1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: ट्रंप ने जेलेंस्की से बनाई दूरी, G-7 में सभी नेताओं से मिलाया हाथ, यूक्रेनी राष्ट्रपति को देख फेर लिया मुंह

VIDEO: ट्रंप ने जेलेंस्की से बनाई दूरी, G-7 में सभी नेताओं से मिलाया हाथ, यूक्रेनी राष्ट्रपति को देख फेर लिया मुंह

G-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से सामना हुआ। लेकिन ट्रंप ने जेलेंस्की को इग्नोर करते हुए दूसरी तरफ मुंह फेर लिया।

G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर- India TV Hindi
Image Source : X/@LANGMANVINCE G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को इग्नोर करते दिख रहे हैं।

वीडियो में ट्रंप वहां मौजूद बाकी सभी देशों के नेताओं से बड़े गर्मजोशी से मिल रहे हैं और हाथ मिला रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह जेलेंस्की के पास पहुंचते हैं, उनसे हाथ मिलाए बिना ही दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं। दोनों के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई।

व्हाइट हाउस में पहले ही हो चुकी है बहस

दोनों नेताओं के बीच का यह ठंडा रुख कोई नया नहीं है। ट्रंप और जेलेंस्की के रिश्ते पिछले कुछ समय से काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसी साल अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में हुई एक मीटिंग के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और तकरार हुई थी। माना जा रहा है कि उसी कड़वाहट का असर अब इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिल रहा है।

16 महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के बीच फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5:00 मिनट तक बात हुई। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति G7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे नजर आए। दोनों की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। वहीं, पीएम मोदी और इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी की भी बातचीत हुई।

क्या है G-7 समिट?

फ्रांस के एवियन शहर में 15 से 17 जून तक G-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। G7 समिट में इसके सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं। फ्रांस ने समिट में G7 देशों के अलावा कई अन्य देशों के नेताओं को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया है। पार्टनर देश के तौर पर शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं मौजूदगी है।

ये भी पढ़ें-

'दुनिया संसाधनों की नहीं, भरोसे की कमी से जूझ रही है', G7 में PM मोदी ने साझेदारी का नया मंत्र दिया

G7 में दिखी भारत-कनाडा की नई केमिस्ट्री, PM मोदी ने कार्नी से कहा- 'इस साल कनाडा आने की कोशिश करूंगा'

Latest World News