1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में पीएम मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, G-7 की बैठक के दौरान हुई मुलाकात, देखें Video

फ्रांस में पीएम मोदी से मिले डोनाल्ड ट्रंप, G-7 की बैठक के दौरान हुई मुलाकात, देखें Video

फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात और बातचीत हुई है। सम्मेलन के दौरान ट्रंप खुद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।

france G 7 Meeting pm modi met donald trump- India TV Hindi
Image Source : ANI डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात।

फ्रांस के एवियन शहर में मंगलवार से G-7 देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस बड़े सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर पीएम मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। यहां बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी  कई और देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत

फ्रांस के एवियन में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत करते हुए दिखाई दिए हैं। आपको बता दें कि दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 16 महीने के बाद हो रही है। यहां दोनों नेता G-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और G-7 देशों के अन्य नेताओं ने सम्मेलन में एक साथ ग्रुप फोटो भी खिंचाई है।

पीएम मोदी से मिलने खुद पहुंचे ट्रंप

दुनिया की नजर इस वक्त फ्रांस के एवियन पर टिकी हैं जहां G-7 समिट चल रही है। फ्रांस में G-7 की समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे और गर्मजोशी से मुलाकात की। सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप मोदी के साथ ही उनके बगल में बैठे। पीएम मोदी और ट्रंप की ये मुलाकात 16 महीने बाद हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2025 में अमेरिका की यात्रा की थी और वहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।

फ्रांस की रिजॉर्ट सिटी Evian में आयोजित हो रहे G-7 समिट में भाग लेने के लिए अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ समेत कई देशों के नेता पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं के साथ ग्लोबल राउंड टेबल टॉक्स में हिस्सा लिया। यहां मिडिल ईस्ट और यूक्रेन वॉर समेत तमाम ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- G7 Summit LIVE: फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे PM मोदी, ट्रंप-मैक्रों समेत कई नेताओं से की मुलाकात

Bharat Innovates Event in France: "भारत की प्राथमिकता मानव आधारित टेक्नोलॉजी है", फ्रांस में बोले PM मोदी

 

Latest World News