ट्र के प्रधानमंत्री नर्मिन निकसिक ने आग को "एक बहुत बड़ी आपदा" बताया (एपी) 

यह भी पढ़ें:

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में फिर कांपी घरती, महसूस किए भूकंप के तेज झटके; सहमे लोग

अमेरिका में हुआ भयानक विमान हादसा, एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन; देखें VIDEO

Latest World News