1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'मैं पीएम मोदी की तरह Cool नहीं हूं...', G-7 सम्मेलन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

'मैं पीएम मोदी की तरह Cool नहीं हूं...', G-7 सम्मेलन में बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी काफी शांत और संयमित नेता हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं पीएम मोदी की तरह Cool नहीं हूं।

Donald trump pm modi- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ।

फ्रांस के एवियन शहर में G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत कर रहे हैं। बुधवार को इस सम्मेलन पर सभी की निगाहें टिकीं रही, क्योंकि सम्मेलन में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट के हालात से लेकर ट्रेड डील तक पर चर्चा हुई है। इस बैठक से पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा बयान दिया है और उनकी तारीफ की है।

मैं मोदी की तरह Cool नहीं- ट्रंप

जानकारी के अनुसार, फ्रांस में आयोजित G-7 सम्मेलन में बुधवार को लंच के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शांत और संयमित हैं, मैं मोदी की तरह शांत नहीं हूं। ट्रंप ने कहा- ट्रंप ने कहा- मोदी Calm and Cool हैं, मैं मोदी की तरह Cool नहीं हूं।

'भारत पर कभी कोई हमला हुआ, तो...'- ट्रंप

फ्रांस में  G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेता गर्मजोशी से मिले और इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को अच्छा दोस्त, दुनिया का सबसे टफ निगोशिएटर, सबसे कूल लीडर और एंजेल तक बता दिया। ट्रंप ने वर्ल्ड मीडिया के सामने एक और बहुत बड़ी बात कही। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत पर कभी कोई हमला हुआ, तो वो पूरी ताकत से भारत का साथ देंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ, प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती अनलिमिटेड है और इसी दोस्ती के आधार पर वो हर हालात में भारत का साथ देने का वादा करते हैं।

नाविकों की सुरक्षा जरूरी- पीएम मोदी

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील, डिफेंस पार्टनरशिप और मिडिल ईस्ट के हालातों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि ईरान के साथ जंग का खत्म होना पूरी दुनिया के लिए अच्छा है। ट्रंप ने ये अच्छा काम किया। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और ईरान के साथ समझौते में नाविकों की सुरक्षा शामिल हो।

 

 

ये भी पढ़ें- फ्रांस में PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- 'अगर भारत पर हमला हुआ तो मैं...'

Coffee Par Kurukshetra: ट्रंप और PM मोदी की मुलाकात से कितने करीब आए भारत-अमेरिका? देखें पूरी चर्चा

Latest World News