1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Bharat Innovates Event in France: "भारत की प्राथमिकता मानव आधारित टेक्नोलॉजी है", फ्रांस में बोले PM मोदी

Bharat Innovates Event in France: "भारत की प्राथमिकता मानव आधारित टेक्नोलॉजी है", फ्रांस में बोले PM मोदी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 14, 2026 04:01 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 04:27 pm IST

Bharat Innovates Event in France: फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो पूरी मानवता को लाभ पहुंचा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों Image Source : PTI

Bharat Innovates Event in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा भारत आज बहुत तेजी से और बड़े स्तर पर नई तकनीक और आइडियाज पर काम कर रहा है। भारत का यह काम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भले और एक सुरक्षित भविष्य के लिए है।

फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "भारत और फ्रांस की एक विशेष साझेदारी है- इसमें जुड़ाव (कनेक्शन), दृढ़ विश्वास (कन्विक्शन), नवाचार (इनोवेशन), प्रेरणा (इंस्पिरेशन) और साझा दृष्टिकोण (शेयर्ड विज़न) है। भारत के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो पूरी मानवता को लाभ पहुंचा सकते हैं।" पीएम मोदी ने कहा, "आइए, भारत के साथ सहयोग कीजिए और दुनिया के लिए टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशंस विकसित कीजिए।"

'रिफॉर्म एक्सप्रेस' रुकेगी नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह 'रिफॉर्म एक्सप्रेस रुकेगी नहीं। यह जारी रहेगी। स्टार्टअप्स की संख्या में भी और बढ़ोतरी होगी।" पीएम ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में, भारत ने एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम तैयार की है। आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।"

इनोवेशन भारत के डीएनए में है: पीएम

'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और ह्यूमन-सेंट्रिक इनोवेशन है। इनोवेशन भारत के डीएनए में है।" उन्होंने कहा, "भारत स्पीड और बड़े स्केल के साथ इनोवेशन करता है। भारत एक सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए इनोवेशन करता है। भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है।" उन्होंने कहा, "भारत-फ्रांस साझेदारी सुरक्षा से लेकर सतत विकास तक फैली हुई है।" पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस साझेदारी की सराहना की और कहा कि दोनों देश साझा मूल्यों और हितों से बंधे हुए हैं। 

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का उपयोग मानव-केंद्रित और नैतिक होना चाहिए। ग्लोबल AI रेस के बारे में बात करते हुए इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत में इस विघटनकारी तकनीक में महारत हासिल कर दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस ग्लोबल AI समिट 2027 के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

ये भी पढ़ें-

ओमान के तट के पास डूबा भारत का MSV Virat 1, 14 क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; US नेवी भी कर रही मदद

ईरान में कब होगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह, कहां दफनाया जाएगा शव, सामने आई तारीख और जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश